
सारांश



अगर आपका बच्चा ठीक तरीके से नहीं सोता है तो रात्रि का समय काफी परेशान वाला हो सकता है. कभी-कभी गुनगुनाने और बच्चे को घुमाने से भी मदद नहीं मिलती है और आपकी भी नींद पूरी नहीं होती है. लोरी आपके बच्चे को सुलाने का एक शानदार तरीका है. सुखदायक स्वर और आवाजों के कारण बच्चा स्वतः शांत और स्थिर महसूस करता है, जिससे धीरे-धीरे सोने में मदद मिलती है. बच्चो के लिए अनेक लोरियां हैं जो आप चुन सकते हैं, आपके काम को आसान बनाने के लिए यहां यूट्यूब पर उपलब्ध शीर्ष दस लोरियों की सूची दी गई है.
1. धीरे से आजा अंखियों में -
इस लोरी को शुरू करते ही आप देखेंगे कि आपका बच्चा लोरी सुनते-सुनते सो गया. यह गीत बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है. जिसमें गायक बच्चे की आंखों में नींद को बसने की तमन्ना रखता है.
2. सुरमयी अंखियों में -
ये हिंदी तराना सन्न 1986 में बना था और तब से ये पूरे देश में परिवारों का पसंदीदा रहा है. यह शांत और सुखद लोरी आपके बच्चे को पहले एक या दो मिनट के भीतर सुला सकता है.
3. चंदा ओ चंदा -
ये बेहतरीन लोरी किशोर कुमार और लता मंगेशकर के द्वारा चांद के बारे में गाया गया है. बैकग्राउंड संगीत की आकर्षक प्रकृति की वजह से यह एक बहुत अच्छा गीत बनता है.
4. नन्ही कली सोने चली -
ये एक दिल को छू जाने वाली लोरी है जिसमें हवाओं को बच्चे का झूला झुलाने के लिए इशारा किया जाता है. यह एक धीमी, सुन्दर धुन है जो दबी हुई आवाज में गाया गया है और सुनिश्चित करता है कि आपका बच्चा सो जाए.
5. लल्ला लल्ला लोरी -
विता और लोरी दोनों रूपों में लल्ला लल्ला लोरी देश भर में शिशुओं और बच्चो का पसंदीदा है. इसके मीठे और लय से भरे धुन इसे शीर्ष लोरियों में से एक बनाते हैं जो आप बच्चे को रात के समय सुना सकते हैं.
6. रॉक-ए-बाई बेबी -
रॉक-ए-बाई बेबी, एक पसंदीदा गीत है जो दुनिया भर के घरों में दो से अधिक शताब्दियों से बच्चो को सुनाया जा रहा है. इसने रात भर छोटे बच्चों को शांतिपूर्वक सोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए आप इस लोरी का भी चयन कर सकते हैं.
7. क्रैडल सांग -
क्रैडल सांग "लुल्लाबी और गुड नाईट (लोरी और शुभ रात्रि)" जैसे शब्दों से शुरू होता और गुलाब व लिली के साथ सुन्दर घर का वर्णन करता है. एक दो दिन सुनने के बाद आप भी इस लोरी को गाने लग जाएंगे.
8. ट्विंकल ट्विंकल -
आप प्रसिद्ध नर्सरी कविता 'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार' तो जानते ही होंगे. सिर्फ एक कविता होने के अलावा, अपने सुखद स्वर और सुरीले धुन के कारण यह भी लोरियों की श्रेणी में है.
शिशु की अच्छी नींद के लिए लोरी के साथ ये चीज़ें भी मदद करेंगी - माँएँ इन पर भरोसा करती हैं।

Premium Head Shaping Pillow 0-36 Months - Shades of Grey
Provides Neck Support | Prevents Flat Head Syndrome | Portable & Lightweight




Mylo Baby AC Blanket - Sleeping cum Travel Blanket
Ultra Soft • Suitable for 0-6 Months Babies




Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Dermatologically Tested | Made Safe Certified | Nourishes Skin | Strengthens Immunity | Ayurvedic Preparation







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |