
Obstetrician & Gynecologist · 41 years experience
सारांश


जब आपका बच्चा अर्ध-ठोस खाद्य पदार्थ खाना शुरू करता है, तो ऐसे में उसके विकास के लिए पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करना बेहद आवश्यक होता है.
यहाँ पर नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे के आहार में फलों और सब्ज़ियों को आसानी से शामिल कर सकते हैं :
आप सेब, केले, पपीता और अन्य नर्म फलों को छील छीलकर और फिर उन्हें मैश करके अपने बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं. बता दें, जब आप अपने बच्चे को अर्ध-ठोस खाद्य पदार्थ खिलाना शुरू करते हैं, तो उसे मसले हुए फल खाने और पचाने में आसानी होती है.
आप अपने बच्चे के आहार में जूस को भी शामिल कर सकते हैं. हालाँकि, बच्चे को खट्टे फलों का रस नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि इससे उसे खांसी हो सकती है. आप बच्चे की डाइट में ताज़ी सब्जियों और फलों के रस को शामिल कर सकते हैं. डिब्बाबंद जूस की तुलना में बच्चों को ताज़ा फलों और सब्जियों का जूस पिलाना बेहतर है क्योंकि इसमें किसी भी तरह का प्रिज़र्वटिव या चीनी नहीं होती है.
आप अपने बच्चे को फल और सब्ज़ियाँ खिलाने के लिए फ़्रूट एंड वेजिटेबल फ़ीडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक फ़ीडर फल व सब्ज़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देता है, जिसकी मदद से आपके बच्चों को उनका सेवन करने में मदद मिलती है. ऐसे में जब आपका बच्चा दांत निकाल रहा हो, तो वह इसका इस्तेमाल एक टीथर के रूप में भी कर सकता है.
अगर आपके बच्चे ने अर्ध-ठोस आहार खाने की शुरूआत की है और आप चाहते हैं कि वह इस दौरान पौष्टिक आहार का सेवन करे, तो ऐसे में फ़ीडर का इस्तेमाल करना बिलकुल उपयुक्त है. आप अपने बच्चे के लिए माइलो एसेंशिअल्स फ्रूट एंड वेजिटेबल फीडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके बच्चे को फलों और सब्जियों को चूसना और चबाना बेहद आसान हो जाता है. इसे साफ़ और सैनिटाइज़ करना भी बेहद आसान है और इसमें बाइट रेज़िस्टंट मेश भी है. ये बीपीए फ़्री होने के साथ -साथ धूल से बचाने वाले हाइजीन कवर के साथ आता है.
अपने बच्चे को विभिन्न सब्ज़ियों का स्वाद दिलाने के लिए वेजिटेबल स्टॉक बिलकुल उपयुक्त है. इसके लिए कुछ स्वादिष्ट सब्ज़ियों को उबालें और फिर उसमें से स्टॉक को अलग करके अपने बच्चे को पिलाएं. आप अपने बच्चे को सब्ज़ियों से बना सूप भी पीला सकती हैं.
क्विनोआ और दलिया आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बिलकुल उपयुक्त है. ऐसे में इसे अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें मैश की हुई सब्जियां और फल भी मिला सकती हैं.
धीरे-धीरे आपका बच्चा विभिन्न फलों और सब्जियों के स्वाद का भरपूर मज़ा लेने लगेगा.
बच्चे के पहले ठोस आहार के सफ़र को आसान, सुरक्षित और मज़ेदार बनाने वाले उपयोगी साथी.

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
BPA Free | Breast-Like Nipple | Food Grade Material | Wide Base for Better Latch | Can be Sterilized | Microwave Safe | Fits Most Standard Bottles




Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue
Baby Pram for Toddlers & Kids | 3 Point Safety Harness | 360° Front Wheel Swivel| Umbrella Fold







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |