This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

हर प्रेग्‍नेंट महिला अपने पति से रखती हैं ये 10 उम्मीदें | Pregnant woman’s 10 expectations from her husband in Hindi

Written by - Auli TyagiLast updated: May 19, 2026
हर प्रेग्‍नेंट महिला अपने पति से रखती हैं ये 10 उम्मीदें | Pregnant woman’s 10 expectations from her husband in Hindi
Likes10.8K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं का मूड स्विंग होता है, इसलिए हर पति को अपनी पत्नी की एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए और प्यार जताना चाहिए.
  • हर प्रेग्नेंट महिला अपने पति से शिशु की हरकत पर ध्यान देने, उसे सुंदर महसूस कराने, बच्चे से बात करने और मालिश करने जैसी 10 उम्मीदें रखती हैं.
  • डॉक्टर की अपॉइंटमेंट याद रखना, घर के काम में हाथ बंटाना, धैर्य रखना और पत्नी की बातों को दिल पर न लेना - ये छोटी बातें रिश्ते को मजबूत बनाती हैं.
  • प्रेग्नेंसी में पत्नी की देखभाल कैसे करें? Explore our Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each.
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Rating4.5
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाएं अपने पति से कुछ चीज़ों की उम्‍मीद करती हैं. प्रेग्‍नेंसी का समय कुछ सीखने, एडजस्‍ट करने और कुछ नया जानने के लिए होता है. इस समय हार्मोनल चैलेन्ज की वजह से अक्‍सर महिलाओं का मूड स्विंग होता रहता है, वहीं इस वक्‍त हसबैंड को अपनी वाइफ की एक्‍स्‍ट्रा केयर करनी होती हैं. ये वो वक्‍त होता है कि जब महिलाएं अपने पति बहुत सारी बातों की उम्‍मीद करती हैं. इस नाजुक दौर में हर पति को अपनी पत्‍नी के लिए कुछ ऐसा करने चाहिए जो उन्‍हें बोलने की जरुरत न पड़े और उन्‍हें आप ये महसूस कराएं कि आप उनसे कितना प्‍यार करते हैं. हर प्रेग्‍नेंट महिला अपने पति से इन 10 चीज़ों की उम्‍मीद करती है :

  • शिशु की हरकत पर ध्‍यान दें

शिशु की पहली हरकत पर महिलाएं अपने पति की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्‍सुक रहती हैं. महिलाएं चाहती हैं कि बच्‍चे के लिंग को लेकर उनके पति भी उनके जितना ही उत्‍सुक रहें और इस दौरान प्रेग्‍नेंसी से जुड़ी हर बात को ध्‍यान से सुनें.

  • उन्‍हें बताएं कि वो कितनी सुंदर हैं

गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आता है और इससे उनके आत्‍मविश्‍वास में भी कमी आती है इसलिए आप उन्‍हें लगातार इस बात का अहसास करवाते रहें कि वो आज भी आपके लिए पहले जितनी ही खूबसूरत हैं. आपके प्‍यार की गर्माहट से उनका आत्‍मविश्‍वास बना रहेगा.

  • शिशु के साथ बात करते रहें

आपकी पत्‍नी के अंदर आपके बच्‍चे का विकास हो रहा है इसलिए आपके लिए शिशु से बात करना या उसे महसूस करना थोड़ा मुश्किल होगा. आपको अपने शिशु से बात करने का प्रयास करना चाहिए. इससे आप भी अपनी पत्‍नी की तरह बच्‍चे से कनेक्‍ट हो पाएंगें.

  • उनके शरीर के हर अंग की मालिश करें

दिन में एक बार उनके शरीर के सभी हिस्‍सों विशेषकर कमर की मालिश करें. इससे उनके मन को खुशी मिलेगी और जब वो खुश रहेंगी तो आप दोनों का बच्‍चा भी खुश रहेगा.

  • दिल पर ना लें

अपनी पत्‍नी की बोली गई हर बात को दिल से ना लगाएं. गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं के मूड में बहुत बदलाव आता है और कई शारीरिक दिक्‍कतों के कारण वो परेशान भी रहती हैं. ऐसे में अगर वो आपको कुछ कह भी देती हैं तो उनकी बातों को दिल पर ना लें.

  • प्‍यार की भाषा बदलें

गर्भावस्‍था के दौरान प्‍यार को लेकर महिलाओं की जरूरतें बदल जाती हैं. उनकी जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए अपने प्‍यार करने का तरीका बदल दें. आप चाहें तो उनसे खुद उनकी मर्जी पूछ लें.

  • उनके दिमाग और शरीर की हलचल के बारे में जानें

किताबें पढ़कर आप उनके शरीर और दिमाग में चल रहे बदलावों के बारे में जान सकते हैं. कई प्रेग्‍नेंसी एप्‍स भी आती हैं जो हर रोज़ आपको एक नया टिप देती हैं. इससे आप अपनी पत्‍नी को खुश रख पाएंगें.

  • डॉक्‍टर से बात करें

काम के बोझ की वजह से डॉक्‍टर की अपॉइंटमेंट आप भूल सकते हैं और जाहिर सी बात है कि आपकी पत्‍नी को इस पर बहुत गुस्‍सा आएगा. अपनी पत्‍नी को खुश करने के लिए डॉक्‍टर के साथ हर अपॉइंटमेंट को याद रखने की कोशिश करें.

  • नींद का रखें ध्‍यान

इस दौरान आपकी पत्‍नी को खूब सारी एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए घर की कुछ जिम्‍मेदारियों को आप अपने ऊपर ले लें और उन्‍हें आराम करने दें. पर्याप्‍त नींद लेने के बाद उन्‍हें भी अच्‍छा महसूस होगा और वो आपसे भी खुश रहेंगीं.

  • धैर्य से काम लें

गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी धैर्य रखने की जरूरत होती है. इससे आपका रिश्‍ता और भी ज्‍यादा मजबूत होता है. ये समय आपकी जिंदगी का सबसे खास दौर होता है.

प्रो-टिप (Pro-Tip)

अपनी वाइफ का ख्याल रखना है तो कुछ बातों को बिना कहे ही अपने दिमाग में बैठा लें क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान आपकी मदद की जरुरत उन्हें पड़ेगी ही. आपकी वाइफ अगर खुश रहेंगी तो बच्चे का विकास भी अच्छी तरह हो सकेगा. माँ बनने के बाद भी आपको एक्टिव पैरेंट्स की भूमिका निभानी होगी इसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए.

प्रेग्नेंसी की हर खूबसूरत यात्रा के लिए चुना गया

इस नाजुक दौर में आपकी और आपके शिशु की देखभाल के लिए कुछ ज़रूरी चीज़ें जो आपको आराम और खुशी देंगी.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2005 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |

118750 Moms bought
₹611₹84828% Off
Rating
4.5
(607)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.