
जब भी ब्रेस्टफीडिंग की बात आती है तो आपको लिए जो सबसे जरूरी दो बातें होनी चाहिए उनमें से एक है पेशेंस और दूसरा है एक आरामदायक लाइटली पैडेड नर्सिंग ब्रा. इस दौरान आपके स्तनों में लगातार बदलाव होंगे इसलिए आपको ऐसी ब्रा का चुनाव करना चाहिए जो आपकी ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के साथ ही आरामदायक भी हो. इसके अलावा, आपको मैटरनिटी ब्रा की भी ज़रूरत पड़ सकती है जिससे ब्रेस्ट लीकेज होने पर आपके लिए इसे मैनेज करना आसान हो.
आज कल आपको मैटरनिटी ब्रा के कई ऑनलाइन औपशन्स मिल जाएंगे. आप रेग्युलर या प्लस साइज़ के किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं और इससे आपकी प्रेग्नेंसी से लेकर ब्रेस्ट फीडिंग तक के समय में काफी आसानी हो जाएगी. ये एक अच्छा औप्शन है कि आप एक मैटरनिटी ब्रा में इन्वेस्ट करें जो डिटैचेबल नर्सिंग क्लिप्स और कई स्टाइलिश पैटर्न में आती हैं.
एक लाइट पैडेड वायर फ्री नर्सिंग ब्रा खरीदने से पहले आप को कुछ बातें जरूर जाननी चाहिए जिसमें पहला पॉइंट है कि आप इन्हें कब खरीदें. प्रेग्नेंसी के आगे बढ्ने पर जब भी आपको अपनी ब्रेस्ट में बदलाव महसूस होना शुरू हो जाए उस स्टेज पर आपको इस ब्रा को खरीद लेना चाहिए. आगे चलकर ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान भी इस पैडेड ब्रा के साथ अपने बेबी को दूध पिलाना आपके लिए थोड़ा आसान काम हो जाएगा.
एक फुल कवरेज़ पैडेड ब्रा, ब्रेस्ट लीकेज को रोकने में आपकी वाकई बहुत मदद कर सकती है और इसका कारण ये है कि ये बहुत ही ज्यादा एडजस्टेबल होती हैं. आप इसमें दी गयी नर्सिंग क्लिप के उपयोग से इसे अपने साइज़ के अनुसार किसी भी तरह एडजस्ट कर सकते हैं. वैसे महिलाएं आमतौर पर ऐसी मैटरनिटी ब्रा यूज़ करना पसंद करती हैं जिसे ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान आसानी से नीचे की ओर खिसकाया जा सके.
जब हम मैटरनिटी ब्रा की बात करते हैं तो इसमें कोई 'वन-साइज़-फिट्स-ऑल' औप्शन नहीं होता है. जो मैटरनिटी ब्रा आपके लिए परफेक्ट हो वो शायद दूसरे के लिए सही ना हो. इसलिए जब भी आप खुद के लिए सबसे अच्छी लाइट पैडेड नर्सिंग ब्रा खरीदें तो उसके पहले कई बातों का ध्यान रखें. अगर आप एक ऐसी ब्रा खरीदना चाहती हैं जो बढ़िया फिटिंग के साथ मिल्क लीकेज को भी रोक सके और इसके साथ आप सुविधाजनक रूप से अपने बेबी को ब्रेस्ट फीड करा सकें तो उसे चुनने के लिए नीचे बताई गए बातों को ध्यान में रखें.
यह शौपिंग से पहले याद रखने वाली पहली ज़रूरी बात है. चूंकि मैटरनिटी ब्रा एक लंबे समय तक इस्तेमाल की जाती हैं इसलिए यह बेहद ज़रूरी है कि आप सही ब्रा पहनें. आप इसे इस तरह चैक कर सकती हैं कि एक ऐसी ब्रा जिसे पहनकर आप आराम से सो पाएँ वो निश्चित रूप से आपके लिए एक सही और आरामदायक ब्रा है.
फोम कप वाली मैटरनिटी ब्रा आमतौर पर बेस्ट औप्शन हैं लेकिन इसके अलावा, आप स्ट्रैपलेस मैटरनिटी ब्रा भी ले सकती हैं, जिसमें आगे की तरफ मोल्डेड कप लगे हों. पैडेड मैटरनिटी ब्रा लीकेज होने पर दूध को सोख लेती है और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इनसे जरूरी सपोर्ट भी मिलता है.
