
त्वचा पर टी ट्री फेस टोनर का उपयोग करने के कई फायदे हैं और इसे एक आलटेरनेटिव ट्रीटमेंट के तौर पर कई तरह की समस्याओं में यूज़ किया जा सकता है.
टी ट्री औइल का उपयोग करने से स्किन, नेल्स और बालों से जुड़ी हुई परेशानियों में बढ़िया मदद मिलती है और इसके साथ साथ माउथवॉश, डिओडरेंट और इनसेक्ट रेपेलेंट के तौर पर भी इसके असरदार रिसल्ट्स मिलते हैं. कुल मिला के टी ट्री औइल को कई तरह कि स्किन कंडीशंस को ठीक करने के लिए यूज़ किया जाता है.
कई तरह की स्किन संबंधी परेशानियाँ इस के प्रयोग से ठीक होती हैं और त्वचा को आरन मिलता है. लेकिन पहले हमें इसके प्रयोग से संबन्धित सावधानियों को जान लेना चाहिए. जैसे की टी ट्री फेस टोनर को सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए. त्वचा पर लगाने से पहले इस औइल को पतला करने के लिए कैरियर औइल जैसे जैतून, नारियल या बादाम के तेल का उपयोग करना ज़रूरी है.
आइये अब जानते हैं कि स्किन कि कौन कौन सी कंडीशंस में टी ट्री औइल किस तरह से राहत देता है.
टी ट्री ऑयल रूखी त्वचा में होने वाली खुजली और जलन को कम करता है. यह एक्जिमा के इलाज में जिंक ऑक्साइड और क्लोबेटासोन ब्यूटारेट की तुलना में ज्यादा अच्छे रिसल्ट्स देता है.
फेस पर लगाने के लिए टी ट्री टोनर को मॉइस्चराइजर या कैरियर ऑयल के साथ मिलाएं. इस मिक्स्चर को दिन में एक बार नहाने के बाद लगाएं.
टी ट्री ऑयल के एंटी बैक्टीरियल गुण औइली स्किन कि चिपचिपाहट को कम करने में मदद करते हैं. 2016 कि एक रिसर्च ने बताया कि 30 दिनों के लिए टी ट्री औइल बेस्ड सनस्क्रीन ने त्वचा की औइलिनेस को कम करने में प्रभावशाली रिसल्ट्स दिये.
टी ट्री ऑयल को आप टोनर, मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन के साथ मिलाएं या फिर बेंटोनाइट क्ले के साथ मिलाकर आप इसका मास्क भी बना सकती हैं.
टी ट्री औइल के एंटि इन्फ़्लेमेट्रि गुण स्किन को ठंडक पहुँचाते हैं और खुजली की समस्या को ठीक करने में बेहद मददगार है. 2012 में की गयी एक रिसर्च के अनुसार, टी ट्री औइल, आँखों के इरिटेशन को कम करने में ही मददगार है. इस रिसर्च में भाग लेने वाले लोगों की आँखों को को 5% टी ट्री ऑयल वाले लोशन से साफ किया गया और 24 में से 16 लोगों की खुजली बंद हो गयी. बाकी 8 लोगों में भी काफी सुधार देखा गया.
इसके लिए टी ट्री ऑयल को मॉइस्चराइजर या कैरियर ऑयल के साथ मिलाएं और इसे रोजाना त्वचा पर लगाएं.
टी ट्री औइल के एंटि इन्फ़्लेमेट्रि गुण त्वचा की सूजन में राहत देते हैं और सूजन और रेडनेस को घटाने में भी मददगार है. टी ट्री औइल ऐसी स्किन की सूजन को कम करने में भी एफेक्तिव है जिस पर आप निकल बेस्ड प्रोडक्ट्स नहीं लगा सकते. लगाने के लिए इसे हमेशा एक कैरियर औइल के साथ मिलाकर ही यूज़ किया जाना चाहिए और इसके लिए टी ट्री ऑयल की एक बूंद को कैरियर ऑयल या मॉइस्चराइजर के साथ दिन में कई बार लगाएं.
अंतिबैक्टीरियल टी ट्री औइल घावों को असरदार तरीके से ठीक करता है.
कई रिसर्च कहती हैं कि टी ट्री ऑयल बैक्टीरियल इन्फेक्शन और घावों पर बढ़िया असर करता है. स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट के साथ टी ट्री औइल के प्रयोग करने वाले 10 व्यक्तियों में से नौ व्यक्ति दूसरों के मुक़ाबले ज्यादा तेजी से ठीक होते पाये गए.
अपने औइंटमेंट में टी ट्री ऑयल की एक बूंद मिलाकर घाव पर लगाएं.
टी ट्री ऑयल पौल्ल्युटेंट्स और डेड स्किन सेल्स को हटा कर डैंड्रफ को ठीक करने में मदद करता है. ये बालों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखता है, जिससे बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है.
चेहरे पर कैसे करें टी ट्री टोनर का इस्तेमाल: टी ट्री ऑयल और कैरियर ऑयल को बालों और स्कैल्प पर लगाएं. इसके लिए 5 परसेंट टी ट्री ऑयल शैम्पू का यूज़ करें जिससे कुछ मिनट मसाज करते हुए फिर बालों को धो लें.
टी ट्री ऑयल के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को ठीक करने में अद्भुद मदद करते हैं. इसके प्रयोग से मुहांसों की रेडनेस, और सूजन तुरंत कम हो जाती है. इसके नियमित प्रयोग से मुँहासों के निशान भी हल्के पड़ जाते हैं और आपको एक साफ और मुलायम त्वचा मिलती है.
कैसे प्रयोग करें? 2 औंस विच हेज़ल में टी ट्री ऑइल की 3 बूँदें मिलाएँ जो आपके लिए पूरे दिन टोनर का काम करेगा. आप टी ट्री ऑयल युक्त फेस क्लींजर, मॉइस्चराइजर और स्पॉट ट्रीटमेंट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
हालांकि सोरायसिस के लिए टी ट्री ऑयल के रिसल्ट्स साइंटिफिकली प्रूव्ड नहीं हैं लेकिन कई रिसर्च में यह पता चलता है कि टी ट्री औइल इमम्यूनिटी को बढ़ाते हुए इसके इन्फेक्शन और इन्फ़्लेमेशन जैसे लक्षणों को कम कर सकता है.
टी ट्री को कैरियर औइल के साथ मिलाकर पतला करें और दिन में कई बार लगाएं.
Yes
No


















Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |