
हल्के और आरामदायक स्क्रब की मदद से बॉडी पॉलिश करने से बाहरी त्वचा ज्यादा अच्छी और चमकदार हो जाती है. तरोताजा दिखने वाली चमकदार त्वचा पाने के लिए, यह त्वचा की देखभाल का एक बहुत अच्छा तरीका है जो त्वचा को गहराई से साफ करने, डेड सेल, धूल और गंदगी को हटाने के लिए बढ़िया होता है.
अभी तक बॉडी पॉलिश करने के लिए एक पेशेवर सैलून में जाना जरूरी होता था. लेकिन, वो दिन अब चले गए. अब किसी को बॉडी पॉलिश कराने के लिए कोई स्पा या सैलून जाने की जरूरत नहीं. क्योंकि अब आप कुछ सामान्य चीजों की मदद से घर पर बॉडी पॉलिश कर सकते हैं.
यहां, अपने घर पर आराम से बॉडी पॉलिश करने के बारे में जानने लायक चीजों के बारे में बताया गया है.
बॉडी पॉलिश करने के लिए नमक, चीनी या अनाज के दानों से बनी एक माइल्ड स्क्रब क्रीम की जरूरत होती है जो त्वचा को कोमलता से रगड़कर एक्सफोलिएट करती है. इसके लिए क्रीम बेस वाले मॉइश्चराइजर के साथ हल्के हाथों, आराम से मालिश करते हैं जिससे खून का संचार बेहतर होता है और त्वचा कोमल और सौम्य बनती है.
घर पर आरामदायक और बेहतर महसूस कराने वाली बॉडी पॉलिश करने के लिए कुछ जरूरी सामग्री चाहिए. जिनमें होते हैं:
· जैतून का तेल (3-4 चम्मच)
· घर पर बनाई गई बॉडी पॉलिश क्रीम
· एक प्राकृतिक या सिंथेटिक लूफा
· एक शरीर साफ करने वाला पत्थर

सभी चीजों का इंतजाम करने के बाद आप घर पर बॉडी पॉलिश करने के लिए ये स्टेप कर सकते हैं.
1. त्वचा को गुनगुने पानी से साफ करें ताकि त्वचा के रोमछिद्र खल जाएं और बॉडी पॉलिश असरदार हो सके.
· गीली त्वचा को हल्के से सुखाएं और फिर गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए गुनगुने जैतून के तेल से पूरे शरीर पर 7 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मालिश करें.
2. इसके बाद, त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए घर पर बनाई हुई बॉडी पॉलिश क्रीम को पूरे शरीर पर सामान रुप से, अच्छी तरह लगाकर 15 मिनट तक मालिश करें. लूफा की मदद से घुमावदार तरीके से मालिश करने से ज्यादा अच्छे परिणाम होंगे.
3. त्वचा के सख्त हिस्सों जैसे कोहनी, घुटने, और एड़ियों पर बेहतर एक्सफोलिएशन के लिए शरीर साफ करने वाले पत्थर का इस्तेमाल करें. पत्थर इस्तेमाल करते समय हाथ हल्के से चलाएं ताकि खरोंच न लगे.
4. पूरा शरीर अच्छी तरह एक्सफोलिएट करने के बाद पानी से नहा लें ताकि शरीर पर लगी चीजें साफ हो जाएं. बॉडी पॉलिश को हटाने के बाद फिर से अच्छी तरह से नहाएं.
आप इन सामान की मदद से, आसानी से घर पर बॉडी पॉलिश क्रीम बना सकते हैं.
कोमल पॉलिश से लिए आपको इनमें कोई एक तेल बेस चुनना चाहिए:
· जैतून का तेल
· नारियल का तेल
· जोजोबा तेल
अगर आपकी त्वचा ऑइली है और आप तेल नहीं इस्तेमाल करना चाहते तो आप इसकी जगह शहद इस्तेमाल कर सकते हैं.
तेल में मिलाने के लिए आपनी त्वचा के मुताबिक, आपको इनमें से कोई एक्सफोलिएट करने वाली सामग्री चुननी होगी:
· चीनी
· नमक
· पिसी हुई कॉफी
· अखरोट या पिस्ता कि छिलके का पाउडर या फिर आड़ू, खुबानी के बीजों का पेस्ट
· चावल का आटा

आप, इनमें से कुछ और जोड़कर अपनी बॉडी पॉलिश को पोषक तत्वों से भरपूर भी बना सकते हैं:
· जड़ी-बूटियां
· एसेंशियल ऑइल
· एलो वेरा
· शहद
· फलों का रस
· फूलों की सुखाई और पीसी हुई पत्तियां
इनमें से कोई सामग्री चुनते समय आपको अपनी स्किन टाइप के बारे में जरूर पता होना चाहिए. इसके बाद ही आप अच्छा और आरामदायक बॉडी पॉलिश करना शुरू करें.
आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपने त्वचा को तैयार किया है और आगे बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए बॉडी पॉलिश का ठीक से इस्तेमाल कर रहे हैं:
· गुनगुने पानी से नहाना या स्टीम लेना ताकि त्वचा के रोमछिद्र खुल जाएं. इससे बॉडी पॉलिस ज्यादा असरदार होगी.
· ऐसे तेल इस्तेमाल करें तो त्वचा को पोषण देने वाले हों.
· लूफा को हल्का गर्म रखें ताकि वो त्वचा पर कोमल हो.
· शरीर से बॉडी पॉलिश को पूरी तरह हटाने के के लिए अच्छी तरह पानी से धोएं.
· पॉलिश करके नहाने के बाद एक हल्का और तेल रहित मॉइश्चराजर लगाएं.
आपको, खुद से बनाई हुई क्रीम से घर पर बॉडी पॉलिश करते समय कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए.
· आपको साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रूखापन हो सकता है.
· पॉलिश के पहले शरीर को जिले करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी बहुत ज्यादा गर्म होने की बजाय गुनगुना होना चाहिए ताकि त्वचा जल न जाए.
· अगर आपकी त्वचा अच्छी तरह हाइड्रेट नहीं है तो आपको चीनी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए.
· कम से कम 3-4 घंटों के लिए धूप में न निकलें क्योंकि एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा संवेदनशील हो जाती है.
· किसी हाल में त्वचा को ज्यादा न रगड़ें.

यह बेहतर होगा कि आप घर पर बॉडी पॉलिश करने से पहले खुद से बनाई गई पॉलिश क्रीम को त्वचा के एक हिस्से पर जांच लें ताकि यह सुनिश्चित हो जाए कि इससे कोई दिक्कत नहीं हो रही. इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री के आधार पर आप इस क्रीम को 1 या 2 हफ्तों के लिए रख सकते हैं और त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इसका इस्तेमाल समय-समय पर कर सकते हैं.
माइलो के स्टोर पर आप इस तरह की कई खुद से बनाई हुई डीआईवाई स्किन केयर और पर्सनल केयर, प्रेग्नेसी, मदर केयर और बेबी केयर से जुड़ी सलाह ले सकते हैं
Yes
No














Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski




Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |