
सारांश
शायद आप को पता न हो लेकिन 80% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं. 70% महिलाएं ऐसी ब्रा पहनती हैं जो उनके साइज़ से बहुत छोटी होती हैं जबकि 10% महिलाएं ऐसी ब्रा पहनती हैं जो उनके साइज़ से बहुत बड़ी होती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला का शरीर कई हार्मोनल उतार-चढ़ाव से गुजरता है जैसे कि उसकि पसलियाँ फैलती हैं और वजन बढ़ने लगता है और शरीर में दूध का उत्पादन होने से ब्रेस्ट का आकार भी बढ्ने लगता है.
आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने के आसपास या दूसरे ट्राइमेस्टर के दौरान आपकी रेग्युलर ब्रा टाइट हो जाती है. इसका यही मतलब है कि आपके ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ गया है और अब आपको अपनी रेग्युलर साइज़ की ब्रा को बदलने की जरूरत है. टाइट ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट की मिल्क डक्ट्स दबाव पड़ने के कारण बंद हो सकती हैं और स्तनों में इन्फेक्शन तक हो सकता है. इसलिए प्रेग्नेंसी में और ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान अपने लिए सही ब्रा चुनना बेहद ज़रूरी है जो इस तरह से डिजाइन गयी हो कि आपके शरीर के बदलावों के अनुसार आपको आराम और सपोर्ट दे सके.
हम आपको यह सलाह देंगे कि आप प्रेग्नेंसी की अलग अलग स्टेज के लिए मैटरनिटी ब्रा के दो सेट खरीदें. जिसमें से पहला सेट आप अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में लें. इस वक़्त अपने सही साइज़ को नापने के लिए अपने रेग्युलर ब्रा साइज़ में एक कप साइज़ और एक बैक साइज़ एक्सट्रा ऍड करें. उदाहरण के लिए, यदि आपकी रेगुलर ब्रा का साइज़ 32C है (जहाँ 32 बैक साइज़ है और 'C' कप साइज़ है) तो आपकी नई ब्रा का साइज़ 34D होगा.
अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम हफ्तों में आप को मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा का दूसरा सेट खरीदना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि अब बेबी के जन्म के लिए आपकी बौड़ी तैयार होना शुरू कर देगी और आपके स्तनों में दूध आने के कारण आपकी ब्रा का आकार एक बार फिर बढ़ जाएगा. इस बार ब्रा के सही साइज़ को नापने के लिए, अपनी प्रेग्नेंसी ब्रा के साइज़ में एक कप साइज़ और जोड़ लें और अपनी प्रेग्नेंसी ब्रा साइज़ से एक बैक साइज़ घटा दें. उदाहरण के लिए अगर आपके दूसरे ट्राइमेस्टर में आपकी ब्रा का आकार 34 D था, तो प्रेग्नेंसी के लास्ट वीक के दौरान आपकी ब्रा का आकार 32DD होगा.
हालाँकि, इन कैलक्यूलेशन्स के आधार पर मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा खरीदने से पहले, ये 5 टिप्स आपको सही आकार और फिटिंग की मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा चुनने में मदद करेंगे.
जब भी आप अंडर गार्मेंट्स की दुकानों से मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा खरीदने जाएँ तो वहां के स्टाफ से अपने लिए सही फिटिंग और साइज़ की ब्रा के लिए पूछने में संकोच न करें. ऐसे स्टोर्स का स्टाफ इस काम के लिए ट्रेंड होता है और जब भी मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा खरीदने की बात आती है तो वे निश्चित रूप से आपको सही साइज़ और फिटिंग का प्रोडक्ट चुनने में मदद करेंगे. अलग-अलग स्टाइल की मैटरनिटी ब्रा ट्राइ करें और एक बार में एक ही स्टाइल की मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा खरीदें. इससे आपकी ब्रेस्ट को आपके द्वारा चुने हुए डिजाइन के साथ सेट होने में मदद मिलती है.
मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा के स्ट्रैप्स अड्जस्टेबल होने चाहिए ताकि पहने जाने पर आपको अपने कंधों पर आरामदायक महसूस हो. अगर ब्रा की स्ट्रैप आपके कंधों में चुभ रही है या फिर बार बार फिसल कर गिरती रहती है तो यह इस बात का संकेत है कि ये मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा आपके लिए सही साइज की नहीं है.
हमेशा याद रखें कि एक सही साइज़ की मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा में आपकी ब्रेस्ट कप के अंदर आराम से फिट हो जानी चाहिए. ब्रेस्ट और कप के बीच कोई गैप नहीं होना चाहिए और आपकी ब्रेस्ट ब्रा के किनारों से बाहर या ऊपर नहीं निकलनी चाहिए. हमेशा ध्यान दें कि जब आप ब्रा पहन रही हों, तो आपके निप्पल सीधे आगे की ओर हों और कप के कसने की वजह से नीचे की ओर न दबे हुये या ऊपर की ओर न हों.
ब्रा के कप या ब्रा के दोनों कप्स के बीच का जोड़ आपकी छाती पर सीधा सपाट फिट होना चाहिए. यदि आपको लगता है कि ये हिस्सा आपके ब्रेस्ट में चुभ रहा है या फिर सीधा सपाट फिट होने के बजाय खिंच कर ऊपर की ओर उठ गया है तो आप गलत साइज़ की मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा पहन रहे हैं.
ब्रा का बैंड मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है क्योंकि इसी से आपकी ब्रेस्ट को 80% सपोर्ट मिलता है. ब्रा बैंड को आपकी बौड़ी पर आराम से फिट होना चाहिए और चेस्ट ऐरिया के चारों ओर लिपट कर सीधा सपाट फिट बैठना चाहिए. अगर ब्रा बैंड बार बार ऊपर की तरफ उठ जाए या खिंचता रहे तो ये संकेत है कि आप गलत साइज़ की मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा पहन रही हैं.
अपने लिए सही मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा चुनने के बाद, कभी-कभी आपको ये समस्या आ सकती है कि आपको अपनी पसंद के डिजाइन में अपना साइज़ ना मिल पाये. ऐसी दिक्कतों के लिए माइलो की मैटरनिटी / नर्सिंग मोल्डेड कप स्पेसर ब्रा कई अलग अलग आकारों में बनाई गयी है और माइलो के मैटरनिटी स्पेसर ब्रा में आप को निश्चित रूप से अपना साइज़ मिल जाएगा.
ब्रीदेबल और बहुत ही लाइट 3D फैब्रिक से बनाई गयी माइलो की मैटरनिटी स्पेसर ब्रा को आप दिन और रात में भी पूरे कंफ़र्ट के साथ पहन सकती हैं. मैटरनिटी स्पेसर ब्रा इस तरह से डिजाइन की गयी है कि आपकी ब्रेस्ट एरिया में पूरा वेंटिलेशन बना रहे और गर्मी के कारण पसीना या नमी जमा ना होने पाये. माइलो की मैटरनिटी स्पेसर ब्रा के एडजस्टेबल शोल्डर स्ट्रैप में नर्सिंग क्लैप्स लगे होते हैं जिन्हें ज़रूरत पड़ने पर आसानी से खोला और बंद किया जा सकता है. इसके फुल ड्रॉप-डाउन स्पेसर फैब्रिक कप्स को इन स्ट्रेप्स के साथ जोड़ देने पर इस ब्रा से आप अपने बेबी को आसानी से फीड करा सकती हैं और ज़रूरत पड़ने पर दूध को पंप करने में भी इससे बड़ी सुविधा मिलती है.
माइलो की नॉन-पैडेड और नॉन-वायर्ड, मैटरनिटी स्पेसर ब्रा में मोल्डेड कप होते हैं जो ब्रा को एक अच्छा सीमलेस लुक देते हैं. इस तरह के कप्स से आपके ब्रेस्ट साइज़ और शेप में किसी भी तरह का वॉल्यूम एड नहीं होता. यह दूध के ओवरफ्लो या लीकेज को अब्सौर्ब करने में भी मदद करते हैं. माइलो की मैटरनिटी स्पेसर ब्रा की साइड स्टिचेज़ आपकी बढ़ती हुई ब्रेस्ट को ज़रूरी और एक्सट्रा सपोर्ट भी प्रदान करती हैं.
तो ऐसे में इतने सारे फीचर्स वाली अगर कोई ब्रा है तो ज़रूर ही वह माईलो की मैटरनिटी/नर्सिंग मोल्डेड स्पेसर कप ब्रा होगी. इसलिए देर किस बात की? आज ही आप इस मल्टी फङ्ग्शनल मैटरनिटी ब्रा को खरीदें और अपनी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरिएन्स को और भी ज्यादा आरामदायक बनाएँ.
This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |