This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Benefits of Wheatgrass Powder in Hindi | व्हीटग्रास पाउडर से होते हैं सेहत को ये टॉप 10 फ़ायदे

Conception
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Aug 14, 2023
Benefits of Wheatgrass Powder in Hindi | व्हीटग्रास पाउडर से होते हैं सेहत को ये टॉप 10 फ़ायदे
Likes1 Likes|
Read time5 min

हेल्दी रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? हर संभव उपाय अपनाने के बाद जब बेहतर रिज़ल्ट नहीं मिलते हैं, तो फिर मेडिकल पर खर्च करते हैं. हेल्दी रहना इतना मुश्किल भी नहीं है. आप अपने रूटीन में कुछ बदलाव करके अंतर महसूस कर सकते हैं. चिंता न करें! इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको डिटेल में एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएँगे, जो आपको अंदर से हेल्दी बनाता है. यह प्रोडक्ट है व्हीटग्रास पाउडर. यक़ीनन अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आख़िर व्हीटग्रास पाउडर में ऐसा भी क्या ख़ास है, जिसे हम हेल्थ के लिए इतना फ़ायदेमंद बता रहे हैं! तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि व्हीटग्रास होता क्या है!

व्हीटग्रास पाउडर क्या होता है ? (What is wheatgrass powder in Hindi)

व्हीटग्रास एक प्रकार का हरा पौधा होता है जो गेहूँ के बीजों से उगाया जाता है. इसकी जड़ें और पत्ते हरे रंग में होते हैं. इसके पत्तों के रस का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. इसमें विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, एन्जाइम्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं. पौधे के दानों का प्रोडक्शन शुरू होने से पहले इसके अंकुरों की कटाई की जाती है, जिससे व्हीटग्रास तैयार होता है. व्हीटग्रास पाउडर को अक्सर एक सुपरफूड के रूप में जाना है.

व्हीटग्रास पाउडर के फ़ायदे (Benefits of Wheatgrass Powder in Hindi)

1. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करे (Boosts Immune System)

व्हीटग्रास पाउडर विटामिन,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही, इससे बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है.

2. पाचन तंत्र में सुधार करे (Improves Digestion)

व्हीटग्रास पाउडर में क्लोरोफिल और एंजाइम होते हैं, जो कब्ज़, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

3. एनर्जी को बढ़ाए (Increases Energy)

व्हीटग्रास पाउडर एनर्जी का एक नेचुरल सोर्स है, जो थकान को कम करता है और आपको फिजिकल तौर पर स्ट्रांग बनने में मदद कर सकता है.

4. शरीर को डिटॉक्सिफाई करे (Detoxifies the Body)

व्हीटग्रास पाउडर में मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है. साथ ही, यह लिवर के फंक्शन को सपोर्ट करता है.

5. वज़न कम करने में मदद करे (Promotes Weight Loss)

व्हीटग्रास पाउडर भूख को कंट्रोल करता है, पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है.

6. कोलेस्ट्रॉल को कम करे (Lowers Cholesterol)

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि व्हीटग्रास पाउडर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय से संबंधित रोगों का खतरा कम हो जाता है.

7. त्वचा को हेल्दी बनाए (Supports Healthy Skin)

व्हीटग्रास पाउडर विटामिन ए और ई से भरपूर होता है. इसलिए यह त्वचा पर से दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. साथ ही, त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

8. मेंटल तौर पर स्ट्रांग बनाए (Improves Mental Clarity)

विटामिन और मिनरल के गुणों से भरपूर होने के कारण व्हीटग्रास पाउडर कॉग्निटिव फंक्शन में मदद करता है. साथ ही, यह आपकी मेंटल स्थिति में भी सुधार करता है.

9. सूजन को कम करता है (Reduces Inflammation)

व्हीटग्रास पाउडर एक पावरफुल एंटी-इन्फ्लेमेटरी है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है.

इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स भी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं जिससे सूजन कम होती है.

10. सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करे (Supports Overall Health)

व्हीटग्रास पाउडर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको पूरी तरह से हेल्दी रहने में मदद करता है.

उम्मीद है कि अब आप व्हीटग्रास पाउडर के फ़ायदों के बारे में अच्छी तरह से समझ चुके होंगे. तो फिर सोचना कैसा? आज ही से ही इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें!

Wheatgrass Powder - (100gm)

Wheatgrass Powder - (100gm)

100% Natural Ingredients | Aids Healthy Digestion | Boosts Metabolism | Clinically Tested

1990 Moms bought
₹199₹22913% Off
Rating
4.3
(25)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.