
चेहरे को ख़ूबसूरत दिखाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते, ये क्रीम, वह क्रीम और अपनाते हैं न जाने कितने उपाय! लेकिन क्या आपको पता है एक ग़लत क्रीम का चुनाव आप पर भारी पड़ सकता है? अक्सर महिलाएँ जानकारी के अभाव में ग़लत क्रीम को चुन लेती हैं, जिसका नतीज़ा उन्हें कील, मुँहासों के रूप में बाद में देखने को मिलता है. कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि एलर्जी और इंफेक्शन तक की समस्या हो जाती है.
अगर आप भी अपने स्किन केयर (Skin care) के लिए कोई क्रीम ख़रीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि डेली स्किन केयर के लिए आपको किस तरह की क्रीम ख़रीदना चाहिए. लेकिन उससे भी पहले हम बात करेंगे कि आपका स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए.
एक दिन या रात में त्वचा नहीं चमकती! त्वचा का ग्लो बनाए रखने के लिए एक सही स्किन केयर रूटीन की ज़रूरत होती है. लेकिन स्किन केयर रूटीन का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने लिए ढेर सारे प्रोडक्ट्स लेकर आ जाए; बल्कि ज़रूरी यह है कि आपको प्रोडक्ट का सही इस्तेमाल पता हो, तभी आपको बेहतर और इफेक्टिव रिज़ल्ट नज़र आएँगे.
स्किन केयर रूटीन के 2 बेसिक और आसान स्टेप्स होते हैं; सबसे पहला है क्लींज और दूसरा है मॉइस्चराइज़. त्वचा के प्रकार के अनुसार बाज़ार में कई तरह के क्लींज़र उपलब्ध हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि आप सबसे पहले अपनी त्वचा के टाइप को समझें. त्वचा नॉर्मल, ड्राई और ऑइली हो सकती है. इसलिए अपने लिए क्लींज़र चुनने से पहले आप यह देखें कि क्लींज़र आपकी त्वचा के अनुकूल हो. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से भी सलाह ले सकते हैं. ध्यान रखें कि एक बार में कई प्रोडक्ट के इस्तेमाल से त्वचा खराब हो जाती है. क्लींज़िंग के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है अपने चेहरे को मॉइस्चराइज़ करना. फेस क्रीम आपकी त्वचा को नमी और पोषक तत्वों से सील करके हाइड्रेट करती है, इस तरह यह त्वचा और अन्य पर्यावरणीय समस्या से बचाने का काम करती है. अब समझ गए होंगे कि आपको अपना स्किन केयर रूटीन कैसे बनाना है. चलिए अब जानते हैं कि डेली फेस क्रीम ख़रीदने से पहले आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.
डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें आपको हमेशा ऐसी डेली क्रीम को चुनना चाहिए, जो धूप से सुरक्षा करती हो; जैसे आप माइलो एलादि डे क्रीम (Mylo Eladi Day Cream) को चुन सकते हैं. यह क्रीम SPF25+ और PA++ सन प्रोटेक्शन के साथ आती है. इसे हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
ग्रीन टी, कैमोमाइल, अनार व विटामिन सी, ई, और ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त फेस क्रीम त्वचा को हेल्दी और फ्रेश रखती है. अगर बात करें माइलो एलादि डे क्रीम की तो यह अनार के गुणों से भरपूर है. अनार एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है. इसलिए इस क्रीम से कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है और त्वचा पर नेचुरल तरीक़े से चमक आती है.
ऐसी फेस क्रीम चुनें जो नॉन-कॉमेडोजेनिक (non-comedogenic) हो और रोमछिद्रों को बंद न करती हो. माइलो एलादि क्रीम इन्हीं ख़ूबियों के साथ आती है. यह अश्वगंधा के गुण समाये हैं, इसलिए यह त्वचा को मुँहासों से बचाती है.
एक हाइड्रेटिंग फेस क्रीम (Hydrating face cream) को चुनें, ताकि त्वचा के रूखेपन को दूर किया जा सके. अगर माइलो एलादी डे क्रीम की बात करें, तो यह एलादि तैलम और इलायची के तेल के गुणों के साथ आती है. इसलिए यह त्वचा को हाइड्रेट, डिटॉक्स और रिपेयर करती है. साथ ही, त्वचा का ग्लो बनाये रखने में मदद करती है.
एक ऐसी फेस क्रीम चुनें जो हाइपोएलर्जेनिक और फ्रेगरेंस-फ्री हो. बता दें कि माइलो डे फेस क्रीम हानिकारक केमिकल्स से मुक्त होने के साथ ही फ्रेगरेंस-फ्री भी है. यह क्रीम पूरी तरह से नेचुरल चीज़ों से बनी है. इसलिए यह हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित है.
उम्मीद है कि अब आप समझ होंगे कि आपको अपने लिए डेली फेस क्रीम चुनने के लिए किन बातों का ध्यान रखना है.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |