
सारांश




प्रेग्नेंसी के दौरान कई फ़ूड आइटम खाए जाते हैं लेकिन इनमें से कुछ खूब खाए जा सकते हैं और कुछ को कभी-कभी ही खाना चाहिए. प्रेग्नेंसी में मूली भी ऐसी ही सब्जी है जिसको प्रेग्नेंसी के दौरान खाने या न खाने को लेकर चर्चा होती है.
मूली का एक कप हमें जरूरी पोषण देता है. इसमें विटामिन सी, ए और बी के साथ माइक्रो मिनरल जैसे जिंक, मैग्नेशियम, कैल्शियम और आयरन मिल जाते हैं. भ्रूण के विकास में जरूरी पोषक तत्व फोलेट और हड्डियो के साथ दांत के लिए फायदेमंद कैल्शियम मूली में भरपूर होता है.
प्रेग्नेंसी में मूली अच्छी है क्योंकि इसमें हेल्थी सेल ग्रोथ के लिए जरूरी एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कैटेचिन, पाइरोगैलोल और अन्य फेनोलिक कंपाउंड भी मौजूद होते हैं. ये सब्जी ब्लड शुगर लेवल का संतुलन, दिल की सेहत बेहतर करने और हाई ब्लड प्रेशर के रिस्क को कम करने में कारगर है. ऊपर लिखे सभी फायदे जानने के बाद भी आप सोच रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में मूली का सेवन सुरक्षित है या नहीं?
प्रेग्नेंसी के दौरान, एक महिला को कोई भी कच्चा फल खाते हुए सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि उसमें बैक्टीरिया होने की संभावना हो सकती है. बिना धुली कच्ची सब्जी का सेवन ई कोली (E Coli) और सेलमोनेला(salmonella) की वजह से जहरीला हो सकता है.
सेलमोनेला की वजह से हुए संक्रमण से हाई-ग्रेड फीवर, उलटी, डायरिया और मिचली हो सकते हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान बुखार भ्रूण की सेहत पर असर डाल सकता है. इसकी वजह से पोषण की कमी और डीहायड्रेशन की वजह से एमनियोटिक फ्लूइड की कमी भी हो सकती है. ये बात सही है कि प्रेग्नेंसी के दौरान मूली खाने के कई फायदे होते हैं. पर इसको एक साथ बहुत सारा खाने से बचना चाहिए.
गर्भवती महिला सावधानी के साथ मूली का सेवन कर सकती हैं. प्रेग्नेंसी में मूली की सही मात्रा, जैसे एक दिन में इस सब्जी के एक कप का सेवन लेना सही रहता है.
गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट से मूली पूरी तरह हटाने की जरूरत नहीं होती है. इसकी जगह, यहां पर कुछ सुरक्षा नियम बताए गए हैं जिनको प्रेग्नेंसी के दौरान रोज मूली का सेवन करते हुए ध्यान रखना चाहिए:
1. मूली को साफ़ पानी से धो लें. गंदगी को साफ़ करने के लिए कभी भी साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. इसकी जगह इसे दो बार धो लें या 1 से 2 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर गंदगी को रगड़कर साफ कर दें.
2. अपने लिए एक वेजिटेबल ब्रश खरीद लें जो निश्चित ही गंदगी को साफ़ कर देगा.
3. बैक्टीरिया को पूरी तरह से मारने के लिए सब्जी को स्टीम या कुक करें.
4. इसको कच्चा खाने से अच्छा है कि इसे सलाद में शामिल कर लें या फिर इसे हल्का तवे पर फ्राई कर सकते हैं. आप इसको ग्रिल भी कर सकते हैं.
किचन में थोड़ी सावधानी के साथ प्रेग्नेंसी में मूली का सेवन किया जा सकता है और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से दूर रहा जा सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान कोई भी महिला अपने और अपने बच्चे के लिए सही पोषण चुनने को लेकर आशंकित हो सकती है. किस तरह खाना आपकी सेहत को प्रभावित करता है? ये जानने के लिए पढ़ना और समझना याद रखिए.
हर माँ चाहती है अपने और शिशु के लिए सही पोषण - इन सोच-समझकर चुने गए विकल्पों के साथ अपनी डाइट को संपूर्ण बनाएं.

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience




Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |