This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Plush Ball Games for Baby in Hindi | प्लश बॉल के साथ ऐसे खेल सकता है बेबी

Toys & Gifts
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Aug 21, 2023
Plush Ball Games for Baby in Hindi | प्लश बॉल के साथ ऐसे खेल सकता है बेबी
Likes19 Likes|
Read time7 min

प्लश बॉल के साथ बच्चों को खिलाने के अनगिनत खेल होते हैं। अलग-अलग तरह के खेल से बच्चों को बहुत सारे फायदे होते हैं। हालांकि, आप अपनी तरह से खेल बना सकते हैं, फिर भी यहां कुछ पारंपरिक खेलों के बारे में बताया गया है।

· प्लश बॉल को लुढ़कना; हमेशा से चला आ रहा यह बुनियादी खेल शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है। फर्श पर बच्चे के सामने बैठकर गेंद को बच्चे के सामने लुढ़काएं। बच्चे को सामने पैर फैलाकर बैठा होना चाहिए ताकि वो गेंद संभाल सके। फिर, बच्चा धीरे से आपके पास गेंद वापस करता है। एक बार बच्चा जब ये अछकी तरह सीख जाता है, तो निशाना और कठिन बनाने के लिए आप थोड़ा पीछे जा सकते हैं। इसके साथ ही, खेल में बदलाव लाने के लिए गेंद फेंकने की गति को भी बढ़ा-घटा सकते हैं।

· प्लश बॉल को उछालना; एक या इससे ज्यादा उछलने वाली प्लश बॉल लें, और बॉल उछालने की जगह चुनें। इसके बाद, बारी-बारी से बच्चे के पास गेंद उछालें और वो आपके पास उछालेगा। एक बार जब बच्चा इसे अच्छी तरह सीख जाएं तो यह खेल दो गेंदों के साथ भी खेला जा सकता है।

· प्लश बॉल से गेंदबाजी का खेल; गेंदबाजी के लिए एक टेम्परेरी गली बनाएं। बनाई गई गली में छोटे खिलौने या पानी की खाली बोतलें लाइन में रख दें। अब कोई एक चीज चुनें जिस पर गेंद उनके पास आने पर बच्चा सुरक्षित तरीके से निशाना लगा सकता है। इसके बाद, गेंदबाजी की लाइन में रखी चीजों पर बारी-बारी से गेंद फेंके। देखें कि बच्चा कितनी चीजें गिरा सकता है या उसे ऐसा करने में कितना समय लगता है। इस खेल को बदलकर खेलने के लिए दूसरी तरफ कोई बॉक्स या बिन रखें और प्लश बॉल को इसके अंदर फेंकने की कोशिश करें। इसका स्तर बढ़ाने के लिए आप धीरे-धीरे निशाने की दूरी बढ़ा सकते हैं।

· प्लश बॉल को उछालना (टॉस करना); पुरानी तरह से खेलने का एक और विकल्प है प्लश बॉल को आगे-पीछे टॉस करना। यह खेल बच्चों की सजगता और पकड़ने की क्षमता बढ़ाता है। खेल की शुरूआत में एक नरम और हल्की गेंद लें। पहले अपेक्षाकृत एक-दूसरे के करीब से शुरू करें, फिर जैसे-जैसे बच्चा बेहतर होता जाए, वैसे-वैसे दूरी बढ़ाते जाएं। इसके बाद, गेंद उछालकर डालने के लिए कोई डिब्बा, बाल्टी या डलिया रखें।

प्लश बॉल से खेलने पर बच्चे ये चीजें सीखते हैं

आकर्षक लाइट और आवाजों वाले इलेक्ट्रिक खिलौनों की दुनिया में लंबे समय से हमारे आसपास दिखते आए पारंपरिक, सीधे-सादे खिलौनों को नजरअंदाज कर दिया जाना स्वाभाविक है। प्लश बॉल इन्हीं नजरअंदाज किए गए खिलौनों में से एक है। हर उम्र के बच्चे इससे खेलकर खुश होते हैं। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है और नए खेलने के नए लक्ष्य सीखता है, वैसे-वैसे इसके फायदे ज्यादा अलग-अलग हो जाते हैं। गेंदें अकेले खेलने के लिए बहुत बेहतरीन होती हैं, चाहे अविभावक के साथ बारी-बारी से खेलना या फिर छोटे बच्चों को एकसाथ खेलना हो। प्लश बॉल से खेलने के कुछ फायदे यहां दिए गए हैं।

· आसपास की समझ; इससे बच्चे समय और गति के संबंध को समझने लगते हैं। जिससे बच्चे को प्लश बॉल की गति और दिशा के बीच समन्वय करना (कॉर्डिनेट) सीखने में मदद मिलती है।

· आंखों और हाथों का तालमेल; आंखों और हाथों के तालमेल का मतलब, आंख, दिमाग और शरीर के बीच बिजली की गति से प्रतिक्रिया होना। प्लश बॉल से खेलने पर बच्चे अपने हाथ, आंखें और दिमाग को इस्तेमाल करते हैं।

· चीजों का स्थायित्व समझना; बच्चों को यह समझ होती है कि जो चीजें आंशिक तौर पर छिपी होती हैं उनका पूरा वजूद होता है। अगर जब बच्चा इसे ढूंढ रहा हो और प्लश बॉल को छुपा दें, तो बच्चे इसे छुपाने के बावजूद भी खोज लेंगे। जब बच्चों का ध्यान दूसरी तरफ होता है तब भी वे उन खोई हुई चीजों को ढूंढते रहते हैं।

· परिवेश की समझ बनना; बहुत छोटे बच्चों की उनके आस-पास की चीजों के साथ अपनी स्थिति को समझने की क्षमता, और चीजों के आपस के संबंध को समझने की क्षमता को स्थानिक जागरूकता या आसपास की समझ कहते हैं. कई गतिविधियां सीखने और करने के लिए इस समझ का होना बुनियादी जरूरत है और इससे दिशा, दूरी, और स्थिति को ठीक से समझते हैं।

· समस्या को हल करना; बच्चे प्लश बॉल से खेलते समय सोचना-समझना, क्रिया-प्रतिक्रिया, कारण और प्रभाव, गलती करना और सीखना, नए खेल बनाना, नकल करना, खेल को सरल बनाना, और अवधारणा को चीजों से जोड़कर समझना और करने से पहले सोचने जैसी स्किल सीखते हैं.

· बोलना और सामाजिक स्किल; अपना पहला शब्द बोलने से बहुत पहले ही बच्चे इशारों की व्यवहारिक सीखते हैं। वे बात करते समय हमेशा खेलने के सामाजिक व्यवहार और साझा करना सीखते हैं।

निष्कर्ष

प्लश बॉल बच्चों की सबसे पहली साथी होती हैं। ये, नवजात बच्चों को उम्र के साथ आने वाले बदलावों को सिखाने में और यहां तक ​​कि उन्हें बड़े होने के तनाव से निपटने में मदद करती हैं। इसलिए, पहली नजर में साधारण गेंदों जैसी दिखने वाली प्लश बॉल उनकी तुलना में बहुत फायदेमंद होती हैं।

गेंदों के साथ खेलने के बहुत सारे फायदे प्लश बॉल को जरूरी खिलौनों में से एक बना देते हैं। बच्चे को ये बहुत कम उम्र से दी जा सकती हैं, क्योंकि इससे बच्चों की मोटर स्किल बढ़ती हैं और छोटे बच्चों को अपना परिवेश समझने में मदद मिलती है।

बच्चों के खेलने से फायदों के बारे में जानने के लिए किताबें और लेख पढ़कर, नेटवर्किंग से, माइलो के स्टोर से उनके मुताबिक प्रोडक्ट खरीदकर और साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं की मदद लेकर बच्चों के हरसंभव और समग्र विकास में मदद मिल सकती है।

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.