This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

गर्भधारण से पहले जानें इन सवालों के जवाब

Conception
Written by - Ravish Goyalअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
गर्भधारण से पहले जानें इन सवालों के जवाब
Likes100 Likes|
Read time4 min

आज के ज़माने में उन प्रश्नों का काफी हद तक जवाब इन्टरनेट के जरिये जाना जा सकता है। फिर भी अगर आप अपने डॉक्टर से मिलती रहती हैं तो बेहतर होगा कि उनसे कुछ सवालों के जवाब पा लें। अपने डॉक्टर से गर्भधारण से सम्बंधित सवाल-जवाब पर मिलने पर आपका डॉक्टर आपसे कुछ बातें जरूर जानना चाहेंगे। जैसे कि आपकी शादी को कितने साल हो गए, आपने परिवार नियोजन के लिए किन उपायों को अपनाया हुआ है या अपनाया हुआ था, या फिर आप पहली बार गर्भ धारण तो नहीं कर रहीं हैं। और ऐसे ही कई और सवाल। डॉक्‍टर से सलाह आपके डॉक्टर आपसे पूछ सकते हैं कि क्या इसके पहले आपका गर्भपात हुआ है। अगर हुआ है तो किन कारणों से। और यह सवाज स्वस्थ गर्भधारण की दृष्टी से पूछे जाना सही भी है। कई बार युवावस्था में शादी के पहले ही किसी प्रेम संबंध के चलते गर्भधारण हो जाता है और ऐसे में गर्भपात करवाना जरुरी हो जाता है। अगर आपके साथ ऐसी कोई घटना घटी हो तो डॉक्टर को इसकी बताना जरुरी होता है। 
आपके डॉक्टर आपसे यह भी पूछना चाहेंगे कि कही आपको किसी बीमारी का इलाज तो नहीं चल रहा है। इसलिए अगर आपको किसी बीमारी का इलाज चल रहा हो तो बीमारी और उसके लिए ली जाने वाली दवाइयों की जानकारी अपने डॉक्टर को अवश्य दें। अगर कोई बीमारी हो तो जिन लोगों को मस्तिष्क सम्बन्धी बीमारियों का इलाज चल रहा होता है उनके लिए सफलतापूर्वक गर्भ धारण करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस बारे में जानने के बाद आपका डॉक्टर आपको सही सलाह दे सकते हैं कि आप क्या करें। कई मामलों में डॉक्टर कुछ दवाइयां बंद करने की सलाह देते हैं या उनके बदले दूसरी दवाइयां देते हैं। 

अगर आपको मिर्गी या फिट्स आने की बीमारी हो या ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी हो और उनकी दवाइयां चल रही हों तो गर्भधारण करने में कठिनाई आती है। इनके अलावा कई मामलों में सावधानी बरतनी होती है। इसलिए इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को अवश्य दें। कुछ दूसरी जरूरी बातें • अगर आप गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करती आई हैं तो आप डॉक्टर से यह पूछ सकती हैं कि अगर गर्भ धारण करनी हो तो कितने दिनों पहले गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करना बंद करना होगा। • आपको यह भी पूछना चाहिए कि आपका वर्तमान वजन सही है या उसे कम या ज्यादा करने की जरूरत है। • आप अपने डॉक्टर से यह भी पूछ सकती हैं कि क्या कुछ विशेष व्यायाम होते हैं जिनको करने से गर्भधारण करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। • आप जिस उम्र में गर्भ धारण करना चाहती हैं उस उम्र में क्या क्या जोखिम होते हैं और क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इत्यादि भी अपने डॉक्टर से पूछ सकती हैं। • अगर आप पहले से हीं एक बच्चे की माँ हैं तो आपको यह पूछना चाहिए कि वर्तमान समय दूसरे बच्चे के गर्भधारण के लिए कितना उचित है। • आपको गर्भधारण के लिए क्या खाना पीना चाहिए, कितनी नींद लेनी चाहिए एवं किस पोज में सहवास करने से गर्भधारण के चांसेस ज्यादा होते हैं इन सब बातों पर अपने डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए ताकि आप आसानी से गर्भधारण कर सकें तथा आपका बच्चा स्वस्थ पैदा हो साथ हीं डिलीवरी के वक्त आपको या आपके बच्चे को कोई तकलीफ न हो।

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Ravish Goyal
Ravish Goyal<>Mylo Editor

Official account of Mylo Editor


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when trying to conceive

    Kya Mera period me 1 hi din ata hai masik koi problem hai kam ata hai

  • Asked when trying to conceive

    Kya Mera period me masik 1 hi din aur bahut kam ata hai to koi problem to nai hai na plz kindly reply

  • Asked when trying to conceive

    Mai 3 tarikh ko date per ayi ovulation lab or relaikab karni hai

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.