This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

5 Tips for Mothers to Overcome Stress in Hindi | डिलीवरी के बाद इस तरह करें तनाव को दूर

Postnatal Care
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Aug 8, 2023
5 Tips for Mothers to Overcome Stress in Hindi | डिलीवरी के बाद इस तरह करें तनाव को दूर
Likes7 Likes|
Read time7 min

जन्म देना महिला के लिए सबसे खूबसूरत और तनावपूर्ण अनुभव होता है। अपने नवजात बच्चे से मिलने के उत्साह और जोश के बाद, आपको रिकवरी के दौर से गुजरना होता है और ऐसे में आपको तनाव से भी गुजरना पड़ता है. इस ब्लॉग में नई माओं को 5 टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से वह डिलीवरी के बाद होने वाले तनाव को दूर कर सकती हैं और जल्द ठीक हो सकती हैं, साथ ही इससे उन्हें पोस्टपार्टम वेट लॉस में भी मदद मिलेगी :

डिलीवरी के बाद के तनाव से उबरने और तेज़ रिकवरी के 5 टिप्स

1. भरपूर आराम करें

यह करने से ज्यादा कहना आसान है, खास तौर पर जब आपके घर में नवजात शिशु हो। हालांकि, ज्यादा से ज्यादा आराम करना बेहद ज़रूरी है, फिर चाहें आपको तब सोना पड़े जब आपका बच्चा सोता हो. आपके शरीर को डिलीवरी के बाद ठीक होने में समय लगता है, और इसके लिए आपको भरपूर आराम की जरूरत पड़ती है.

2. पौष्टिक भोजन करें

पौष्टिक भोजन खाने से आपका शरीर जल्दी ठीक होता है और आपको ताकत मिलती है जिससे आप अपने नवजात बच्चे का ख्याल रख सकें. चीनी युक्त स्नैक्स, प्रोसेस्ड फ़ूड, और ड्रिंक से बचें और पर्याप्त फल, सब्जियां और प्रोटीन का सेवन करें. साथ ही, सालमन और बोन ब्रोथ को भी अपनी पोस्टपार्टम वेटलॉस डाएट में शामिल करें और जल्द ठीक होने के लिए प्रोटीन और कोलाजन की भरपूर मात्रा लें.

3. अपना पूरा समय लें

डिलीवरी के बाद बहुत जल्दी या बहुत ज्यादा काम करने की कोशिश न करें. आपके शरीर को ठीक होने के लिए समय चाहिए होता है, और तुरंत ही आप वह सभी कम नहीं कर सकती हैं जिस तरह से पहले किया करती थीं. काम को सरलता से लें और खुद को ठीक होने के लिए समय दें खुद का शारीरिक और भावात्मक दोनों रूपों में ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है. खुद को ज्यादा से ज्यादा आराम दें, पौष्टिक भोजन खाएं, और रोज़ाना खुद को समय दें जिसमें आप अपनी पसंद का कोई काम कर सकें. यह कुछ भी सरलता वाला काम हो सकता है जैसे किताब पढ़ना या टहलना.

4. मदद मांगें

इस दौरान किसी का सहयोग मिलना बेहद ज़रूरी होता है बच्चे की देखभाल, घर के काम, और भोजन जैसे कामों के लिए अपने परिजनों का सहारा लें. इससे आपको ठीक होने और अपने नवजात शिशु के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने में मदद मिलेगी. साथ ही जरूरत पड़ने पर मदद मांगने से पीछे न रहें. चाहें बात लॉन्ड्री की हो या खाना पकाने की या फिर बच्चे को संभालने की, आपको जिस तरह की मदद मिले, उसे स्वीकारें. इससे आपका तनाव कुछ कम होगा और आप खुद के ठीक होने पर ध्यान लगा पाएंगी.

5. अन्य माताओं से संपर्क करें

आप उन माओं से भी संपर्क कर सकती हैं जो आपके जैसे अनुभवों से गुजर रही हों, आप उन्हें टिप्स दे सकती हैं, अपनी चुनौतियों के बारे में बता सकती हैं जिससे आपको अकेलापन कम महसूस होगा। बहुत सी ऑनलाइन कम्यूनिटी और क्षेत्रीय मिलन समारोह होते हैं, जिनका आप हिस्सा बन सकती हैं.

अंतत: आपको समझना होगा कि आपको थकान होगी, इसलिए खुद से केवल उतनी उम्मीद रखें जितना काम आपसे संभव हो सके. एक बार में बहुत ज्यादा काम करने की कोशिश न करें. छोटे लक्ष्यों से शुरूआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें.

नई बनी माताओं के लिए 3 सबसे अच्छी पोस्ट पार्टम वेट लॉस डाएट टिप्स

बच्चे को जन्म देने के बाद यह सामान्य सी बात है कि मां अपना बढ़ा वजन कम करना चाहेगी. लेकिन मातृत्व की नई जिम्मेदारी में पोस्टपार्टम वेट लॉस डाएट के लिए समय निकालना और उसके लिए ऊर्जा जुटाना मुश्किल हो सकता है. यहां नई माताओं के लिए ऐसे 3 पोस्टपार्टम वेट लॉस टिप्स दिए गए हैं जो उन्हें दोबारा स्लिम होने में मदद करेंगी.

1. प्रोसेस्ड फ़ूड कम करें

अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो यह एक ज़रूरी कदम है. इसकी शुरुआत संपूर्ण भोजन करके और बिना प्रोसेस भोजन खाने से करें. चिप्स, कुकीज़ और केक जैसे प्रोसेस्ड फ़ूड से दूरी बनाएं और ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जी और लीन प्रोटीन खाना शुरू करें.

2. भरपूर पानी पिएं

वजन घटाने के लिए हैड्रेटेड बने रहना ज़रूरी होता है, इससे वॉटर रिटेंशन को दूर करने में मदद भी मिलती है. दिन में आठ ग्लास पानी पीने की कोशिश करें. साथ ही सेहतमंद और कैलोरी-फ़्री ड्रिंक पीना शुरू करें जैसे हर्बल टी और ग्रीन टी, जिससे आपका पोस्टपार्टम वेट लॉस प्रभावी ढ़ंग से हो सके.

3. सक्रिय बनी रहें

वजन घटाने के लिए व्यायाम करना बेहद ज़रूरी है, खास तौर पर नई माताओं के लिए. रोजाना ब्रिस्क वॉक से शुरुआत करें. हल्की जॉगिंग भी अच्छी है, लेकिन किसी भी कार्डियो सेशन से पहले, आपको चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए. अपनी गति उसी अनुसार बढ़ाएं जितना आपका एनर्जी लेवेल आपको इसकी इजाजत दे और फिर धीरे-धीरे खुद के लिए और चुनौती भरे वर्कआउट करना शुरू करें.

निष्कर्ष

गर्भावस्था और उसके बाद महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं। एक महिला के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है पोस्टपार्टम वेट लॉस का सफर। लेकिन थोड़े से प्रयास और डाएट में कुछ बदलाव से, आप गर्भावस्था से पहले जैसा शरीर वापस पा सकती हैं। साथ ही, यह भी समझना ज़रूरी है कि नई मां होना थकान से भरा हो सकता है, और ऐसे में पोस्टपार्टम वेट लॉस का तनाव पोस्टपार्टम डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसलिए, नई मां को सबसे पहले खुद को ठीक करने और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की कोशिश करनी चाहिए।

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.