हमेशा एक ऐसी मैटरनिटी ब्रा चुनें जिसके साथ कुछ इंच लंबे एक्सटेंडर भी मिलें. ऐसी ब्रा आमतौर पर अधिक एड्जस्टेबल होती हैं इसके अलावा, वे आपकी ब्रेस्ट के आस पास वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए ज़रूरी जगह भी देती हैं. इनकी मदद से आप अपनी ब्रेस्ट के साइज़ के अनुसार अपनी मैटरनिटी ब्रा के हुक को भी आराम से एडजस्ट कर सकती हैं. जब हम पैडेड मैटरनिटी ब्रा के कम्फर्ट फैक्टर की बात करते हैं तो इसके हुक भी बेहद ज़रूरी फीचर हैं जिससे इस्तेमाल के दौरान आपके ओवरऔल कंफ़र्ट पर असर पड़ता है.
प्रेग्नेंट मदर्स को अक्सर हौट फ्लैशेज की समस्या होने लगती है इसलिए अपने सेंसिटिव स्किन वाले निपल्स की पूरी केयर के लिए आपको ऐसे फैब्रिक के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है जो ब्रीदेबल होने के साथ-साथ सॉफ्ट भी हों. कॉटन जैसा फैब्रिक आपके चेस्ट एरिया को कूल और वेंटिलेटेड रखने में आपकी मदद करता है इसके अलावा ये आपके निप्पल्स के लिए भी काफी कोमल होते हैं.
वायरलेस ब्रा त्वचा के टिशूज को नुकसान नहीं पहुँचाती है जबकि अंडरवायर ब्रा मैसटाइटिस और यहां तक कि मिल्क डक्ट्स को ब्लॉक करने जैसे समस्याओं का कारण भी बन सकती है. यदि आप ऐसी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो एक सॉफ्ट और आरामदायक वायरलेस ब्रा का इस्तेमाल करें.
आप अलग-अलग स्टाइल या पैटर्न वाली मैटरनिटी ब्रा चुन सकती हैं. उदाहरण के लिए, मैटरनिटी स्पोर्ट्स ब्रा रात में लीक होने वाले ब्रेस्ट मिल्क को सोखने के लिए काफी सुविधाजनक साबित होती है. इसके अलावा फैब्रिक के स्ट्रेचेबल होने पर एक माँ के लिए कप्स को नीचे खींचना भी आसान हो जाता है. लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि आप ऐसी स्टाइल की ब्रा खरीदें जो बहुत फ्लेक्सिबल हों और आपकी स्किन पर चुभने या रगड़ खाने जैसी दिक्कतें पैदा ना करें. कॉटन से बनी हुई नर्सिंग ब्रा आमतौर पर सबसे अच्छा औप्शन है.
एक पैडेड मैटरनिटी ब्रा आपके अंदाजे से कहीं अधिक सुविधाजनक और काम का प्रोडक्ट है और ये पूरी तरह से ब्रेस्टमिल्क लीकेज को रोकने में मददगार है. इसका पूरा लाभ उठाने के लिए आप जब भी इसे खरीदें तो इस पोस्ट में बताए गए बाकी पॉइंट्स को भी ध्यान में रखें ताकि ये आपके लिए बढ़िया काम करे और आपकी मदरहुड की यात्रा सुखद बने.
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं: मैटरनिटी ब्रा खरीदते हुए किस तरह के फैब्रिक और स्टाइल को चुनें

Non-Wired Non-Padded Maternity Bra - Classic Black, Classic White, Magnolia Cream 42B (Pack of 3)
Supports Growing Breasts | Eases Pumping & Feeding




Non-Wired Non-Padded Maternity Bra - Sandalwood, Persian Blue, Dark Pink 38C (Pack of 3)
Supports Growing Breasts | Eases Pumping & Feeding







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |