This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Third Trimester Yoga Poses in Hindi | योग से बढ़ सकती है नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएँ! जानें किस योगासन को कर सकते हैं आप ट्राई

Third Trimester
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 9, 2026
Third Trimester Yoga Poses in Hindi | योग से बढ़ सकती है नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएँ! जानें किस योगासन को कर सकते हैं आप ट्राई
Likes12 Likes|
Read time6 min

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही तक आते-आते आपकी बॉडी ख़ुद को डिलीवरी के लिए तैयार करने लगती है. प्रेग्नेंसी की अंतिम तिमाही में योग करने से आपकी बॉडी लेबर और डिलीवरी के लिए तैयार होती है. इतना ही नहीं, इस दौरान योग करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएँ भी बढ़ जाती हैं. लेकिन इस दौरान आपको विशेष तौर पर सतर्क रहने की ज़रूरत होती है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान आप कौन-से योगासन कर सकते हैं और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में योग (Yoga during third trimester in Hindi)

इस दौरान प्रीनेटल योग (Pregnancy yoga in Hindi) करने से आपको कई तरह के फ़ायदे हो सकते हैं;

  1. प्रीनेटल योग पेल्विक की मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाता है. जिसका फ़ायदा आपको डिलीवरी के दौरान होता है.

  1. प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में हार्मोन्स में तेज़ी से बदलाव होता है. साथ ही, डिलीवरी का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता है तनाव और चिंता बढ़ने लगती है. ऐसे में योग आपके दिमाग़ को शांत करने और तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है.

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही के लिए योग पोजीशन (Pregnancy yoga poses for third trimester in Hindi)

प्रेग्नेंसी की अंतिम तिमाही यानी कि तीसरी तिमाही एक महिला के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. इस समय आपकी बॉडी में कई तरह के बदलाव होते हैं. ऐसे में इस समय योग आपको फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ देता है. प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में (Pregnancy yoga poses in Hindi) आप वीरभद्रासन, मालासन और सुखासन, पार्श्व शवासन योग पोजीशन को ट्राई करते हैं. चलिए आपको इन योगासन को करने का सही तरीक़ा बताते हैं.

1. वीरभद्रासन (Warrior II (Virabhadrasana II)

वीरभद्रासन एक पावरफुल पोज़ है जो आपके लेग्स, थाईज और हिप्स को स्ट्रेंथ देता है.

  1. इस आसान को करने के लिए आपको खड़े होना है.

  1. अब एक पैर आगे की तरफ़ रखें और दूसरे पैर को साइड की तरफ़ फैलाएँ.

  1. अपने हिप्स को साइड की तरफ़ स्ट्रेच करें और अपने आर्म्स को शोल्डर के लेवल पर सीधा रखें.

  1. यह आसन आपको स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी देता है, जो डिलीवरी के समय बहुत काम आती है.

2. मालासन (Garland Pose (Malasana):

मालासन आपके पेल्विक क्षेत्र को खोलने में मदद करता है. इस तरह यह शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है.

  1. इस आसान को करने के लिए आपको स्क्वाट पोजीशन में आना है.

  1. अब आप अपने हाथों को चेस्ट के पास रखें और अपनी कोहनी को अपने घुटनों पर प्रेस करें.

  1. यह आसान आपके लोअर बैक को भी रिलेक्स करना है और आपके हिप्स को फ्लेक्सिबल भी बनाता है.

3. सुखासन (Easy Pose (Sukhasana)

यह एक आसान और रिलेक्सिंग आसन है जो प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ही अच्छा होता है.

  1. इस आसान को करने के लिए आपको अपने पैरों को क्रॉस करके सीधे बैठना है.

  1. अपने हाथ को घुटनों पर रखें और अपनी पीठ को सीधे रखें.

  1. यह आसान आपको शांत और रिलेक्स महसूस करने में मदद करता है. साथ ही, यह आसान आपको कमर दर्द से भी राहत देता है.

4. पार्श्व शवासन (Side Corpse Pose (Parsva Savasana)

यह योगासन आपको चैन की नींद लेने में मदद करता है. साथ ही, थकान और कमर दर्द से राहत देता है.

  1. इस आसान को करने के लिए आपको अपनी बायीं ओर लेटना है और अपने घुटनों को झुकाना है.

  1. अपने बायें हाथ को सिर के नीचे और सीधे हाथ को फ्लोर पर रखें.

  1. इस पोजीशन में रहकर धीरे-धीरे साँस लेते रहें.

  1. अब साइड बदलें और सीधी साइड पर लेटकर भी यही प्रोसेस दोहराएँ.

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में योग करते समय ऐसे रखें सावधानी (Yoga precautions during third trimester in Hindi)

  1. अपने शरीर की सुनिए. अगर आपको किसी योगासन को करने में तकलीफ़ होती है या आपको लगता है कि यह मुश्किल है, तो तुरंत रुक जाएँ.

  1. इस समय योग करने के दौरान आप अपने पार्टनर की मदद भी ले सकते हैं.

  1. अगर आपकी प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह का कोई कॉम्प्लिकेशन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी योगासन न करें.

और पढ़ें : प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही के लिए टॉप 10 टिप्स

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही बहुत ही नाज़ुक होती है. इसलिए इस दौरान किसी भी योगासन को बिल्कुल भी तेज़ी से न करें. साथ ही, अगर आप पहली बार योग कर रहे हैं, तो किसी भी योगासन को ट्राई करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर बात कर लें.

रेफरेंस

1. Babbar S, Shyken J. (2016). Yoga in Pregnancy.

2. Azward H, Ramadhany S, Pelupessy N, Usman AN, Bara FT. (2021). Prenatal yoga exercise improves sleep quality in the third trimester of pregnant women.

3. Holden SC, Manor B, Zhou J, Zera C, Davis RB, Yeh GY. (2019). Prenatal Yoga for Back Pain, Balance, and Maternal Wellness: A Randomized, Controlled Pilot Study.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.