This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How Often to Change a Cloth Diaper in Hindi | क्लॉथ डायपर को कितनी देर में बदलना चाहिए?

Baby Care
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: May 28, 2026
How Often to Change a Cloth Diaper in Hindi | क्लॉथ डायपर को कितनी देर में बदलना चाहिए?
Likes36 Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • क्लॉथ डायपर बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं क्योंकि इन्हें बनाने में किसी केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता और ये कंफर्टेबल भी होते हैं.
  • क्लॉथ डायपर गीला होने पर कोई संकेत नहीं देता, इसलिए हर 3 से 4 घंटे में बेबी का क्लॉथ डायपर बदलना ज़रूरी है ताकि रैशेज न हों.
  • क्लॉथ डायपर को 24 घंटे के अंदर धोकर धूप में सुखाएँ, बेबी के प्राइवेट पार्ट्स साफ़ रखें और ड्राई शीट का उपयोग करें ताकि बिस्तर सुरक्षित रहे.
  • बेबी के लिए कौन-सा क्लॉथ डायपर चुनें? Explore our Adjustable & Reusable Cloth Diaper - Red & Blue - Pack of 2.
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Rating4.6

बात चाहे कीमत की हो, कंफर्ट की हो या फिर पर्यावरण की हो, कपड़े के डायपर हर लिहाज़ से फ़ायदेमंद होते हैं. यही कारण है कि आजकल पेरेंट्स कपड़े के डायपर यानी कि क्लॉथ डायपर (Cloth diaper) में अधिक रुचि ले रहे हैं. आपने देखा होगा कि एक समय ऐसा था जब हमारे घरों में दादी- नानी छोटे बच्चे के बम को कवर करने के लिए कॉटन के कपड़े का उपयोग करती थीं. धीरे-धीरे कपड़े के डायपर में काफ़ी बदलाव आए हैं.

आज कपड़े के डायपर कई रूपों में उपलब्ध हैं. इन डायपर्स की सबसे बड़ी ख़ासियत यह होती है कि इन्हें बनाने के लिए किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं होता है. इसलिए यह बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं. क्लॉथ डायपर के फ़ायदों को देखते हुए ही पेरेंट्स इसकी ओर रुख कर रहे हैं. हालाँकि, क्लॉथ डायपर का उपयोग करने वाले पेरेंट्स के मन में अक्सर इसके इस्तेमाल को लेकर सवाल रहते हैं; जैसे कि क्लॉथ डायपर को कितनी बार बदलना चाहिए, बेबी को कितनी देर तक क्लॉथ डायपर पहना सकते हैं, क्या यूरिन पास करने के बाद हर बार बेबी का डायपर बदलना चाहिए, आदि. अगर आपके मन में भी कोई ऐसा ही सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे.

इसे भी पढ़ें : रीयूज़ेबल क्लॉथ डायपर के बारे में कितना जानते हैं आप?

क्लॉथ डायपर को कितनी बार बदलें? (How often to change cloth diapers in Hindi)

डिस्पोजेबल डायपर की तुलना में क्लॉथ डायपर (Cloth diaper) के गीला होने पर आपको उसे बदलने के कोई लक्षण नज़र नहीं आएँगे, क्योंकि यह न तो यह गीला होकर सिकुड़ेगा और न ही इस पर कोई रेखा बनेगी, जिसकी मदद से आप ये जान पाएँगे कि आपके बेबी ने यूरिन पास किया है. ऐसे में आपको हर 3 से 4 घंटे में बेबी का क्लॉथ डायपर बदल देना चाहिए. साथ ही, कोशिश करें कि दिन में आप अपने बेबी को क्लॉथ डायपर पहनाएँ. रात के लिए आप डिस्पोजेबल डायपर का उपयोग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : बेबी के लिए कितने फ़ायदेमंद होते हैं क्लॉथ डायपर?

क्लॉथ डायपर का उपयोग करते हुए इन बातों का ध्यान रखें (Things to remember while using cloth diaper in Hindi)

1. डायपर तैयार रखें (Keep your diaper ready)

क्लॉथ डायपर का इस्तेमाल करने के दौरान आपको हमेशा दूसरा क्लॉथ डायपर तैयार रखना चाहिए. क्योंकि डिस्पोजेबल डायपर्स की तुलना में ये डायपर जल्दी गंदे हो जाते हैं. इसलिए हाइजीन को ध्यान में रखते हुए और बेबी को रैशेज से बचाने के लिए बेहतर है कि आप हर 3 से 4 घंटे में बेबी का क्लॉथ डायपर बदल दें.

2. क्लॉथ डायपर को समय पर धोते रहें (Wash your cloth diaper)

क्लॉथ डायपर को धोने में बिल्कुल भी आलस्य न करें. 24 घंटे से पहले क्लॉथ डायपर को धोकर रख दें. देर तक डायपर को गंदा रखने से इसमें जर्म्स इकट्ठा हो जाएँगे और इससे बेबी को इंफेक्शन हो सकता है.

3. डायपर को अच्छी तरह से साफ़ करें (Keep cloth diaper clean)

क्लॉथ डायपर को धोने के लिए अच्छे पानी का उपयोग करें. साथ ही, धोने के बाद इसे धूप में अच्छी तरह से सूखा लें. याद रखें, धूप एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करती है. जब क्लॉथ डायपर साफ़ रहेगा तो बेबी को रैशेज या स्किन इंफेक्शन होने की संभावना कम हो जाएगी.

4. बेबी के प्राइवेट पार्ट्स को क्लीन रखें (Keep baby's private parts clean)

क्लॉथ डायपर का इस्तेमाल करने पर आपको बेबी के प्राइवेट पार्ट्स को बार-बार क्लीन करना चाहिए. ऐसा करने से बेबी की त्वचा ड्राई रहेगी. जब तक बेबी की त्वचा ड्राई न हो जाये, उसे दूसरा डायपर न पहनाएँ. वरना, इससे बेबी को रैशेज हो सकते हैं.

5. ड्राई शीट का उपयोग करें (Use dry sheet)

बेबी को ड्राई शीट पर लिटाएँ. ऐसा करने से आपका बिस्तर गंदा नहीं होगा और इस पर बैक्टीरिया नहीं होंगे. साथ ही, बिस्तर से किसी भी तरह की गंध भी नहीं आएगी.

अगर आप भी अपने बेबी के लिए बेस्ट क्लॉथ डायपर (Best cloth diaper) ढूँढ रहे हैं, तो आप माइलो एडजस्टेबल वॉशेबल और रीयूजे़बल क्लॉथ डायपर (Mylo Adjustable Washable and Reusable Cloth Diapers) को ट्राई कर सकते हैं. अब्ज़ॉर्बेंट इंसर्ट पैड के साथ आने के कारण यह लीकप्रूफ भी हैं, और बेबी के लिए सुरक्षित भी. इन डायपर्स को आप 3 माह से लेकर 3 साल तक के बेबी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखकर आप क्लॉथ डायपर का इफेक्टिव तरीक़े से उपयोग कर सकते हैं. क्लॉथ डायपर न सिर्फ़ बेबी के लिए; बल्कि पेरेंट्स के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं.

नन्हे शिशुओं की माँओं द्वारा भरोसेमंद चुनाव

लीकप्रूफ, रीयूज़ेबल और स्किन-फ्रेंडली क्लॉथ डायपर बेबी को आरामदायक और रैश-फ्री रखने में आपकी मदद करेंगे.

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Rash-free | Paediatrician Tested | Dermatologically Tested | Breathable | Expert Approved | No Harsh Bleaching Chemicals | Super-Saver Combo

₹849₹129735% Off
Rating
4.6
(55)

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.