
अक्सर गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद अपनी जरूरत की कई सारी चीज़ें लेती हैं पर उस शौपिंग में वो एक अच्छी नर्सिंग ब्रा खरीदना पूरी तरह से भूल जाती हैं. कई बार याद होने पर भी वो नर्सिंग ब्रा लेने के बजाय एक बड़े साइज़ की सामान्य ब्रा खरीदने की गलती करती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि महिलाएं अपने बढ़ते हुए पेट पर तो ध्यान देती हैं लेकिन अक्सर अपनी ब्रेस्ट में होने वाले परिवर्तनों से अनजान होती हैं. क्योंकि आपके स्तन भी शिशु जन्म के लिए कई तरह के बदलाव से गुजरते हैं इसलिए एक आरामदायक नॉन-पैडेड और नॉन-वायर्ड नर्सिंग ब्रा का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है.
अगर आप वाकई चाहती हैं कि ब्रेस्ट्फीडिंग के दौरान आपके शरीर में आए हुए बदलावों के कारण आपको कम से कम परेशानी और असुविधा हो तो आपको माइलो की मैटरनिटी/नर्सिंग ब्रा ज़रूर लेनी चाहिए. गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद सामान्य ब्रा के बजाय नर्सिंग ब्रा के चुनाव से आप ब्रेस्ट की कई समस्याओं को दूर रख सकती हैं.
जैसे कि-
एक सामान्य ब्रा में ड्रॉप-डाउन कप नहीं होते हैं और यह आमतौर पर खुरदुरे कपड़े और कसे हुए अंडरवायर से बनी होती हैं जबकि माइलो की मैटरनिटी/नर्सिंग ब्रा ब्रीदेबल कौटन फैब्रिक कपड़े से बनायी जाती है.
यह नर्सिंग ब्रा एक मुफ्त ब्रा एक्सटेंडर और एडजस्टेबल शोल्डर स्ट्रैप के साथ आती है.
ये ब्रा बेहद आरामदायक होती हैं और आसानी से आपके शरीर के बदलते आकार के साथ ऐडजस्ट हो जाती है.
यह आपको एक आरामदायक अनुभव देती हैं और आप इसे दिन-या रात कभी भी पूरे कंफर्ट के साथ पहन सकते हैं.
नर्सिंग ब्रा एक माँ के ब्रेस्ट्फीडिंग के अनुभव को बेहद आसान और प्रॉबलम फ्री बना देती है क्योंकि आप इसे केवल एक हाथ से प्रयोग कर सकते हैं. माइलो की मैटरनिटी / नर्सिंग ब्रा में एक “स्नग फिट अंडर-बैंड” लगा हुआ है जो बड़े आकार के भारी स्तनों को भी पूरा सहारा देता है. इसका पूरा ड्रॉप-डाउन कट और विशेष तरीके से सिले हुए कप बेहद आसानी के साथ एक ब्रेस्ट फीडिंग माँ के सेंसटिव, कोमल और बढ़े हुए आकार के स्तनों को कवर करते हुए सपोर्ट देते हैं. पूरे मैटरनिटी पीरियड के दौरान सामान्य ब्रा की तुलना में नर्सिंग ब्रा को ही प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि:
सुविधाजनक – प्रसव के बाद के चुनौती भरे समय में कन्फ़र्टेबल ब्रेस्ट्फीडिंग अनुभव के लिए नर्सिंग ब्रा ज़रूर खरीदें. ये सामान्य ब्रा की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक होती हैं.
नर्सिंग में आसान - यह पूरी नर्सिंग प्रक्रिया को बेहद आसान बना देती हैं जिससे समय और शक्ति दोनों बचता है. आपको केवल बस इतना करना होता है कि अपने नन्हें मुन्ने को फीड कराने के लिए एक शांत, और आरामदायक जगह खोजनी है.
ज्यादा कवरेज- हर नए ट्राइमेस्टर के साथ बढ़ते हुए आकार वाले स्तनों के साथ नर्सिंग ब्रा ही एकमात्र सोल्युशन है. यह बड़े आकार की सामान्य ब्रा की तुलना में ज्यादा कवरेज और सपोर्ट देगी.
बढ़िया सपोर्ट– स्तनों को बढ़िया सपोर्ट न मिलने कि स्थिति में गर्भावस्था और प्रसव के बाद मिल्क डक्ट्स को प्राकृतिक रूप से काम करने में दिक्कत होती है. इस से बचने के लिए अंडर-वायर्ड सामान्य ब्रा पहनने के बजाय नर्सिंग ब्रा का प्रयोग अधिक फायदेमंद होता है.
कम्फर्ट- नर्सिंग ब्रा को बढ़िया क्वालिटी के ब्रीदेबल फैब्रिक जैसे कि और्गैनिक कॉटन से तैयार किया जाता है जबकि सामान्य ब्रा विभिन्न सामग्रियों से बनी होती हैं जो गर्भावस्था के लिए उपयुक्त नहीं होती हैं.
नर्सिंग के लिए बनाई गई- नर्सिंग ब्रा को सिर्फ इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाया जाता है कि माँ और उसके बच्चे को ब्रेस्ट्फीडिंग के समय अधिक आराम और सुविधा मिल पाये. जबकि सामान्य ब्रा को ज्यादातर स्टाइलिश प्रोडक्ट के रूप में डिजाइन किया जाता है.
ये भी पढ़े : नर्सिंग टैंक टॉप ख़रीदते समय इन बातों पर करें ग़ौर
ब्रा फ्रेम- नर्सिंग ब्रा में आमतौर पर चौड़े फ्रेम और स्ट्रेप्स लगाई जाती हैं ताकि यह आपके स्तनों को ढीला पड़ने और लटकने से रोक सके जबकि सामान्य ब्रा गर्भावस्था और डिलीवरी के दौरान बढ़े हुए स्तनों को एक्सट्रा सपोर्ट नहीं दे पाती हैं.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |