This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

किस तरह हानिकारक हैं प्लास्टिक के खिलौने आपके टीथिंग बेबी के लिए

Teething
Written by - Mittali Khuranaअंतिम अपडेट: Feb 12, 2026
किस तरह हानिकारक हैं प्लास्टिक के खिलौने आपके टीथिंग बेबी के लिए
Likes2.6K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • दांत निकलते समय बच्चे खुजली और दर्द से राहत पाने के लिए खिलौने मुँह में डालते हैं, इसलिए खिलौनों की क्वालिटी पर ध्यान देना ज़रूरी है।
  • प्लास्टिक के खिलौनों में लेड, पी.वी.सी. और बी.पी.ए. जैसे खतरनाक कैमिकल होते हैं जो किडनी, दिमाग़ और विकास पर बुरा असर डाल सकते हैं।
  • लकड़ी या बांस के खिलौने, फ्रीज़ किया हुआ सूती कपड़ा और लेबल पढ़कर खरीदे गए सुरक्षित खिलौने आपके टीथिंग बेबी के लिए बेहतर विकल्प हैं।
  • क्या आपका बेबी टीथिंग फेज़ में है? सुरक्षित विकल्प के तौर पर हमारा Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon आज़माएं, जो मसूड़ों को आराम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon
Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon
Rating4.3
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Rating4.4
Tummy Roll On For Baby - 40 ml
Tummy Roll On For Baby - 40 ml
Rating4.9

खिलौने किस बच्चे को पसंद नहीं होते! चाहे वो किसी भी उम्र का हो. खिलौने मन बहलाने के साथ-साथ बेबी के मानसिक और शारीरिक विकास दोनों ही के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं. चूंकि दांत निकलते समय बच्चे उस उलझन, दर्द और खुजली से बचने के लिए ज़्यादातर चीज़ें अपने मुँह में डालते हैं, खासकर अपने खिलौने, इसीलिए उन्हें लेते हुए उनकी क्वालिटी का ध्यान रखना भी एक बड़ी ज़िम्मेदारी है नहीं तो वो आपके बेबी को बीमार या बहुत ज़्यादा बीमार बना सकते हैं.

किन चीज़ों से बचने की है जरुरत

1. लेड/सीसा

यकीन करना मुश्किल होगा के मासूम से दिखने वाले किसी प्लास्टिक के खिलौने की परत के नीचे किस बड़ी मात्रा में ये खतरनाक ज़हर पाया जा सकता है. जो आपके बेबी की किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही उसके विकास और सीखने की गति को बहुत धीमा कर देता है. इसीलिए अपने बेबी को लेड फ्री खिलौने ही दें.

2. चाईना में बने प्लास्टिक के खिलौने

चूंकि चाईना में क्वालिटी कंट्रोल का स्टैंडर्ड कई अन्य देशों के मुकाबले बहुत नीचे है इसीलिए वहाँ बने खिलौनों में लेड सहित बहुत सी खतरनाक चीज़ें पाए जाने का खतरा ज़्यादा होता है.

3. पी.वी.सी.

यानि पॉलीविनयल क्लोराइड प्लास्टिक सस्ती होने के कारण खिलौनों में काफी ज़्यादा यूज़ की जाती है. इसमें बहुत से ऐसे जानलेवा कैमिकल होते हैं जो कि अस्थमा, एलर्जी और रिप्रोडक्शन सम्बन्धी बीमारियां पैदा कर सकते हैं.

4. बी.पी.ए.

खिलौनों के साथ-साथ ये बहुत से रेगुलर यूज़ में लाई जाने वाली प्लास्टिक की चीज़ों जैसे कि पानी या दूध की बोतल या सिप्पर और कप आदि में भी पाया जाता है. ये दिमाग की कमज़ोरी, कैंसर सेल के विकास, मोटापा और समय से पहले प्यूबर्टी (यौवन) बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार होता है.

अपनाएं दूसरे रास्ते

1. लेबल पर दें ध्यान

गवर्नमेंट द्वारा बनाये गए क्वालिटी कंट्रोल के नियमों के अनुसार किसी भी कंपनी को अपने बनाये हुए सामान में यूज़ हुए सभी प्रोडक्ट की डिटेल देना ज़रूरी होता है इसीलिए आप खिलौने खरीदने से पहले लेबल को गौर से पढ़ें और देखें कि उसमे ऊपर बताये गए किसी हानिकारक कैमिकल का यूज़ तो नहीं हुआ है.

2. लकड़ी या बांस के खिलौने

ये खिलौने भले ही प्लास्टिक खिलौनों की तरह अनगिनत रंग-रूप में न मिलते हों मगर फिर भी हेल्थ के नज़रिये से देखते हुए ये ही आपके बेबी के लिए सबसे सही है. साथ ही ये आपके लोकल बाज़ार और वातावरण को भी आगे बढ़ने में हेल्प करता है.

3. फ्रीज़ किया हुआ सूती या मलमल का कपड़ा

आप अपने बेबी को गीले आर्गेनिक कॉटन या मलमल के कपड़े को फ्रीज़र में ज़माने के बाद भी दे सकती हैं, जो उसे खुजली से आराम और ठंडक भी देगा. मगर ध्यान रहे कि ऐसा आप सिर्फ गर्मियों के मौसम में कर पाएंगी.

4. रहें जागरूक

कंज़्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन की ख़बरों पर ध्यान रखें क्योंकि कई बार किसी प्रोडक्ट में कमी पायी जाने पर वो माल वापस भेज दिया जाता है. यदि आपके द्वारा आर्डर किया गया खिलौना भी कंपनी को वापस भेजा गया है तो जानें कि ऐसा कहीं किसी खतरनाक कैमिकल के उसे की वजह से तो नहीं हुआ.

पोलीप्रोपलीन प्लास्टिक से बने खिलौने यहाँ तक कि खाने के डब्बे या पानी व दूध की बोतल भी आपके बेबी के लिए सेफ हैं. खिलौने हमेशा किसी अच्छी कंपनी के और सारी डिटेल पढ़ने के बाद ही लें.

थोड़ी सी सजगता और समझदारी से आप अपने बेबी को एक हैल्थी जीवन देने में कामयाब हो सकतीं हैं.

टीथिंग बेबी की मॉम्स की पसंद

दांत निकलने के समय बेबी हर चीज़ मुँह में डालता है - ये सुरक्षित विकल्प काम आएंगे।

Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon

Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon

5794 Moms bought
₹259₹31819% Off
Rating
4.3
(117)
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml

Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml

Dermatologically Tested | Made Safe Certified | Nourishes Skin | Strengthens Immunity | Ayurvedic Preparation

11625 Moms bought
₹399₹49920% Off
Rating
4.4
(379)
Tummy Roll On For Baby - 40 ml

Tummy Roll On For Baby - 40 ml

Made Safe Australia Certified | Relieves Gas & Colic | Promotes Healthy Burping | Reduces Acid Reflux | 40 ml

78485 Moms bought
₹199₹24920% Off
Rating
4.9
(755)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.