This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

5 Interesting Facts About International Women's Day in Hindi | देश से विदेश तक, नारी शक्ति सब पर भारी!

Women Specific Issues
Written by - Mylo Bestieअंतिम अपडेट: Jan 23, 2026
5 Interesting Facts About International Women's Day in Hindi | देश से विदेश तक, नारी शक्ति सब पर भारी!
Likes28 Likes|
Read time4 min

8 मार्च- एक ऐसी तारीख़ जब देश से लेकर विदेश तक नारी शक्ति की गूँज होती है. जहाँ एक ओर इस दिन नारी शक्ति के ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, तो वहीं दूसरी ओर उनके हक़ की बात भी की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आख़िर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? क्या है इस दिन के पीछे की कहानी? और क्या है इस दिन का महत्व? महिलाओं को समर्पित इस आर्टिकल में हम इन्हीं सभी बिंदुओं पर बात करेंगे!

8 मार्च की कहानी (History of International Women's Day in Hindi)

तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आख़िर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई! दरअसल, इस दिन को ख़ास बनाने की पहल आज से 115 साल पहले यानी कि वर्ष 1908 में हुई थी. इस दिन तकरीबन 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में अपने अधिकारों के हक़ में एक परेड निकाली थी, जिसमें काम के घंटों, वेतन और वोट डालने जैसी बुनियादी बातों का ज़िक्र शामिल था.

महज एक साल के बाद ही अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया. हालाँकि, इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का सुझाव एक वामपंथी कार्यकर्ता क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया था. क्लारा हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ती थीं.

पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था? (When was the first International Women's Day celebrated in Hindi)

क्लारा ज़ेटकिन के सुझाव के एक साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी , डेनमार्क, और स्विटज़रलैंड में मनाया गया. हालाँकि, इस दिन को औपचारिक मान्यता 1975 में उस समय मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने भी ये जश्न मनाना शुरू कर दिया.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें (5 interesting facts about International Women's Day in Hindi)

  1. संयुक्त राष्ट्र (United Nation) हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम तय करता है. वर्ष 1975 में इस दिन की पहली पहली थीम ‘गुज़रे हुए वक़्त का जश्न और भविष्य की योजना बनाना' (Celebrating the Past, Planning for Future) निर्धारित की गई थी. इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'DigitALL: Innovation and technology for gender equality' (डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी) है.
  2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वेबसाइट के अनुसार इस दिन के लिए जामुनी (Purple), हरा (Green) और सफ़ेद (White) रंग निर्धारित किए गए हैं. जिसमें जामुनी रंग (Purple colour) न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग (Green colour) आशा और सफ़ेद रंग (White colour) शुद्धता को दर्शाता है.
  3. अमेरिका में पूरा मार्च का महीना महिलाओं को समर्पित किया जाता है, जिसे Women’s History Month कहा जाता है.ं
  4. सर्बिया, अल्बानिया, मैसेडोनिया और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में महिला दिवस (Women's Day) के साथ मदर डे (Mother’s Day) भी मनाया जाता है.
  5. इस दिन अफ़ग़ानिस्तान, वियतनाम, मंगोलिया, जॉर्जिया, यूगांडा, लाओस, कंबोडिया, जर्मनी, क्यूबा, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, रूस और यूक्रेन जैसे देशों में आधिकारिक अवकाश (Official holiday) होता है.

ये थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women's day) से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातें. यह दिन हमें सिखाता है कि महिलाओं को उनके हक़ के लिए ज़रूर लड़ना चाहिए. वैसे, बदलाव की शुरुआत तो हमेशा ख़ुद से ही होती है. इसलिए कमेंट सेक्शन में हमें ज़रूर बताएँ कि इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आप ख़ुद को क्या तोहफ़ा देंगी यानी कि अपने किस अधिकार के लिए आगे आएँगी!

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.