
सारांश




गर्भावस्था के सोलहवें हफ्ते का अर्थ है शिशु का गर्भ में चार महीने का हो जाना. इस बिन्दु तक आते-आते फीटस का शरीर अपना आकार ले लेता है. इसके अलावा सभी प्रमुख ऑर्गन्स और शरीर के सिस्टम्स फॉर्म हो जाते हैं साथ ही दिल भी धड़कना शुरू कर देता है. चेहरे की बारीकियों के साथ प्लेसेन्टा मैच्योर हो जाती है जिससे पोषक तत्वों और ऑक्सीजन के आदान-प्रदान में तेज़ी आने लगती है. आइये अब आपको बताते हैं कि इसके बाद सत्रहवें हफ्ते से आगे शिशु के विकास की यात्रा किस तरह चलती है.
इस स्टेज पर शिशु लगभग 5.1 इंच या तेरह सेमी लंबा है और उसका भार 5.9 औंस या 168 ग्राम होता है. बच्चे का नर्वस सिस्टम इस दौरान विकसित हो रहा होता है और बच्चा लगातार निगलने की प्रेक्टिस करता रहता है. इस दौरान दिखाई देने वाले (17-week pregnancy symptoms in Hindi) मुख्य सिंपटम्स हैं
माँ को बच्चे की हलचल साफ साफ महसूस होने लगती है जिसे क्विकनिंग कहा जाता है.
माँ की स्किन में परिवर्तन आने लगता है. जहाँ कई महिलाओं की स्किन में ग्लो आ जाता है वहीं कई अन्य की स्किन में पिंगमेंटेशन भी हो सकता है. ऐसा ब्लड सर्कुलेशन बढ्ने के कारण होता है.
इसे भी पढ़ें : एक से लेकर शुरुआती 8 हफ़्तों तक ऐसे होते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण!
अठारहवें हफ़्ते में बच्चे का नर्वस सिस्टम तेजी से मैच्योर हो रहा है और साथ ही बच्चा बाहर से सुनाई देने वाली आवाज़ों पर रिएक्ट करना शुरू भी कर देता है. बच्चे की त्वचा के ऊपर वर्निक्स केसोसा, नामक एक सुरक्षात्मक लेयर बनने लगती है. इस दौरान दिखाई देने वाले (18 week pregnancy symptoms in Hindi) बाहरी लक्षण हैं,
माँ का वज़न तेज़ी से बढ्ने लगता है.
माँ का पेट स्पष्ट रूप से बड़ा और बाहर की ओर फैलने लगता है.
यूटरस को सहारा देने वाले लिगामेंट्स में खिंचाव आने के कारण कुछ महिलाओं को राउंड लिगामेंट पेन भी महसूस हो सकता है.
इस स्टेज पर शिशु के ब्रेन की और भी अधिक जटिल संरचनाओं के निर्माण के साथ ब्रेन डेवलपमेंट लगातार होता रहता है. वर्निक्स केसोसा, नाम की प्रोटेक्टिव लेयर शिशु की स्किन को ढकना शुरू कर देती है. फेफडों में मैच्योरिटी आती रहती है और फेफड़े साँस लेना शुरू करने की तैयारी करते हैं. माँ को इस दौरान कुछ ऐसे (19 week pregnancy symptoms in Hindi) अनुभव हो सकते हैं.
प्लेसेन्टा के ज़्यादा एफ़िशिएंट हो जाने से माँ को अपने ऊर्जा के स्तर में वृद्धि का अनुभव हो सकता है.
कुछ महिलाओं को शिशु की हलचल और भी अधिक स्पष्ट और फ्रिक्वेंटली महसूस होने लगती है.
इसे भी पढ़ें :9 से लेकर 16 वें हफ़्ते तक ऐसे होते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण!
बीसवें हफ़्ते में फीटस का डाइजेस्टिव सिस्टम विकसित होने के बाद उसका पहला मल, मेकोनियम बनना शुरू हो जाता है. इसके अलावा लैनुगो नामक महीन बाल शिशु के शरीर को गर्म रखने के लिए ढकने लगते हैं. स्किन के ठीक नीचे रक्त वाहिकाएँ बनने के कारण ऊपर की त्वचा मोटी हो जाती है. इस हफ़्ते के बाहरी (20 week pregnancy symptoms in Hindi) लक्षणों में मुख्य हैं
शिशु अधिक सक्रिय हो जाता है जिससे माँ को उसकी स्पष्ट हलचल महसूस होने लगती है.
कुछ महिलाओं को हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण अपने बालों और नाखूनों में भी बदलाव दिखाई देता है.
गर्भावस्था के इस हफ़्ते में बच्चे की भौहें और पलकें पूरी बन कर दिखाई देने लगती हैं. मुँह में टेस्ट बड्स बनने लगती हैं जिससे बच्चे के आने वाले हफ़्तों में स्वाद का कुछ एहसास डेवलप होने की शुरुआत होती है. इसके अलावा इस स्टेज पर बोन मैरो, लीवर और स्प्लीन की मदद से रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन शुरू कर देती हैं. माँ को महसूस होने वाले बाहरी (21 week pregnancy symptoms in Hindi) लक्षण इस तरह के होते हैं.
जैसे-जैसे शिशु के बढ़ते हुए शरीर को ज़्यादा न्यूट्रीएंट्स की ज़रुरत होती है वैसे-वैसे माँ की भूख में भी बढ़ोत्तरी होती है.
यूटरस अब नाभि के लेवल पर आ जाता है, जिससे बेबी बंप बड़ा और साफ-साफ दिखाई देने लगता है.
बच्चे के ब्रेन का विकास तेजी से होता रहता है और उसकी इंद्रियाँ अधिक रिफाइंड हो जाती हैं. इस दौरान अगर माँ अपने पेट को छूती है तो बच्चा उसके स्पर्श पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर सकता है.
इस हफ्ते से जुड़े (22 week pregnancy symptoms in Hindi) बाहरी लक्षणों में,
त्वचा में कई अन्य परिवर्तन, जैसे स्किन का काला पड़ना हो सकते हैं.
इसके अलावा पेट और आस-पास के हिस्सों में स्ट्रेच मार्क्स तेज़ी से डेवलप हो सकते हैं.
बढ़ते हुए यूटरस के कारण पीठ दर्द और उठते बैठते हुए परेशानी अधिक हो सकती है.
तेइसवें हफ़्ते यानी कि छटे हफ़्ते में त्वचा के नीचे फैट के जमा होने के कारण शिशु का वजन तेजी से बढ़ता है. बच्चे की सुनने की शक्ति का विकास होता रहता है और वह जानी-पहचानी और परिचित आवाज़ों पर प्रतिक्रिया देता है. इस हफ्ते में माँ को ये दो बदलाव ((23 week pregnancy symptoms in Hindi) देखने को मिल सकते हैं.
बढ़ते यूटरस के कारण डाइजेस्टिव ऑर्गन्स पर प्रेशर पड़ने के कारण ज़्यादा भूख लगती रहती है.
माँ के टखनों और पैरों में सूजन भी आ सकती है.
छटे महीने में फेफड़े और अधिक मेच्योर हो जाते हैं जिससे बच्चा सांस लेने के लिए ज़रूरी पदार्थ सर्फेक्टेंट का प्रोडक्शन शुरू कर देता है. इस स्टेज पर आंखें और अधिक विकसित हो जाती हैं और बच्चे के सोने-जागने का साइकिल नियमित हो जाता है. इस दौरान दिखने (24 week pregnancy symptoms in Hindi) वाले बाहरी लक्षणों में
डायाफ्राम के ऊपर की ओर डिस्प्लेस हो जाने के कारण माँ को शॉर्टनेस ऑफ ब्रेथ का अनुभव हो सकता है.
माँ को गर्भाशय में होने वाले हल्के संकुचन जिन्हें ब्रेक्सटन हिक्स कहते हैं उनका अनुभव होने लगता है. हालाँकि इस स्टेज पर इसमें दर्द का अनुभव नहीं होता और यह ज़्यादा फ्रीक्वेंट भी नहीं होते हैं.
अब आप अपने तीसरे ट्राइमेस्टर की शुरुवात पर हैं. आने वाले महीनों में शिशु की ग्रोथ के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार खाएँ और खुद को हाइड्रेटेड रखें. बढ़ते हुए शरीर के कारण आने वाले हफ्तों में आपको सोने और लेटने में कुछ असुविधा महसूस हो सकती है इसके लिए एक अच्छे ब्रांड के सी शेप्ड पिलो का इस्तेमाल करना आपके लिए मददगार साबित होगा. डॉक्टर की सलाह से ज़रूरी विटामिन्स लेऔर सप्लिमेंट्स भी लेने चाहिए.
बढ़ते बंप, पीठ दर्द और स्ट्रेच मार्क्स के इस सफ़र में सही देखभाल आपको आरामदायक और तरोताज़ा महसूस कराती है.

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress




Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |