Obstetrician & Gynecologist · 41 years experience
सारांश

जल्द प्रेग्नेंट होने के लिए महिलाओं को सेहतमंद होना आवश्यक होता है. महिलाओं की प्रेग्नेंसी कई कारकों पर निर्भर करती है. गर्भाधारण के लिए महिला के स्वास्थ्य के साथ ही पुरुष का सेहतमंद होना भी बेहद जरूरी होता है. कई बार पुरुषों के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या में कमी होने के कारण महिलाओं को गर्भवती होने में मुश्किलें आती हैं. लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या सामान्य स्तर पर पहुंचाया जा सकता है. आगे आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से बताया गया है.
पालक
पालक और अन्य प्रकार की हरी पत्तीदार सब्जियों में फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो शुक्राणु को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. जब आपके शरीर में फॉलेट का स्तर कम हो जाता है, तब आपके शुक्राणु कमजोर होने लगते हैं. शुक्राणु कमजोर होने से यह गर्भाशय में अंडे तक बहुत मुश्किल से पहुंच पाते हैं. खराब और कमजोर शुक्राणुओं की वजह से, पैदा होने वाले बच्चे में कई प्रकार की जन्मजात समस्याएं उत्पन्न हो जाती है.
डॉर्क चॉकलेट
चॉकलेट आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मदद करती है. डार्क चॉकलेट खाने से शुक्राणु की संख्या मे बढ़ोत्तरी होती है. इस प्रकार के चॉकलेट में एमिनो एसिड होता है, जो वीर्य की मात्रा और शुक्राणु दोनों को बढ़ाने में मदद करती है. इसलिए जब भी चॉकलेट खाने का मन करे, डार्क चॉकेलट ही खाएं.
अनार
अनार, शुक्राणुओं की संख्या और वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए रोजाना अनार खाएं. इसमें बहुत अधिक एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो खून में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. फ्री रेडिकल्स आपके शुक्राणुओं की संख्या और वीर्य को नष्ट करते हैं. अनार का जूस असीमित रूप से आपकी प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में मददगार है.
अंडा
अंडा विटामिन ई और प्रोटीन से भरपूर होता हैं और पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का सबसे प्रभावी स्त्रोत के रूप में भी जाना जाता है. इसके अलावा ये शरीर के उन फ्री रेडिकल्स से प्रभावी रूप से लड़ने में काफी मददगार साबित होता हैं,जो शुक्राणुओं की कोशिकाओं को नष्ट करते हैं.
तुलसी के बीज
तुलसी के बीज आधा ग्राम (पीसे हुए), पान के साथ सादे या केवल कत्था चुना लगाये पान के साथ रोजाना सुबह - शाम खाली पेट खाने से वीर्य पुष्टि एवं रक्त शुध्दि होती है.
दूध और केसर
सर्दियों के मौसम में करीब दो ग्लास तेज गर्म दूध में चार-पांच केसर की पंखुड़ियां को डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इसमें मिश्री डालकर रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले पुरुषों को पीना चाहिए. इससे पुरुषत्व शक्ति में वृध्दि होती है, स्फूर्ति आती है और रक्त संचार में बढ़ोतरी होती है. लहसुन लहसुन पुरुषों के गुप्तांगों में रक्त के संचार सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायक होता है. इसके अलावा, इसके सेवन से सांसों से संबंधित तथा अन्य प्रकार की कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं. लहसुन शरीर में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है.
सही पोषण और सप्लीमेंट्स पुरुषों की प्रजनन क्षमता को सहारा देकर आपके पिता बनने के सपने को करीब ला सकते हैं.

Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience






This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |