This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग में ज़रूर रखें ये चीजें | Keep these items in your maternity hospital bag

Hospital Bag
Written by - Auli Tyagiअंतिम अपडेट: May 18, 2026
मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग में ज़रूर रखें ये चीजें |  Keep these items in your maternity hospital bag
Likes4.4K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के सातवें महीने से ही मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग तैयार कर लें, क्योंकि लेबर पेन डिलीवरी डेट से पहले भी शुरू हो सकता है.
  • अपने बैग में मेडिकल रिपोर्ट्स, गाउन, फ्लिप फ्लॉप, गर्म जुराब, टॉयलेटरीज़, बड़े आकार की पेंटी और नर्सिंग ब्रा एवं पैड्स ज़रूर रखें.
  • नवजात शिशु के लिए मौसम अनुसार कपड़े, टोपी, जुराब, दस्ताने, सूती चादर, कंबल, प्लास्टिक शीट, लंगोट और कॉटन वाइप्स पैक करें.
  • शिशु को नहलाने का सामान जैसे साबुन, तेल, पाउडर, मालिश का तेल, मॉइस्चराइज़र और तौलिए भी बैग में शामिल करें.

गर्भावस्था के सातवें महीने की शुरुआत होते ही आपको मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग तैयार कर लेना चाहिए. डिलीवरी डेट को ध्यान में रखकर मैटरनिटी हॉस्पिटल बैग न बनाएं, क्योंकि हो सकता है कि आपको डिलीवरी डेट से पहले ही लेबर पेन शुरू हो जाए और आपको अचानक से अस्पताल में भर्ती होना पड़े. लेकिन मैटरनिटी बैग को पैक करने में जल्दबाजी न करें. इसे ठीक तरीके से पैक करें.

आपकी सुविधा के लिए इस लेख में उन तमाम चीजों का ज़िक्र किया गया है, जिनकी ज़रूरत आपको अस्पताल में पड़ सकती है.

  • मेडिकल रिपोर्टस

जब आप अपना मैटरनिटी बैग तैयार करें तो उसमें अपनी सारी मेडिकल फाइलें, रिपोर्टेस, बीमा पत्र एवं एक्स- रे रखना न भूलें.

  • गाउन

अस्पताल में आपको किसी बात से कोई परेशानी न हो, ऐसे में अपने साथ अपना गाउन अवश्य ले जाएं. ध्यान रखें गाउन के नीचे वह आपको कुछ भी नहीं पहनने देते, इसलिए अगर सर्दियाें का मौसम है, तो अपने लिए कुछ वूलेन के गाउन खरीदें, ताकि आपको ठंड न लगे.

  • फ्लिप फ्लॉप

ये हल्के हों, ताकि आपको निकालने और पहनने में आसानी हो.आपकी फिटिंग के हों और फर्श पर फिसलने वाले तो बिल्कुल न हों.

  • गर्म जुराब

अक्सर डिलीवरी के दौरान पैर ठंडे हो जाते, हालांकि हर महिला का अनुभव अलग-अलग होता है. लेकिन फिर भी अपने बैग में गर्म ज़ुराबों की एक या दो जोड़ी अवश्य रखें. इसके अलावा गरम पानी की थैली, टोपी, गरम जैकेट या शॉल भी ज़रूर रखें.

  • टॉयलेटरीज़

इस दौरान साफ़-सफाई के साथ समझौता न करें, इसलिए अपने साथ टूथपेस्ट, टूथब्रश, लिप बॉम, कंघी, रबर बैंड, साबुन, सैनिटाइजर, आदि अवश्य रखें.

  • पेंटी

इस दौरान हो सकता है कि आपको पेंटी का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें फेंकना पड़े. ऐसे में अपने साथ नियमित आकार से कुछ बड़े आकार के 6-7 पेंटी रखें. वहीं अगर सिजेरियन डिलीवरी होती है तो बड़ी अंडरवियर होने से आपके घावों पर रगड़ नहीं लगेगी और आप इसे पहनने पर भी सहज महसूस करेगी.

  • नर्सिंग ब्रा और पैड्स

बच्चों को फीड कराने के लिए डिलीवरी के बाद नर्सिंग ब्रा या सामान्य ब्रा रखें, ताकि यदि लगातार दूध निकल रहा हो, तो आप असहज महसूस न करें.

नवजात शिशु के लिए आवश्यक चीजों की सूची

  • कपड़े

नवजात शिशु की त्वचा बहुत कोमल होती है, ऐसे में मौसम के अनुसार उसके लिए कपड़े के तीन या चार जोड़े अवश्य रखे लें. इसके अलावा, टोपी, जुराब और दस्ताने भी अवश्य रखें.

  • बिस्तर

छोटे बच्चे कई बार बिस्तर गीला करते है, ऐसे में नीचे बिछाने और ऊपर ओढ़ने के लिए दो या तीन सूती चादर, कंबल, प्लास्टिक शीट ज़रूर रखें. माइलो ड्राईशीट आपके बिस्तर को सूखा रखने में मदद कर सकती है.

  • नैपकिन

शुरुआती दिनों में आपका बच्चा अक्सर पेशाब और पॉटी करेगा, ऐसे में घर की किसी सूती और नरम कपड़े के बने हुए 12- 15 लंगोट रखें. बता दें, कपड़े से बने ये नैपकिन बच्चे की त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते है. इसके अलाव नरम रुई से बने कॉटन वाइप्स भी रखना न भूलें.

  • नहाने का सामान

शिशु को नहलाने के लिए उसका साबुन, तेल, पाउडर हेयर ब्रश, मालिश का तेल, मॉइस्चराइज़र, तौलिए आदि जैसी चीज़ें भी रखें. यहाँ देखें हमारी बेबी केयर रेंज : क्लिक करें

  • अन्य

इसके अलावा, फोन और उसका चार्जर, एक आरामदायक तकिया, इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को रखने के लिए एक एक्स्ट्रा खाली बैग रखें. अगर गर्मियों का मौसम है तो हाथ का छोटा पंखा, नोटपैड, पेन या पेंसिल भी रखना न भूलें.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.