
सारांश




गर्भावस्था की तीसरी तिमाही काफी उतार चढावों से भरी रहती है. इसमें विशेष तौर से महिलाओं को अनिद्रा और दर्द की काफी शिकायत होती है. दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. आइए हम आपको ऐसे ही दर्द के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
1. पेट दर्द –
तीसरी तिमाही में पेट दर्द होने का कारण कब्ज, गैस, फाल्स लेबर आदि हो सकते हैं. लेकिन वहीं मूत्र पथ में संक्रमण, हाई ब्लड प्रेशर आदि के कारण भी पेट दर्द हो सकता है. यदि आपको योनी से रक्त स्त्राव होता हो, बुखार हो, ठण्ड लगती हो या थकान, मतली और उलटी होती है तो आप डॉक्टर से जरुर मिलें.
2. पीठ के नीचे वाले हिस्से और कूल्हों में दर्द -
गर्भावस्था में आपका शरीर बहुत सारे परिवर्तनों से गुजरता है. इसी के चलते आपके कूल्हों और पीठ में दर्द होता है. यह सब आपके शरीर के ऊतक कसने और ढीले पड़ने के कारण होता है. ऐसे में आपको करवट लेकर और पैरों के बीच में तकिया रखकर सोना चाहिए. इसके अलावा आप गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं. पेट को छोड़कर अन्य अंगों पर गर्म या ठंडी सिंकाई कर सकते हैं. मसाज ले सकते हैं. इसके अलावा आपको ऐसी कुर्सी पर बैठना चाहिए जिससे पीठ को आराम मिल सकें. हाँ अगर यह दर्द बहुत तीव्र हो तो हो सकता है कि यह समय से पहले प्रसव की निशानी हो ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
3. साइटिका -
आपकी सायटिका नस आपकी कमर के नीचले हिस्से से लेकर पैरों के अंत तक जाती है. जब इस नस में दर्द होता है तो इसे सायटिका कहा जाता है. गर्भावस्था के दौरान सायटिका इसलिए होता है क्योंकि आपका बढ़ रहा गर्भाशय आपकी कमर और सायटिका नस पर दबाव डालता है. जिसके चलते मलद्वार, पीठ और जाँघों में दर्द होता है. इस दर्द को कम करने के लिए आप व्यायाम कर सकते हैं, या गर्म पानी से स्नान कर सकते है.
4. योनी में दर्द -
कुछ महिलाओं को गर्भावस्था में योनी में तेज दर्द होता है, इसका कारण यह है कि आपका शरीर प्रसव के लिए तैयार हो रहा है. अगर आपको बहुत तेज दर्द हो या रक्त स्त्राव हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
गर्भावस्था में अनिद्रा क्यों हो जाती है?
तीसरी तिमाही में कई कारणों के चलते महिलाओं को अनिद्रा की दिक्कत होती है, साथ ही उनकी नींद भी बार बार टूटती है. इसमें से एक कारण है बच्चे का लगातार बढ़ता आकार. बच्चे का आकार बढ़ जाने से आपको उठने, बैठने में दिक्कत होने लगती है. साथ ही सोते वक्त सांस लेने में भी परेशानी होती है. इसके अलावा पीठ में भी काफी दर्द होता है जिसके चलते नींद खराब हो जाती है.
अनिद्रा से कैसे निपटें -
दवाइयां -
दर्द और बेचैनी भरी रातों में ये प्रोडक्ट्स आपको थोड़ा आराम दे सकते हैं.

Ayurvedic Pain Relief Massage Oil - 200 ml
Relieves Pain | Reduces Swelling | Remedy for Cold & Cough




Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml
Relieves Pregnancy Pain & Ichiness | Heals Stretch Marks | Firms Up Body Post Pregnancy | Made with Dhanwantram Recipe




Stretch Marks Cream - 100 gm
Removes Stretch Marks | Made Safe Australia Certified | Safe During Pregnancy & Breastfeeding




Stretch Marks Oil - 100 ml
Scars & Stretch Mark Lightening | Natural Skin Care Solution for Pregnant Women



Yes
No














A working mother with more than two decades of experience in writing for the publishing industry and digital space, Loveleen Gupta loves dabbling in creative writing also. A graduate from Miranda House, she uses her personal experiences to express herself.




Hello. .mera 7th month 10th may ko poora hoga sonogphy me baby ulta h batya h koi upay bataye
Right side kareat leke nhi so skte kya?
Mujhe pith mai abhi right side mai pain hai and Mujhe raat ko nind nhi aati baichaini si hoti hai dr. Ko bhi Btayi but unhone ignor kar diya mai kya karu?????
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.



This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.


Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |