This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

स्ट्रोलर कितने प्रकार के होते हैं और बेबी के लिए कौन-से स्ट्रोलर होते हैं बेस्ट? 

Travel & Holidays
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 29, 2026
स्ट्रोलर कितने प्रकार के होते हैं और बेबी के लिए कौन-से स्ट्रोलर होते हैं बेस्ट? 
Likes75 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • बेबी स्ट्रोलर के 6 बेसिक प्रकार होते हैं - फुल साइज़, लाइटवेट या अम्ब्रेला, जॉगिंग, डबल, कार सीट कैरियर और ट्रेवल सिस्टम स्ट्रोलर.
  • फुल साइज़ स्ट्रोलर भारी, टिकाऊ और कनवर्टिबल होते हैं, जबकि लाइटवेट स्ट्रोलर पोर्टेबल और ट्रेवल फ्रेंडली होते हैं और इन्हें आसानी से मोड़ा जा सकता है.
  • जॉगिंग स्ट्रोलर ऊँचे-नीचे रास्तों के लिए बेस्ट हैं, डबल स्ट्रोलर जुड़वाँ बच्चों के लिए और ट्रेवल सिस्टम कार सीट को स्ट्रोलर से जोड़ता है.
  • अपने बेबी के लिए कौन-सा स्ट्रोलर चुनें? Explore our Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue.
Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue
Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue
Rating4.7
Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel
Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel
Rating4.6

बेबी के लिए सही बेबी स्ट्रोलर (Baby Stroller) चुनना एक काफ़ी चैलेंजिंग काम है. बेबी स्ट्रोलर का बाज़ार कई मॉडलों से भरा हुआ है, ऐसे में जब पेरेंट्स अपने बेबी के लिए स्ट्रोलर ख़रीदने का मन बनाते हैं, तो कंफ्यूज़ हो जाते हैं. उन्हें समझ नहीं आता है कि कौन-सा स्ट्रोलर (Stroller) उनके बेबी के लिए बेस्ट होगा.

एक बेसिक स्ट्रोलर घुमाने-फिराने और स्टोरेज को आसान बनाता है, जबकि हाई-फंक्शनल स्ट्रोलर में अतिरिक्त स्टोरेज या कार सीट जैसी मददगार सुविधाएँ होती हैं. बेबी के लिए किस तरह का स्ट्रोलर सही है, यह काफ़ी हद तक पेरेंट्स के इस्तेमाल करने के तरीक़े और ज़रूरत पर निर्भर करता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये डिटेल में जानते हैं कि आख़िर बेबी स्ट्रोलर कितने प्रकार के होते हैं!

बेबी स्ट्रोलर के प्रकार (Types of baby strollers)

पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए बेस्ट चीज़ों को चुनने में यक़ीन रखते हैं और जब बात बेबी की सुरक्षा की हो तो वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते. हालाँकि, सही जानकारी न होने के कारण अक्सर न्यू पेरेंट्स अपने बेबी के लिए बेस्ट स्ट्रोलर (Best stroller) चुनने में ग़लती कर बैठते हैं. इसलिए बेबी स्ट्रोलर के बारे में सही जानकारी होना ज़रूरी है. यूँ तो बाज़ार में कई प्रकार के स्ट्रोलर उपलब्ध हैं, और इनमें 6 बेसिक टाइप होते हैं, जो इस प्रकार हैं:

1. फुल साइज़ के स्ट्रोलर (Full-sized stroller)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, फुल साइज़ के स्ट्रोलर भारी और टिकाऊ होते हैं. अगर आप लंबे समय तक बेबी के लिए स्ट्रोलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको फुल साइज़ स्ट्रोलर में इनवेस्ट करना चाहिए. यह एक स्टैंडर्ड ऑप्शन हैं जो बड़े और मज़बूत होते हैं. इसके अलावा, इसके कई मॉडल फुल फीचर्स की पूरी रेंज के साथ आते हैं जो बेबी की राइड को खुशनुमा और पेरेंट्स की लाइफ को आसान बनाते हैं. आमतौर पर फुल साइज़ के स्ट्रोलर में कुछ इस तरह की विशेषताएँ होती हैं

  • इस तरह के स्ट्रोलर में कंफर्टेबल और गद्देदार सीट होती है. साथ ही, सीट अधिक चौड़ी होती है
  • ये स्ट्रोलर डीप सीट रिक्लाइन के साथ आते हैं
  • सीट को आगे या पीछे की ओर करने का ऑप्शन होता है
  • इसे कार की सीट से जोड़ा जा सकता है
  • कनवर्टिबल डिज़ाइन होने के कारण यह एडजस्टेबल होते हैं. इन्हें न्यूबोर्न बेबी से लेकर टॉडलर बेबी तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इनमें एक्सपैंडेबल कैनोपी होती है
  • बेबी को अचानक से लगने वाले झटके से बचाने के लिए इसमें मजबूत टायर होते हैं
  • पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और कप होल्डर या स्नैक ट्रे जैसी मददगार और ज़रूरी चीज़ें.

2. लाइटवेट या अम्ब्रेला स्ट्रोलर (Lightweight or umbrella stroller)

फुल साइज़ स्ट्रोलर की तुलना में लाइटवेट या अम्ब्रेला स्ट्रोलर में आपको कम फीचर्स मिल सकते हैं, लेकिन इन्हें हैंडल करना बहुत ही आसान होता है. ये बहुत लाइटवेट होते हैं. इनकी कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

  • ये पोर्टेबल होते हैं. इन्हें बस, ट्रेन या प्लेन में इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इस तरह के स्ट्रोलर को मोड़ना आसान होता है और इन्हें कहीं भी रखा जा सकता है.
  • इस तरह के स्ट्रोलर में पार्शियल सीट रिक्लाइन, एक्सपैंडेबल कैनोपी, स्टोरेज बास्केट, और बिल्ट-इन कप होल्डर या स्नैक ट्रे जैसी सुविधाएँ होती हैं.

इसे भी पढ़ें: बेबी के लिए बेस्ट स्ट्रोलर कैसे चुनें?

3. जॉगिंग स्ट्रोलर (Jogging stroller)

जॉगिंग स्ट्रोलर उन पेरेंट्स के लिए होते हैं, जो तेज़ चलते हैं. दरअसल, इन स्ट्रोलर में बड़े, मजबूत पहिए होते हैं इसलिए इन्हें स्पीड में ऊँचे-नीचे रास्तों पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. जॉगिंग स्ट्रोलर की कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं

  • आप वॉक, जॉगिंग करने के दौरान इस तरह के स्ट्रोलर को इस्तेमाल कर सकते हैं. बेबी इस दौरान कंफर्टेबल महसूस करता है.
  • अधिकतर जॉगिंग स्ट्रोलर एक फ्रंट व्हील के साथ आते हैं जो घूम सकता है या फिक्स हो सकता है.
  • यह कार की सीटों के साथ जुड़ जाते हैं. इसके अलावा, इसमें डीप रिक्लाइनिंग सीटें, टेलिस्कोपिंग हैंडलबार और स्टोरेज बास्केट जैसी सुविधाएँ भी होती हैं.

4. डबल स्ट्रोलर (Double stroller)

ये स्ट्रोलर उन पैरेंट्स के लिए हैं जिनके जुड़वाँ बेबी हैं. ये दो फॉर्मेट में आते हैं- टैंडेम; जहाँ एक बच्चा दूसरे के पीछे बैठता है, और दूसरे में साथ-साथ बैठता है. इनके फ़ायदों में शामिल हैं:

  • आप एक से अधिक बेबी के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • आमतौर ये मॉर्डल बड़े होते हैं इसलिए इनमें पर्याप्त स्टोरेज स्पेस होता है.

5. कार सीट कैरियर (Car seat carrier)

ये पहिएदार (व्हील्ड) फ्रेम बेबी की कार सीट को स्ट्रोलर में बदलने का काम करते हैं. इसकी कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं

  • वे पोर्टेबल, कॉम्पैक्ट और लाइटवेट होते हैं.
  • इस तरह के कैरियर सुविधाजनक होते हैं क्योंकि इसमें कार में और बाहर कहीं कोई परेशानी नहीं आती है.
  • कुछ मॉडल में एक से अधिक बेबी भी बैठ सकते हैं.

6. ट्रेवल सिस्टम (Travel system)

ट्रेवल सिस्टम एक बेबी कार सीट को एक स्ट्रोलर के साथ जोड़ता है. आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रोलर्स के साथ ट्रेवल सिस्टम चुन सकते हैं, जैसे फुल साइज़, लाइटवेट और जॉगिंग स्ट्रोलर. इन मॉडलों के कुछ फ़ायदे इस प्रकार हैं

  • एडॉप्टर की मदद से एक बेबी कार सीट को आपके स्ट्रोलर से जोड़ा जा सकता है, जिसका मतलब यह है कि आप अपने सोते हुए बेबी को बिना जगाए कार से स्ट्रोलर तक ले जा सकते हैं.
  • आप दोनों कम्पोनेंट्स को अलग-अलग ना खरीद कर आप कुछ बजत भी कर सकते हैं.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि स्ट्रोलर कितने प्रकार के होते हैं. आप अपनी ज़रूरत के अनुसार इनमें से किसी भी स्ट्रोलर को चुन सकते हैं. आप माइलो एसेंशिअल्स रिवेरा अल्ट्रा-लाइट प्रीमियम स्ट्रोलर (Mylo Essentials Riviera Ultra-Light Premium Stroller) को भी ट्राई कर सकते हैं. बेबी की सुरक्षा के लिए यह 5 पॉइंट सेफ्टी हार्नेस और मल्टी पोजीशन रिक्लाइनिंग के साथ कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में है. इसे कैरी करना और फोल्ड करना बहुत ही आसान है. यह एयर-ट्रेवल फ्रेंडली है. इसकी ख़ासियत यह है कि आप इसे न्यू बोर्न से लेकर 3 साल तक के बच्चे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप माइलो एसेंशिअल्स बडी अल्ट्रा लाइट स्ट्रोलर (Mylo Essentials Buddy Ultra-Light Stroller) को भी चुन सकते हैं. यह 3 पॉइंट सेफ्टी हार्नेस, 360° फ्रंट व्हील स्विवल फंक्शन और अम्ब्रेला फोल्ड के साथ आता है. यह 6 माह से लेकर 36 माह तक के बेबी के लिए बेस्ट है.

प्रो टिप (Pro Tip)

अगर आप भी अपने बेबी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं और उसे बाहर की दुनिया दिखाना चाहते हैं, तो उसके लिए स्ट्रोलर ज़रूर ख़रीदें. इससे आपकी और आपके बेबी दोनों की लाइफ बहुत आसान हो जाएगी.

नए पेरेंट्स द्वारा पसंद किया जाने वाला बेबी स्ट्रोलर

अपने बेबी की पहली सैर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए सही स्ट्रोलर चुनें, जो आपकी लाइफ भी आसान बनाए.

Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue

Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue

Baby Pram for Toddlers & Kids | 3 Point Safety Harness | 360° Front Wheel Swivel| Umbrella Fold

264 Moms bought
₹4046₹579530% Off
Rating
4.7
(15)
Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel

Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel

264 Moms bought
₹7427₹1659955% Off
Rating
4.6
(17)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.