This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Benefits of Plush Balls for Babies in Hindi | बेबी के लिए प्लश बॉल के टॉप 5 फ़ायदे

Toys & Gifts
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Jan 5, 2026
Benefits of Plush Balls for Babies in Hindi | बेबी के लिए प्लश बॉल के टॉप 5 फ़ायदे
Likes43 Likes|
Read time6 min

बाज़ार में बच्चों के खेलने के लिए कई प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं, अपने बच्चों के लिए खिलौने चुनते समाए माता-पिता की पहली पसंद होती है, इलेक्ट्रॉनिक खिलौना. कुछ माता-पिता को लगता है सॉफ्ट टॉयज़ और स्टफड एनिमल्स जैसे खिलौने पुराने हो चुके हैं और जिन माता-पिता को पढ़ाई से संबंधित खिलौने पसंद हैं उनके लिए इनका कोई मूल्य नहीं है. हालांकि, बच्चों के लिए प्लश बॉल खरीदने के कई लाभ हैं. प्लश बॉल बच्चों में सामाजिक और भावनात्मक स्किल्स जैसे दूसरों के लिए सहानुभूति और सहयोग की भावना पैदा कर सकती है. इसके साथ खलने से बच्चों की कल्पना शक्ति और रचनात्मक शक्ति बढ़ती है और उन्हें सुरक्षा और आराम मिलता है. प्लश बॉल चुनते समय, आपको इसके लाभ का ध्यान रखना चाहिए और साथ ही यह बढ़ते बच्चे के लिए किस प्रकार लाभदायक है यह भी ध्यान में रखना है.

बच्चों के लिए प्लश बॉल के लाभ | संवेदनात्मक कौशल का विकास

बच्चे का दिमाग एक स्पन्ज की तरह होता है- वे अपने हिसाब से ही अपने आस पास के माहौल और वातावरण को जान पाएंगे. प्लश बॉल से उन्हें रंगों, टेक्स्चर, और आकार को पहचानने में मदद मिलेगी. और हालाँकि वे बहुत छोटे हैं, इसलिए वे जो भी चीज़ छूते हैं उस से कुछ न कुछ सीखते हैं. जब कोई बच्चा किसी ठंडी, घिली, चिपचिपी, या किसी अन्य चीज़ के संपर्क में आते हैं, तो वे अपने पिछले अनुभव के आधार पर उस चीज को पहचान लेते हैं.

शिशुओं के लिए प्लश बॉल के लाभ | भावनाओं का विकास

शिशु भी अन्य लोगों की तरह सुख-दुख महसूस कर सकते हैं. वे अभी अपने आस-पास की दुनिया के बारे में सीख रहे हैं. इसलिए कभी-कभी उनका डरना और भावुक होना स्वाभाविक है. प्लश बॉल उन्हें ऐसी स्थितियों में आराम और अपनापन महसूस कराएगी.

शिशुओं के लिए प्लश बॉल के लाभ | शारीरिक व मानसिक विकास

माता-पिता अक्सर सेन्सरी अनुभवों के महत्व को गलत समझते हैं और उन्हें अपने बच्चों के लिए केवल खेलने का समय मानते हैं. हालांकि, इस तरह की ऐक्टिविटी बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं! जन्म के समय बच्चे का मस्तिष्क कई न्यूरॉन्स से बना होता है. वे अलग-अलग सेन्स से अपने आसपास की दुनिया के बारे में सीखते हैं और फिर उन्हें अपने न्यूरॉन्स से जोड़ लेते हैं. आगे चलकर बच्चे के इन अलग अलग अनुभवों के साथ ये बच्चे के संबंध मजबूत होते चलए जाते हैं. दुर्भाग्यवकश, अगर नियमित रूप से किसी चीज़ का उपयोग न किया जाए तो वह लुप्त हो जाती है. सेन्सरी खेलों के माध्यम से मस्तिष्क के मार्गों में इन कनेक्शनों को मजबूत किया जा सकता है. इस से बच्चे के बड़े होने पर उसे कठिन से कठिन काम करने के लिए महारत हासिल हो सकती है. सेन्सरी खेल नियमित खेलने चाहिए, जैसे प्लश बॉल से खेलना, इस तरह बच्चा जीवन में आगे चलकर अधिक चुनौतीपूर्ण कामों और कान्सेप्टस को समझने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होगा.

शिशुओं के लिए प्लश बॉल के लाभ | बच्चों में प्रारंभिक विकास

सेन्सरी खेल बचपन के प्रारंभिक विकास में मदद करने के लिए बहुत आवश्यक है. ऐसे कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स हैं लैंग्वेज, काग्निटिव डेवलपमेंट, ग्रॉस और मोटर स्किल्स, प्रॉब्लम-सॉल्विंग, और समाज में घुलने मिलने की कला. जब बच्चे प्लश बॉल के माध्यम से सेन्सरी ऐक्टिविटी करते हैं, उदाहरण के लिए, वे अपनी इंद्रियों से अपने आस-पास के वातावरण को जानते हैं, जो मोल्डिंग या स्पलैशिंग या आकार देने जैसे शारीरिक कौशल के विकास में सहायता करता है जिसमें कई अलग-अलग मसल्स एक साथ काम करती हैं.

सेन्सरी खेल बच्चों के लिए आवश्यक है क्योंकि यह काग्निटिव डेवलपमेंट और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार करती हैं और उन्हें अच्छी तरह बातचीत और लैंग्वेज स्किल्स विकसित करने में मदद मिलती है. जब वे खेलते हैं और अलग-अलग स्थितियों में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, तब माता-पिता या जो उनकी देखभाल करता है उसे बच्चे को और अधिक अच्छी तरह जानने का अवसर मिलता है. वे व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को पहचानना शुरू कर सकते हैं, और इसके आधार पर आप उनकी देखभाल कैसे करनी है यह तय कर सकते हैं ताकि उनकी हर जरूरत को अच्छी तरह पूरा किया जा सके.

शिशुओं के लिए प्लश बॉल के लाभ | याददाश्त में विकास

सेन्सरी खेल खेलने, जैसे बच्चों की प्लश बॉल्स से खेलने से बच्चे कई स्किल्स सीखते हैं जो उनके भविष्य के विकास के लिए एक नींव तैयार करती हैं. अधिकतर स्किल्स की तरह ही, अनुभव के साथ उनकी याददाश्त भी मजबूत होती जाती है. अलग-अलग टेक्स्चर, गंध और यहां तक ​​कि स्वाद के अनुभव के साथ बच्चे को प्लश बॉल खेलने से कई लाभ होते हैं जो उसकी काग्निटिव और मोटर सकिल का विकास कर सकती हैं.

बच्चा का विकास हर तरह से उसकी देखभाल करने वाले पर निर्भर करता है। इसलिए देखभाल करने वाले को बच्चे को प्लश बॉल जैसे संसाधन देने चाहिए. ऐसी ही और अधिक जानकारी भरे आर्टिकल पढ़ने के लिए, फॉलो करें माइलो फ़ैमिली ब्लॉग.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.