
सारांश
एपिड्यूरल क्या है?
एपिड्यूरल दर्द के एहसास को कम करने का चिकित्सकीय तरीका है और इसे अक्सर प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती की रीढ़ में इंजेक्ट किया जाता है. इससे उनके पेट का निचला हिस्सा सुन्न हो जाता है ताकि प्रसव के दौरान वे कमर से नीचे कुछ भी महसूस न कर सकें. यह प्रसव के दौरान दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर है.
एपिड्यूरल कैसे दिया जाता है?
महिला को करवट लेने और घुटनों को जितना हो सके उतना ऊपर की ओर मोड़ने के लिए कहा जाता है या उसे पलंग के किनारे बैठकर कमर से झुकने के लिए भी कहा जा सकता है. इन दोनों स्थितियों में पीठ के तन जाने पर डॉक्टर आपकी रीढ़ के घुमाव को देखकर यह अंदाज़ा लगा लेते हैं कि एपिड्यूरल ठीक किस बिन्दु पर लगाना है. इसके बाद
एपिड्यूरल द्वारा दर्दनिवारक दवा देने के तरीके
इसमें दर्द निवारक दवाओं को इंजेक्शन के जरिये कैथेटर में डाला जाता है ताकि आपके पेट का निचला हिस्सा सुन्न किया जा सके. एपिड्यूरल के प्रभाव में आते ही आपको संकुचन महसूस होने बंद हो जाते हैं और दवा का असर कम होने पर डॉक्टर आपको पुनः एनेस्थेटिक दवा देते हैं जिसका असर एक से दो घंटों तक रहता है.
इसमें एपिड्यूरल कैथेटर को एक पंप से जोड़ा जाता है जोकि दर्द निवारक दवा को लगातार पीठ के द्वारा शरीर में डालता रहेगा. जरुरत पड़ने पर दवा की मात्रा बढ़ायी भी जाती है.
इसमें पहले एक सबरैक्नॉइड इंजेक्शन महिला की पीठ में लगाया जाता है जिसमें हल्की दर्द निवारक दवाएं (मिनी स्पाइनल) दी जाती हैं. मिनी स्पाइनल इंजेक्शन का प्रभाव कम होने पर डॉक्टर कैथेटर द्वारा एपिड्यूरल सोल्यूशन देते हैं ताकि दर्द से लगातार राहत मिलती रहे. यह एपिड्यूरल की अपेक्षा अधिक तेज़ी से काम करता है.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |