This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

क्या आप गर्भावस्था में सेक्स का आनंद ले सकते हैं | Can you enjoy sex during pregnancy in Hindi

Sex Life
Written by - Loveleen Guptaअंतिम अपडेट: May 4, 2026
क्या आप गर्भावस्था में सेक्स का आनंद ले सकते हैं | Can you enjoy sex during pregnancy in Hindi
Likes7.4K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के दौरान सामान्य और हेल्दी प्रेगनेंसी में सेक्स करना पूरी तरह सुरक्षित है और इससे गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है.
  • जिन महिलाओं को पहले मिसकैरिज हुआ हो, मल्टिपल प्रेग्नेंसी हो या ब्लीडिंग की समस्या हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना सेक्स करने से बचना चाहिए.
  • गर्भावस्था में जननांगों में रक्त प्रवाह बढ़ने और ऑक्सीटोसिन हार्मोन के कारण कुछ महिलाओं के लिए ओर्गाज़्म पहले से अधिक तीव्र और सुखदायक हो सकता है.
  • हर महिला का शरीर प्रेगनेंसी में अलग प्रतिक्रिया देता है, इसलिए अपने पार्टनर और डॉक्टर से खुलकर बात करके ही इंटिमेसी का सही निर्णय लेना चाहिए.

गर्भधारण के बाद, एक महिला के मन में कई सारे सवाल उठते हैं जैसे ये खाना चाहिए या नही, प्रेगनेंसी में किस तरह बैठना चाहिए, कैसे सोना है इत्यादि. हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण उनके मन बहुत सी उथल-पुथल रहती है. इसके अलावा, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव का डर भी सताता रहता है. ऐसे में पार्टनर के साथ प्यार के पल उन्हें भावनात्मक सहयोग देते हैं. एक प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबध बनाने चाहिए या नहीं ऐसे सवाल अगर अक्सर आपको परेशान करते हैं तो ये लेख ख़ास आपके लिए है -

क्या गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है (Is it safe to have sex during pregnancy in Hindi)

गर्भावस्था के दौरान, सेक्स करना बिल्कुल भी नुकसानदायक नही होता है और सामान्य गर्भावस्था से प्रसव होने तक आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर सकते हैं.  इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान नहीं होता है. बता दें, ज्यादातर गर्भपात इसलिए होते हैं क्योंकि भ्रूण सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाता. परंतु, इस दौरान कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति बेहद नाज़ुक होती है और इसी वजह से डॉक्टर उन्हें उस वक्त सेक्स ना करने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आपका मिसकैरिज हो चुका हो या आपको मल्टिपल प्रेग्नेंसी हो, तो सेक्स के समय ब्लीडिंग होने की संभावना अधिक रहती है.इसलिए अगर आपकी प्रेगनेंसी में किसी भी तरह की कोई समस्या है तो आपको सेक्स करने से बचना चाहिए. वहीं अगर आपकी प्रेगनेंसी एक हेल्दी प्रेगनेंसी है तो आप अपनी सुविधा अनुसार सेक्स का आनन्द उठा सकती हैं.

क्या प्रेगनेंसी का सेक्सलाइफ पर कोई असर होगा (Will pregnancy have any effect on sex life in Hindi)

गर्भावस्था के वक्त कुछ महिलाओं के लिए सेक्स का अनुभव पहले से बेहतर होता है और कुछ महिलाओं के लिए यह उतना बेहतर नहीं होता है. वैसे, कई बार गर्भावस्था के दौरान ओर्गाज़्म अधिक सुखदायक हो सकता है. बता दें, इस दौरान जननांगों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे गर्भवती महिला के शरीर में कुछ अधिक हार्मोन का उत्पादन होता है. दरअसल, इस वक्त महिला के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन ओर्गाज़्म को तीव्र बनाने में मदद करता है, जिससे महिला के शरीर में बढ़े हुए रक्त प्रवाह की वजह से श्रोणि क्षेत्र और जननांगों में उत्तेजना बढ़ जाती है और इसी वजह से सेक्स करने पर कुछ महिलाओं को बेचैनी महसूस होती है. इसलिए निर्भर करता है कि आपकी गर्भावस्था के दौरान आपका शरीर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है. आप प्रेगनेंसी के दौरान अधिक आनंद भी ले सकती हैं और कई बार ये आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

उम्मीद है आपको अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा, और आप अपनी प्रेगनेंसी को अब सुरक्षित तरीके से आगे ले जाने के लिए सेक्स करने या न करने का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं. ऐसी ही बेहतरीन जानकारी के लिए माइलो एप पर विजिट करते रहें.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.