This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

White Discharge During Pregnancy In Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

White Discharge
Written by - Auli Tyagiअंतिम अपडेट: May 28, 2026
White Discharge During Pregnancy In Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?
Likes17 Likes|
Read time10 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज होना बिल्कुल सामान्य है, यह हार्मोनल बदलाव के कारण होता है और बैक्टीरियल संक्रमणों से माँ और शिशु की रक्षा करता है.
  • प्रेग्नेंसी के अंतिम दौर में व्हाइट डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ जाती है और टेक्सचर गाढ़ा होकर म्यूकस जैसा दिखने लगता है, जो डिलीवरी की तैयारी का संकेत है.
  • यीस्ट इन्फेक्शन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस या STI होने पर डिस्चार्ज का रंग पीला, हरा या ग्रे हो सकता है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.
  • व्हाइट डिस्चार्ज में फ्रेशनेस के लिए क्या करें? Explore our Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2).
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Rating4.6

पहले पीरियड्स की शुरुआत के साथ ही लड़कियों में व्हाइट डिस्चार्ज होने लगता है. इसे आम बोल-चाल की भाषा में सफ़ेद पानी या सफ़ेद स्त्राव भी कहते हैं. आमतौर पर व्हाइट डिस्चार्ज का होना एक स्वस्थ शरीर की पहचान होता है, जो हमारे हार्मोनल बदलावों के कारण होता है. महिलाओं के शरीर की खूबी है कि वह खुद-ब-खुद अपनी साफ़-सफाई और सुरक्षा कर सकता है. व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं के प्राइवेट पार्ट की सफाई करने और उसकी विभिन्न संक्रमणों से सुरक्षा करने में मददगार होता है. आमतौर पर पीरियड्स के पहले और बाद में व्हाइट डिस्चार्ज एक सामान्य प्रक्रिया है. आप कहेंगी कि अगर पीरियड्स के पहले या बाद में ही व्हाइट डिस्चार्ज होता है तो फिर प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज (White Discharge During Pregnancy in Hindi) नहीं होता होगा. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये प्रेग्नेंनसी और व्हाइट डिस्चार्ज से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानते हैं.

क्या प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होता है? (Kya pregnancy me white discharge hota hai in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज होना आम बात है. यह एक प्रकार का सफेद, गाढ़े या तरल पदार्थ की तरह होता है, जिसमें न के बराबर या फिर कोई गंध नहीं होती. हां, अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान हॉर्मोन्स में होने वाले असंतुलन की वजह से गर्भवती महिला को थोड़ा अधिक मात्रा में भी व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है. डिस्चार्ज की मात्रा और उसका टेक्सचर कैसा होगा यह कई कारणों पर निर्भर करता है, लेकिन अगर हम यह कहें कि व्हाइट डिस्चार्ज हर प्रेग्नेंसी में होता है तो यह बिलकुल सही है. यही कारण है कि यह कोई शारीरिक समस्या नहीं है, जिसके बारे में बहुत अधिक चिंता की जाए. बल्कि इसके होने के कारण महिलाओं के शरीर से बैक्टीरिया और पुराने सेल या कोशिकाएं शरीर से सफ़ेद स्त्राव के रूप में बाहर निकलते रहते हैं और गर्भ में पल रहा शिशु भी इन बैक्टीरियल संक्रमणों से सुरक्षित रहता है.

प्रेग्नेंसी में कब होता है व्हाइट डिस्चार्ज? (Pregnancy me white discharge kab hota hai in Hindi)

प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही व्हाइट डिस्चार्ज देखा जा सकता है. प्रेग्नेंसी की शुरुआत के मुकाबले अंतिम दौर में व्हाइट डिस्चार्ज की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है और इसका टेक्सचर भी बहुत गाढ़ा हो जाता है, जो म्यूकस की तरह दिखाई देने लगता है. प्रेग्नेंसी जैसे-जैसे अपने आखिरी सप्ताह की तरफ बढ़ती है, इस समय व्हाइट डिस्चार्ज की जगह हल्का गुलाबी रंग का म्यूकस जैसा डिस्चार्ज हो सकता है, जो इस बात की और संकेत करता है कि माँ का शरीर बच्चे के जन्म के लिए तैयार हो रहा है.

प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होने के कारण (Causes of white discharge during pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर व्हाइट डिस्चार्ज होता है तो यह बिलकुल भी चिंता का विषय नहीं है. लेकिन यह ज़रूरी भी नहीं है कि हमेशा ही डिस्चार्ज नॉर्मल स्थिति में ही हो. कई बार यह अलग-अलग शारीरिक समस्याओं की तरफ इशारा भी करता है.

1. यीस्ट इन्फेक्शन (Yeast infection)

ऐसा डिस्चार्ज जो रंग में सफ़ेद हो, लेकिन जैली की तरह तरल न हो कर, उसमें ढेले दिखाई देते हों तो यह यीस्ट इन्फेक्शन होने की ओर संकेत करता है. यीस्ट इन्फेक्शन के लक्षणों में प्राइवेट पार्ट में सूजन, टॉयलेट के दौरान दर्द, खुजली या फिर जलन का अनुभव करना शामिल है.

2. सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (Sexually transmitted infection)

हरा या पीला रंग का डिस्चार्ज सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन की ओर संकेत करता है. प्रेग्नेंसी को देखते हुए यह काफी गंभीर समस्या हो सकती है, जिसमें प्रेग्नेंसी में ही माँ और बच्चे, दोनों को मुश्किल आ सकती है. इसमें कई बार जनान्गों पर खुजली या उनका रंग लाल हो जाना, जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं.

3. बैक्टीरियल वेजिनोसिस (Bacterial Vaginosis)

अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान बैक्टीरिया वेजिनोसिस की समस्या हो तो ऐसे में उसके डिस्चार्ज का रंग ग्रे हो जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला के डिस्चार्ज में से बहुत ही तेज़ बदबू भी आती है.

4. गर्भपात (Miscarriage)

अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान डार्क पिंक या लाल रंग का और तरल डिस्चार्ज हो रहा हो और अभी उसकी डिलीवरी में समय हो तो यह गर्भपात का भी संकेत हो सकता है. इसके अलावा प्रेग्नेंसी के शुरूआती और अंतिम दिनों में भी हल्का पिंक रंग का डिस्चार्ज होता है, जिसका कारण इम्प्लांटेशन या इन्फेक्शन भी हो सकता है.

5. एस्ट्रोजन की बढ़ी हुई मात्रा (High level of Estrogen )

प्रेग्नेंसी के साथ ही महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है. यह भी एक कारण है कि इस दौरान सफ़ेद रंग का गाढ़ा या पतला डिस्चार्ज होता है.

इसके अलावा प्रेग्नेंसी में कभी-कभी ब्राउन डिस्चार्ज भी होता है. अगर यह काम मात्रा में है तो यह शरीर में से पुराने खून के बाहर निकलने का संकेत है और अगर इसकी मात्रा अधिक है तो यह गंभीर विषय हो सकता है. इसके अलावा डिलीवरी के अंतिम दौर में कुछ महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज और वॉटर लीकेज में आसानी से अंतर नहीं कर पातीं.अगर आपको बहुत अधिक मात्रा में और अधिक तरल डिस्चार्ज हो रहा हो तो हो सकता है कि आपकी डिलीवरी बहुत जल्द होने वाली हो.

प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होने पर क्या करें? (How to get rid of white discharge during pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंसी के समय अगर आपको सामान्य रंग और मात्रा में ही डिस्चार्ज हो रहा हो तो कुछ अलग या ख़ास करने की ज़रूरत नहीं होती. हाँ, कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज से बहुत अधिक असहज और चिड़चिड़ी हो जाती हैं. क्योंकि वे बहुत अधिक गीलापन महसूस कर रही होती हैं, अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा हो तो उसके लिए आप इन उपायों को अपना सकती हैं.

क्या करें

  • अधिक मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा हो तो आप पैंटी लाइनर्स या हल्के पैड्स का प्रयोग कर सकती हैं.

  • आप सूती अंडरवीयर पहने और दिन में दो से तीन या आपकी ज़रुरत के हिसाब से इन्हें बदलें.

  • आप चाहें तो नहा भी सकती हैं, इससे आपको फ्रेश भी लगेगा और गीलापन भी कम महसूस होगा.

क्या न करें

  • भूल से भी टैम्पोन का इस्तेमाल न करें.

  • सुगंधित साबुन, टैम्पोन, पैड्स या फिर हाइजीन से जुड़े हुए हुए उत्पादों का प्रयोग न करें. इससे योनि और उसके आसपास का बैक्टीरियल संतुलन बिगड़ जाता है.

  • अपने प्राइवेट पार्ट को बहुत अधिक धोने (Douching) से बचें. इससे वजाइनल बैक्टीरिया ख़त्म हो जाते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

डॉक्टर से कब करें परामर्श? (When to consult a doctor?)

प्रेग्नेंसी के दौरान नॉर्मल व्हाइट डिस्चार्ज होने पर आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है, लेकिन अगर आप डिस्चार्ज के रंग या मात्रा में किसी प्रकार का भारी बदलाव देखें तो इसकी अनदेखी करना सही नहीं. अगर डिस्चार्ज का रंग पीला, हरा, ग्रे या फिर लाल हो तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

अगर आप अपने प्राइवेट पार्ट में किसी भी प्रकार की सूजन, जलन, खुजली या वहां का रंग लाल होता देखें तो यह चिंता का विषय है और आपको इस बारे में अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श लेना चाहिए. इसके अलावा अगर आप 1 या 2 दिन से अधिक समय से आपके डिस्चार्ज में पिंक या या लाल रंग देखने को मिल रहा हो तो आपको अपने डॉक्टर को यह बात ज़रूर बतानी चाहिए.

प्रो टिप (Pro Tip)

Mylo की पैरेंटिंग एक्सपर्ट टीम का कहना है कि प्रेग्नेंसी को देखते हुए व्हाइट डिस्चार्ज के रंग और उसके टेक्सचर पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है. अगर आप कुछ असहज या किसी प्रकार की दर्द आदि महसूस कर रही हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. अगर आपकी प्रेग्नेंसी बिलकुल नॉर्मल चल रही है तो व्हाइट डिस्चार्ज पर बहुत अधिक चिंता करने के ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है.

गर्भवती माँओं की पसंदीदा इंटिमेट केयर रेंज

प्रेग्नेंसी में फ्रेश और ड्राय महसूस करने के लिए कोमल पैंटी लाइनर्स और सूती अंडरवीयर आपकी देखभाल में सहायक हैं.

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Rash-free | Paediatrician Tested | Dermatologically Tested | Breathable | Expert Approved | No Harsh Bleaching Chemicals | Super-Saver Combo

₹849₹129735% Off
Rating
4.6
(55)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.