This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

क्या प्रेग्नेंसी में ओरल सेक्स करना सुरक्षित होता है? | Is Oral Sex Safe During Pregnancy in Hindi

Sex Life
Written by - Shaveta Guptaअंतिम अपडेट: May 4, 2026
क्या प्रेग्नेंसी में ओरल सेक्स करना सुरक्षित होता है? | Is Oral Sex Safe During Pregnancy in Hindi
Likes3.1K Likes|
Read time4 min
Dr. Vani Puri
Medically Reviewed By
Dr. Vani Puri, MBBS, DGO, DNBverified

Obstetrician- Gynecologist, Infertility Specialist · 18 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान ओरल सेक्स करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है और इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है.
  • ओरल सेक्स के समय जीभ, होंठ या मुँह से पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स को उत्तेजित किया जाता है, जो कपल्स के लिए एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प हो सकता है.
  • मेल पार्टनर वेजाइना के अंदर मुँह से हवा न दें, हाइजीन का पूरा ध्यान रखें, और अगर पेट में संकुचन महसूस हो तो तुरंत ओरल सेक्स बंद कर दें.
  • क्या आप अपने पार्टनर से प्रेग्नेंसी में इंटिमेसी को लेकर खुलकर बात कर पा रही हैं? आपसी संवाद और आराम इस नाज़ुक समय में सबसे ज़रूरी है.

अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान जब सेक्स की बात आती है, तो कई कपल्स असहज हो जाते हैं. इस दौरान कपल्स के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे कि क्या इस समय संबंध बनाना सुरक्षित है, क्या इस दौरान ओरल सेक्स किया जा सकता है, क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई असर होगा, आदि. अगर आपके मन में भी कुछ इस तरह के सवाल हैं, तो चिंता न करें. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको ओरल सेक्स के बारे में हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे.

ओरल सेक्स क्या होता है? (What is oral sex in Hindi)

जीभ, होंठ या मुँह से जब पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स को उत्तेजित करना ओरल सेक्स कहलाता है. इसमें महिला पार्टनर की वेजाइना या क्‍लाइटोरिस और पुरुष के लिंग को मुँह में लेने की क्रिया शामिल होती है. प्रेग्नेंसी के दौरान ओरल सेक्स करना सुरक्षित होता है. इससे किसी भी तरह का इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होता है. यह एक अच्छा विकल्प होता है.

ये भी पढ़े : गर्भावस्था हार्मोनल परिवर्तन के लिए एक कामकाजी महिला गाइड

क्या ओरल सेक्स का बेबी पर असर होता है? (Does oral sex affect the unborn baby in Hindi)

प्रेग्नेंसी में सेक्स करना माँ और गर्भ में पल रहे बेबी, दोनों के लिए अच्छा अहसास होता है. बता दें, सेक्स के वक्त योनि में जब ऑर्गेज्म होता है तो एंडोर्फिन नाम का केमिकल शरीर में बनता है, जिससे माँ और शिशु दोनों को ख़ुशी महसूस होती है. वहीं, इस दौरान ओरल सेक्स का भी बेबी पर कोई असर नहीं होता है.

प्रेग्नेंसी में ओरल सेक्स करते समय इन बातों का ध्यान रखें (Oral sex tips during pregnancy in Hindi)

सेक्स को लेकर हर कपल की इच्छा अलग होती है. प्रेग्नेंसी का समय बहुत ही नाज़ुक होता है. ऐसे में ओरल सेक्स करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाना सुरक्षित है; जैसे कि

  1. ओरल सेक्‍स के दौरान मेल पार्टनर ध्यान रखें कि वह वेजाइना के अंदर मुँह से हवा न दें. इससे ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है, जो कि माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
  2. प्राइवेट पार्ट्स को साफ़ रखें, क्योंकि इस क्रिया के दौरान मुँह से वेजाइना और वेजाइना से मुँह में बैक्टीरिया पहुँचने की संभावना होती है. इसलिए हाइजीन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.
  3. अगर ऑर्गेज्‍म से फीमेल पार्टनर के पेट में संकुचन महसूस हो, तो ओरल सेक्स करना बंद कर दें क्योंकि इसमें प्री-टर्म लेबर होने की संभावना बढ़ जाती है.
  4. अपने पार्टनर से बात करें. अगर आप ओरल सेक्स से कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान ओरल सेक्स करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है!

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.