This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

बेस्ट बेबी बाथटब, जिनका इस्तेमाल माता-पिता नियमित रूप से करते हैं

Bathing
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Aug 13, 2023
बेस्ट बेबी बाथटब, जिनका इस्तेमाल माता-पिता नियमित रूप से करते हैं
Likes4 Likes|
Read time8 min

जब बात बच्चे की देखभाल करने की हो, तो माता-पिता को जिन सबसे जरूरी चीजों में निवेश चाहिए, उनमें से एक है अच्छी क्वालिटी वाला बेबी बाथटब. छोटे बच्चे को नहाने का सुरक्षित और आरामदायक अनुभव देने के लिए एक अच्छा बेबी बाथटब जरूरी है. बेबी के लिए बेस्ट बाथटब की खरीदारी करते समय, माता-पिता को डिजाइन और मटेरियल जैसे फैक्टर्स पर भी सोच-विचार करना चाहिए. ज्यादातर बेबी बाथटब या तो प्लास्टिक या फोम के बने होते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि मटेरियल सुरक्षित और नॉन टॉक्सिक हो.

इसके अलावा, डिजाइन भी प्रैक्टिकल और उपयोग में आसान होना चाहिए, क्योंकि कई माता-पिता दिन भर में कई बार बाथटब का इस्तेमाल करना चाहते हैं. छोटे बच्चों के लिए सबसे अच्छा बाथटब उथला और एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन होना चाहिए, क्योंकि छोटे बच्चों को नहाते समय ज्यादा सहयोग की आवश्यकता होती है. ये बात पहले कुछ हफ्तों में खासतौर पर सच साबित होती है, जब बच्चा छोटा और नाजुक होता है. कुछ छोटे बच्चों को बैठने के लिए सहारे की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए जांचें कि क्या बाथटब में टेक लगाकर बैठने का विकल्प है.

यहां हम चर्चा करेंगे कि कैसे भारत के सबसे अच्छे बेबी बाथटब माता-पिता और बच्चे दोनों के लिए नहाने के अनुभव को आसान और रिलैक्स बनाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. आप ये भी जानेंगे कि कैसे माता-पिता अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बेस्ट विकल्प चुन सकते हैं.

क्या बेबी बाथटब असल में जरूरी है? (Is a baby bathtub really necessary?)

  • हां, छोटे बच्चे के माता-पिता के लिए बेबी बाथटब जरूरी है. यह न केवल नहाने के दौरान बच्चे को ज्यादा आराम और सहायता देता है, बल्कि ये बच्चे को सुरक्षित रखने में भी माता-पिता की मदद कर सकता है.
  • छोटे बच्चों के लिए बेस्ट बाथटब अलग-अलग खासियतों के साथ आते हैं, जैसे एडजस्टेबल रिक्लाइनिंग और गैर-फिसलन वाली सतह, जो उन्हें बच्चे के लिए और भी सुरक्षित बनाती हैं. यहां कुछ प्रमुख फैक्टर्स और विकल्पों को ध्यान में रखना है:
  • साइज: माता-पिता और बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार बेबी बाथटब विभिन्न साइज में आते हैं. ऐसे प्रोडक्ट को चुनें जिसमें बच्चा आराम से फिट हो जाए.
  • डिजाइन: ऐसे डिजाइनों की तलाश करें जो इस्तेमाल में आसान और साफ हों, साथ ही जिनमें छोटे बच्चों के लिए एडजस्टेबल रिक्लाइनिंग का विकल्प भी हो.
  • मटेरियल: ऐसा बाथटब चुनें जो प्लास्टिक या फोम जैसे सुरक्षित और नॉन टॉक्सिक प्रोडक्ट्स से बना हो.
  • सुविधाजनक: ऐसे बेबी बाथटब की तलाश करें जो हल्के हों और साथ ही उठाकर ले जाने में आसान हों. इससे बच्चे को नहलाना बहुत आसान हो जाएगा, खासकर यदि माता-पिता बच्चे के साथ यात्रा भी करते हों.

आपको कब तक बेबी बाथटब का इस्तेमाल करना चाहिए? ( How long you should use a baby bathtub?)

ज्यादातर बेबी बाथटब नवजात से लेकर छोटे बच्चों के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिनमें से कुछ 6 महीने तक के हो सकते हैं. हालांकि, बच्चे की ग्रोथ और विकास पर ध्यान देना अच्छा रहता है.

यदि माता-पिता को ऐसा लगता है कि उनका बच्चा टब के आकार से बड़ा हो गया है. या फिर ये नियमित उपयोग से खराब हो गया है, तो इस वक्त नया बाथटब खरीदने का है. क्योंकि, ये छोटे बच्चे के लिए नहाने का बेस्ट और आसान विकल्प है.

बेबी बाथटब के प्रकार (Types of baby bathtubs)

बेबी बाथटब विभिन्न स्टाइल, मैटेरियल और सुविधाओं के साथ आते हैं. सबसे लोकप्रिय मैटेरियल प्लास्टिक, फुलाए जाने योग्य कपड़े और मेश हैं. इन सभी में प्लास्टिक सबसे टिकाऊ मैटेरियल है. जबकि इन्फ्लेटेबल या फुलाए जाने वाले टब अक्सर इस्तेमाल और स्टोर करने के लिए सबसे सुविधाजनक होते हैं.

फैब्रिक और मैश टब पोर्टेबिलिटी के लिए बेहतरीन हैं और इन्हें पूल के तौर पर या बाथटब में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाथटब कई साइज और शेप में भी आ सकते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि ये ऐसा हो जो बच्चे की जरूरतों के मुताबिक हो.

अंत में, छोटे बच्चों के लिए बेस्ट बेबी बाथटब, उनके नहाने के अनुभव को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं. एडजस्टेबल रिक्लाइनिंग, नॉन-स्लिप सतह और ज्यादा सपोर्ट देने वाली आरामदायक सीटों वाला प्रोडक्ट चुनें. कुल मिलाकर, एक बेबी बाथटब चुनें जो सुरक्षित, आरामदायक और उपयोग करने में सुविधाजनक हो. सही बाथटब से माता-पिता अपने छोटे बच्चे के साथ बिना किसी चिंता के और हैप्पी बाथ टाइम का आनंद ले सकते हैं.

बेबी बाथटब कैसे चुनें?( How to choose a baby bathtub?)

बेबी के लिए बाथटब चुनते समय, कई फैक्टर्स को ध्यान में रखना चाहिए.

सबसे पहले, माता-पिता को यह तय करना चाहिए कि, कौन सा मैटेरियल उनकी आवश्यकताओं और लाइफस्टाइल के लिए बेहतर है. बेबी बाथटब विभिन्न मैटेरियल में आते हैं, जिनमें प्लास्टिक, फोम और फैब्रिक शामिल हैं. प्लास्टिक के टब टिकाऊ और साफ करने में आसान होते हैं, जबकि फोम और फैब्रिक के टब बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए अधिक आरामदायक और गद्देदार होते हैं.

दूसरे, उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनके बाथरूम में नहाने के लिए कितनी जगह उपलब्ध है. यदि किसी के पास सीमित जगह है तो एक छोटा फोल्डेबल टब बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

तीसरा, बेबी बाथटब चुनते समय सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए. न फिसलने वाला मजबूत टब, जिसकी बनावट आरामदायक हो और हेडरेस्ट भी मुलायम हों, इन सभी खूबियों पर गौर जरूर करना चाहिए.

शिशु नियमित बाथटब का उपयोग कब कर सकता है? (When can a baby use a regular bathtub?)

किसी बच्चे को नियमित बाथटब से परिचय कराने का सबसे अच्छा समय तब होता है, जब वह खुद बैठ सकता हो, आमतौर पर ये समय लगभग छह महीने का होता है. इससे पहले, माता-पिता को अपने छोटे बच्चे के लिए बेस्ट बेबी बाथटब की तलाश शुरू कर देनी चाहिए. छोटे बच्चों के लिए बेस्ट बाथटब अधिक सुरक्षित और आरामदायक होते हैं.

इसके लिए, भारतीय माता-पिता को विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए डिजाइन किए गए बेस्ट बेबी बाथटब खरीदने चाहिए. ये आर्टिकल उन सभी जरूरी बातों पर चर्चा करता है जिन्हें ध्यान में रखकर छोटे बच्चे के लिए बेस्ट बेबी बाथटब को खरीदा जा सकता है. इसमें ये भी पता चलता है कि छोटे बच्चे के लिए किस तरह का टब अच्छा रहता है. हमें आशा है कि ये आर्टिकल माता-पिता के लिए परवरिश थोड़ा आसान बना देगा!

Kenzo 2-in-1 Foldable Bathtub - Orange

Kenzo 2-in-1 Foldable Bathtub - Orange

Up to 20Kgs Weight Capacity | EN Certified

1175 Moms bought
₹2162₹324933% Off
Rating
4.6
(23)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.