
पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा होते हैं. इन तीनों का महिलाओं की सेहत पर बहुत असर होता है. अगर यह समय पर न हो तो महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वैसे, अब तक आपने पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के बारे में बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको महिलाओं के जीवने के तीसरे पहलू यानी कि मेनोपॉज के बारे में जानकारी देंगे; जैसे कि- मेनोपॉज क्या होता है (Menopause in Hindi meaning), मेनोपॉज किस उम्र में होता है? (Menopause age in Hindi), मेनोपॉज के लक्षण क्या होते हैं (Menopause ke lakshan in Hindi), आदि.
आजकल कई महिलाएँ मेनोपॉज के बारे में जानना चाहती हैं. दरअसल, करियर पर फोकस करने या फिर कई मेडिकल कंडीशन के कारण महिलाएँ 30 या 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने के बारे में सोचती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आख़िर मेनोपॉज क्या होता है (Menopause kya hota hai)!
पीरियड्स की ही तरह मेनोपॉज भी शरीर में होने वाली एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रोसेस होती है. मेनोपॉज को हिंदी में (Menopoz meaning in Hindi) रजोनिवृत्ति कहते हैं. यह वह स्थिति होती है, जब लगातार 12 महीने तक किसी महिला के पीरियड्स नहीं होते हैं. नेचुरल मेनोपॉज होने की स्थिति में पीरियड्स का आना पूरी तरह से बंद हो जाता है और फिर इसे किसी भी मेडिकल ट्रीटमेंट से वापस नहीं लाया जा सकता है. दरअसल, मेनोपॉज एक ऐसा समय होता है, जब एक महिला के शरीर में ओवरी का काम बंद हो जाता है. ओवरी के अंदर जो एग्स होते हैं, वे समाप्त हो जाते हैं. इसके साथ ही, महिला के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स का प्रोडक्शन भी कम हो जाता है. इस कारण महिला में रिप्रोडक्टिव प्रोसेस पूरी तरह से बंद हो जाती है.
महिला की मेनोपॉज की उम्र अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर मेनोपॉज की उम्र (Menopause age in Hindi) 45 से 55 साल होती है. लेकिन आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अन्य फैक्टर्स के कारण यह उम्र घटकर 35 से 40 हो गई है.
मेनोपॉज एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रक्रिया होती है और हर महिला को इसका सामना करना पड़ता है. इसकी तीन मुख्य स्टेज होती है!
जब कम उम्र में पीरियड्स का आना बंद या अनियमित हो जाता है, तो इस स्थिति को प्री मेनोपॉज (Premenopausal meaning in Hindi) कहा जाता है. इस दौरान ओवरी में हार्मोन्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिसके कारण महिलाओं के मासिक धर्म में असामान्य बदलाव होते हैं. कुछ महिलाएँ इस दौरान पीरियड्स में हैवी या लाइट ब्लीडिंग का सामना करती हैं. बता दें कि प्री-मेनोपॉज के दौरान गर्भधारण करने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है.
प्री मेनोपॉज के दौरान महिलाएँ कई तरह के लक्षणों का सामना करती हैं; जैसे - अधिक गर्मी लगना (hot flashes meaning in hindi), रात में अधिक पसीना आना, चिड़चिड़ापन, नींद न आना और बदन दर्द होना, आदि. इस समय हार्मोन्स में काफ़ी उतार- चढ़ाव होता है. इस दौरान आपको डॉक्टर से परामर्श करना पड़ सकता है. डॉक्टर आपको हार्मोनल थेरेपी और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं. प्री मेनोपॉज की उम्र 35 से 40 के बीच हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स में अधिक ब्लीडिंग से परेशान? ये उपाय करेंगे आपकी मदद!
