This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

जानिए बच्चे को कंबल में कैसे लपेटें, ताकि उसे ना हो कोई परेशानी  

Swaddling
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Dec 28, 2025
जानिए बच्चे को कंबल में कैसे लपेटें, ताकि उसे ना हो कोई परेशानी  
Likes182 Likes|
Read time3 min

अगर आप इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि आपका बच्चा अपने शरीर पर लिपटे हुए कंबल को उतार कर बेड से गिर सकता है तो अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है. बच्चे को कपड़े में लपेटने की प्रक्रिया को (स्वौडलिंग) कहते हैं. अगर इस प्रक्रिया को सही तरीके से ना किया जाये तो इससे बच्चे के बिस्तर से गिरने व लुढ़कने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख के ज़रिए बताएँगे कि आपको अपने बच्चे के आराम को ध्यान में रखते हुए, उसे सुरक्षित तरीक़े से कैसे लपेटना है.

स्टेप 1 : बच्चे को लपेटने के लिए सही कपड़े व कंबल का होना बेहद आवश्यक है. ऐसे में बच्चे के लिए वज़न में हल्के और नर्म कपड़े का चयन करें. अगर बच्चे को लपेटने के लिए सही कपड़े का चयन ना किया जाये तो उससे बच्चे को गर्म व असहज महसूस हो सकता है. कई बार बच्चे को उचित कपड़े में ना लपेटने से उसकी नाज़ुक त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं. स्वौडलिंग के लिए कपड़ा ऐसा होना चाहिए जिसमें बच्चे की त्वचा आसानी से साँस ले सके और बच्चे की कोमल त्वचा के लिए बहुत ज़्यादा कठोर भी ना हो.

स्टेप 2 : सही कपड़े का चयन करने के बाद, कपड़े को आड़ा करके रखें. ध्यान रहें, इस दौरान कपड़े का एक किनारा नीचे की तरफ़ मुड़ा हुआ हो.

स्टेप 3 : अब बच्चे को कंबल पर पीठ के बल कुछ इस तरह से रखें कि उसका सिर कंबल के मुड़े हुए किनारे के ऊपर की तरफ़ हो.

स्टेप 4: अपने बच्चे के बायें हाथ को सीधे पकड़ें और कपड़े को दूसरी तरफ से मोड़ें. सुनिश्चित करें कि अब बच्चे के दायें हाथ के नीचे से कपड़े को मोड़ते हुए उसे चारों तरफ़ से लपेटें.

स्टेप 5: अब दायें हाथ को सीधा रखें और कपड़े को बाईं तरफ़ मोड़ते हुए उसे कपड़े को चारों तरफ़ लपेटें. इस दौरान इस बात का ख़्याल रखें कि कंबल ज्यादा सख्त (टाइट) न हो, ताकि शिशु के कूल्हे अच्छे से हिल–डुल सकें.

स्टेप 6:  इसके बाद, कंबल के निचले हिस्से को शिशु के एक तरफ हल्के से मोड़ें.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.