This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Top 5 Tips for Nail Care in Hindi | नेल्स की केयर करने में काम आएँगे ये टॉप 5 टिप्स

Nail Care
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Jan 5, 2026
Top 5 Tips for Nail Care in Hindi | नेल्स की केयर करने में काम आएँगे ये टॉप 5 टिप्स
Read time7 min

आपके नेल्स जितने हेल्दी दिखते हैं क्या वाकई में वो उतने ही हेल्दी हैं? हमारे हाथ कई जगहों को छूते हैं और उसी तरह हमारे नेल्स भी। उंगलियों के नेल्स में एक प्रोटीन होता है जिसे कैरेटिन कहा जाता है, यह प्रोटीन नेल्स को वाटरप्रूफ और स्वेटप्रूफ बनाता है। इससे नेल्स की देखभाल और भी मुश्किल हो जाती है। अक्सर फिंगरनेल और उंगली की स्किन के बीच मिट्टी जमा हो जाती है। इससे छुटकारा पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है, खासतौर पर तब, जब आपके नेल्स काफी बड़े हो गए हों। यह पता करना बहुत ज़रूरी है कि हमारे नेल्स हेल्दी हैं या नहीं? तो जानिए कैसे पता करें कि आपके नेल्स हेल्दी हैं या नहीं?

देखें कि आपके नेल्स हेल्दी हैं या नहीं?

बेहतर हाइजीन के लिए, नेल्स हेल्दी होना जरूरी है। नेल्स की देखभाल, शरीर के किसी दूसरे अंग की ही तरह ही जरूरी है। नेल्स की देखभाल का तरीका सीखना जरूरी है। यहां कुछ चीज़ें दी गई हैं जो हेल्दी नेल्स के लिए ध्यान में रखी जानी चाहिए।

  • वे पिंक दिखने चाहिए। अंडरबेड पिंक या पर्पल टोन वाला हो तो नेल्स हेल्दी माने जाते हैं।
  • उनमें कोई भी हॉरिजॉन्टल रिज नहीं होनी चाहिए।
  • वे सख्त या कड़क है। ऐसे नेल्स जो आसानी से टुकड़ों में टूट जाते हैं, वे हेल्दी नहीं माने जाते।
  • कोई भी इनग्रोन नेल्स या संक्रमित क्यूटिकल ना हों।
  • नेल बेड स्किन लाल, सूजी हुई या जलन न हो रही हो।

नेल्स की देखभाल की टॉप 5 टिप्स

अपने नेल्स की देखभाल कोई मुश्किल काम नहीं है। हेल्दी नेल्स के लिए, उनकी देखभाल की प्रोसीजर फॉलो करना जरूरी है। नेल्स की देखभाल के लिए ये रहे टॉप 5 टिप्स-

अपने नेल्स समय-समय पर ट्रिम करें

नेल्स की देखभाल के लिए पहली टिप है कि उन्हें समय-समय पर ट्रिम करते रहें। आप इस तरह से इनग्रोन नेल्स से बच सकती हैं। नेल्स को नर्म बनाने के लिए, उन्हें नहाने या खाना खाने के ठीक बाद काटें। नेल फ़ाइल या ईमरी बोर्ड की मदद से नेल्स के कोनों को गोल बनाएं। यह तरीका हर बार अपना कर, आप नेल्स को कमजोर होने से बचा सकती हैं। नेल्स में लगातार गंदगी भरने से, कुछ समय बाद उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है। अपने नेल केयर टूल्स को महीने में एक बार 70% आइसोप्रोपाइल एल्कोहल का इस्तेमाल करके डिसइंफेक्ट कर सकते हैं। नेल क्लिपिंग के बाद, अपने नेल्स को नर्म बनाए रखने के लिए उन्हें मॉस्चराइज्ड रखें।

अपने नेल्स को नमी से बचाएं

अपने नेल्स को लगातार गीला न रहने दें। लगातार गीले रहने से उनमें बैक्टेरिया या फंगस का इंफेक्शन हो सकता है। नेल्स को लगातार पानी में रखने से, स्प्लिट नेल्स की समस्या हो सकती है। सफाई करते वक्त, डिशेस साफ करते वक्त या कैमिकल इस्तेमाल करते हुए ग्लव्ज पहनें।

क्यूटिकल के एरिया को मॉस्चराइज करते रहें

खुद की देखभाल के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना अच्छी बात है। इससे न सिर्फ आपके नेल्स अच्छे रहते हैं बल्कि पूरा शरीर अच्छा रहता है। मॉस्चराइजिंग से आपकी स्किन स्मूद और सॉफ़्ट बनी रहती है। इसके लिए कोई ऐसा तेल देखें जो आप घर पर ही लगा सकें जैसे कि नारियल या बादाम का तेल। इन्हें सोने से पहले अपने नेल्स और नेल बेड पर लगाना न भूलें। इससे आपके नेल्स सूखने और खराब होने से बचेंगे। ऐलोवेरा जेल या पेट्रोलियम जैली भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप मेडिकल स्टोर या कॉस्मेटिक स्टोर से क्यूटिकल के लिए मॉस्चराइजर खरीद सकते हैं।

हानिकारक आदतों से बचें

नेल्स चबाने या क्यूटिकल को चबाने जैसी आदतों से बचें। इससे आपके नेल्स खराब हो सकते हैं। अगर किसी को नेल्स चबाने की आदत है, तो इस आदत को तुरंत सुधारा जाना चाहिए। इससे नेल्स को काफी नुकसान पहुंचता है। क्यूटिकल, नेल बेड की सुरक्षा करती है, भले ही वो अच्छी न दिखती हो। अगर कोई इन्हें काटता रहता है तो इससे नेल्स को नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपके शरीर में फंगल या बैक्टेरियल इंफेक्शन हो सकता है। यह इंफेक्शन फैल भी सकता है।

नेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करना बंद करें

नेल पॉलिश और नेल आर्ट देखने में बड़े आकर्षक लगते हैं। महिलाओं को नेल आर्ट करना पसंद आता है और अलग-अलग कलर्स की नेल पॉलिश लगाना पसंद करती हैं। इस सब में वो नेल प्रोडक्ट्स की क्वालिटी देखना भूल जाती हैं। इनमें खतरनाक केमिकल होते हैं जो आपके नेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनसे गंभीर इंफेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

बोनस टिप्स

  • अगर क्यूटिकल के आसपास जलन, रेडनेस या खुजली हो रही हो तो उसे खुजलाने से बचें। इसकी बजाय ठंडे पानी में बर्फ डालकर उसमें उंगलियां रखें। चाहें तो इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑइल या बादाम तेल डाल लें। इसमें अपनी उंगलियों को तीस से चालीस मिनट तक डूबोकर रखें।
  • दिन में दो बार उन्हें मॉस्चराइज करें। अगर समस्या ज़्यादा दिन तक रहती है तो बेहतर होगा कि आप डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं। बायोटिन जैसे सप्लिमेंट्स की मदद से हेल्दी नेल्स बढ़ाने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

नेल्स की देखभाल के नियमों का पालन एक अच्छी आदत है और इससे नेल्स हेल्दी रहते हैं। इससे बैक्टेरियल या फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। साथ ही, इससे हाइजीन भी मेंटेन रहता है। अपने नेल्स को काटने और मॉस्चराइज रखने की आदत डालें ताकि वे अच्छे आकार में बने रहें।

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.