अब बात करते हैं कि मेनोपॉज (Menopause kya hai in Hindi) की इस स्टेज पर क्या होता है. जब एक महिला के पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं तो इसे मेनोपॉज (Menopause definition in Hindi) कहा जाता है. इस स्टेज में महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का लेवल कम हो जाता है और ओवरी का काम बिल्कुल बंद हो जाता है. आमतौर पर मेनोपॉज की उम्र 45 से 55 साल के बीच होती है. मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को अधिक गर्मी लगना (hot flashes meaning in Hindi), नींद न आना, मूड स्विंग्स, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमज़ोर होना) जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है. इस समय पर भी डॉक्टर की सलाह ज़रूरी होती है.
मेनोपॉज के बाद आने वाली इस स्टेज को पोस्टमेनोपॉज (Post menopause in Hindi) कहा जाता है. यह वह समय होता है जब महिला के शरीर पर मेनोपॉज का असर देखने को मिलता है. इस समय पर महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का लेवल बहुत ही कम हो जाता है. पोस्टमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमज़ोर होना), हार्ट और कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है. इसलिए इस दौरान महिलाओं को अपना विशेष ख़्याल रखना चाहिए. हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज या वॉक आदि को अपने रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए. साथ ही, डॉक्टर से परामर्श भी करते रहना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : एमेनोरिया क्या है? जानें क्या होते हैं इसके लक्षण
मेनोपॉज के लक्षण हर महिला में अलग हो सकते हैं. यहाँ हम आपको मेनोपॉज के कॉमन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं;
1. महिलाओं को अचानक से गर्मी महसूस (Hot Flashes meaning in Hindi) होने लगती है.
2. रात में अचानक से अधिक पसीना आने लगता है. इसके अलावा, आप थोड़ी देर में गर्मी और ठंडी का अनुभव करने लगते हैं.
3. मेनोपॉज के कारण महिलाओं को वेजाइनल ड्राइनेस (योनि का सूखापन) का भी सामना करना पड़ता है. इससे सेक्स करने के दौरान डिसकंफर्ट महसूस हो सकता है.
4. यूरिन पास करने की अर्जेंसी या आपको बार-बार यूरिन पास करने की ज़रूरत महूसस हो सकती है.
5. मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को नींद की समस्या भी हो सकती है.
6. मूड स्विंग्स भी मेनोपॉज का एक आम लक्षण होता है. गुस्सा, चिड़चिड़ापन, उदासी, खुशी सब एक साथ महूसस हो सकता है.
7. इस दौरान आपकी त्वचा और आँखों ड्राई हो सकती है.
8. मेनोपॉज के दौरान या बाद में आपको ब्रेस्ट में दर्द भी महूसस हो सकता है.
9. दिल की धड़कन का तेज़ होना
10. सिर दर्द की शिकायत होना
11. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द महसूस होना
12. सेक्स के प्रति कम रुचि होना
13. याददाश्त पर असर होना
14. वज़न बढ़ना
15. बालों का झड़ना या पतला होना, आदि.
उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि मेनोपॉज क्या होता है (Menopause kya hai in Hindi), या (Monopoj kya hota h) और मेनोपॉज के लक्षण (Menopause symptoms meaning in Hindi) क्या होते हैं.
मेनोपॉज महिलाओं की लाइफ का एक अहम हिस्सा होता है. अगर 35 की उम्र के बाद आपको बॉडी में कोई अलग लक्षण महसूस होता है, तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करने में देरी नहीं करना चाहिए. अर्ली मेनोपॉज (Early menopause in Hindi) से बचने के लिए आप अभी से अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरू कर दें, तनाव न लें, और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें.
1. Peacock K, Ketvertis KM. (2023). Menopause.
2. Santoro N, Epperson CN, Mathews SB. (2015). Menopausal Symptoms and Their Management.
3. Koothirezhi R, Ranganathan S. (2023). Postmenopausal Syndrome.
4. Santoro N, Roeca C, Peters BA, Neal-Perry G. (2021). The Menopause Transition: Signs, Symptoms, and Management Options.
5. Ahuja M. (2016). Age of menopause and determinants of menopause age: A PAN India survey by IMS. J Midlife Health.
6. Okeke T, Anyaehie U, Ezenyeaku C. (2013). Premature menopause.
Yes
No
Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more




Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!
Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi
Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me
Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me
Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |