This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

5 Myths About Baby Teething in Hindi | छोटे बच्चों के दाँत निकलने से जुड़े 5 मिथक और सच

Teething
Written by - Kavita Upretiअंतिम अपडेट: Jan 15, 2026
5 Myths About Baby Teething in Hindi | छोटे बच्चों के दाँत निकलने से जुड़े 5 मिथक और सच
Likes1 Likes|
Read time5 min

बच्चों की ग्रोथ के कई अहम पड़ाव होते हैं और इन्ही में से एक महत्वपूर्ण पड़ाव है उसके दाँतों का निकलना. बाकी कई बातों की तरह इसके साथ भी कई मिथक और अंधविश्वास जुड़े हैं जिससे कई बार माता-पिता परेशान हो जाते हैं. लेकिन इन सब मिथकों और उनसे जुड़ी सच्चाई के फर्क को समझ कर आप दाँत निकलने की इस प्रक्रिया को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं.

दांत निकलने से जुड़े मिथक और सच

1. मिथक: बच्चे के दूध के दांत इतने ज़रूरी नहीं होते हैं

सच : असल में बच्चे के शुरुवाती दूध के दांत चाहे अस्थायी होते हैं लेकिन फिर भी बच्चे के खाने पीने में इन का बड़ा महत्वपूर्ण रोल होता है साथ ही उसके बड़े होने पर पक्के दांतों को बाहर निकलने के लिए इनसे एक अच्छा बेस भी बनता है. अगर सही देखभाल की कमी से बच्चे के दांत ब्लॉक हो जाएँ तो बाकी दांत उस जगह में शिफ्ट हो सकते हैं और इससे बच्चे के पक्के दांतों के निकलने और बढ़ने की प्रोसेस में भी रुकावट पैदा हो सकती है. इसके अलावा, बच्चे के छोटे दांत उसके चेहरे के शेप को बनाए रखने में मदद करते हैं और उसके स्पीच डेवलपमेंट के लिए भी ज़रूरी हैं.

2. मिथक: बच्चे के लिए फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

सच : हालांकि एक वक़्त ऐसा था जब ये माना जाता था कि फ्लोराइड टूथपेस्ट का प्रयोग बच्चों के लिए नहीं करना चाहिए, लेकिन कई स्पेशलिस्ट अब बच्चे के दांत निकलने के तुरंत बाद फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. इसकी वजह ये है कि फ्लोराइड दांतों के सड़ने के रिस्क को काफी कम कर सकता है और दांतों की सतह को खुरदुरा होने से भी बचाता है.

लेकिन आप यह ज़रूर ध्यान रखें कि बच्चा टूथपेस्ट को निगले नहीं और इस के लिए आप उसे ब्रश कराने के लिए सिर्फ एक चावल के दाने के बराबर ही टूथपेस्ट का उपयोग करें.

ये भी पढ़े: दांत निकलने के दौरान शिशु को न हो परेशानी, ऐसे में आज़मायें ये टिप्स

3. मिथक: शिशुओं के दांतों में कैविटी नहीं होती.

सच: कैविटी हर उस इंसान में हो सकती है जिसके दांत होते हैं. अगर कैविटी को इलाज किए बिना छोड़ दिया जाता है, तो ये दाँतो को इनफेक्टेड बना सकती है और इसकी वजह से दर्द और सूजन भी हो सकती है. इसके अलावा कैविटी बच्चे के पक्के दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है. कैविटी को होने से रोकने के लिए बच्चे को मीठी चीज़ें खिलाने से बचें और उसके दांतों को अच्छे से साफ रखें.

4. मिथक: दांत निकलने के दौरान बच्चा बीमार पड़ता है.

सच: हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक दांत निकलने की दौरान बच्चे को दस्त, बुखार और बाकी कई सारी समस्यायें हो सकती हैं जिसमें उसके शरीर के टेम्परेचर का बढ्ना भी शामिल है. अगर आपके बच्चे के दांत निकलने के दौरान ऐसे कोई भी तेज लक्षण दिखाई दें तो ट्रीटमेंट के लिए तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें.

5. मिथक: आपको बच्चे के दांतों को दिन में सिर्फ एक बार ब्रश करना चाहिए.

सच: दांतों से प्लाक को अच्छे से हटाने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना ज़रूरी माना जाता है क्योंकि बैक्टीरिया को मुंह में बढ्ने और दांतों को नुकसान पहुंचाने में लगभग 24 घंटे लगते हैं. आप एक कोमल ब्रिसल्स वाले टूथ ब्रश में चावल के दाने के बराबर टूथपेस्ट लगा कर अपने नन्हे मुन्हे को ब्रुश कराना शुरू कर सकती हैं. किसी अच्छे सिलिकॉन फिंगर टूथब्रश को ट्राइ कीजिये जो आसानी से मां की तर्जनी यानि कि इंडेक्स फिंगर में फिट हो जाता है और दांतों से सभी तरह के ओरल या दूध के धब्बों को पूरी तरह से हटा देता है. बच्चे की जीभ को नियमित रूप से साफ करना भी एक अच्छी आदत है जिसे आपको ज़रूर अपनाना चाहिए.

तो ये थे बच्चे को ब्रश कराने और उसकी ओरल हाइजीन से जुड़े हुए कुछ प्रचलित मिथक और सच. आप सही जानकारी के अनुसार अपने बच्चे के दांतों की सफाई का अच्छी तरह ख्याल रखें ताकि जीवन भर के लिए उसके दाँत मजबूत बने रह सकें.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.