
इस सवाल का छोटा सा जवाब है ‘हां’. अगर आपको इससे हैरानी हो रही है कि प्री-इजैक्युलेशन फ्लूइड से प्रेगनेंसी हो सकती है, तो आपको संभलकर रहना चाहिए क्योंकि प्रीकम में स्पर्म हो सकते हैं. इसलिए, अगर आप प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो हो सकता है कि प्रेगनेंसी हो जाए. तब भी जब प्रीकम या पूरा इजैक्युलेशन वजाइना में हो. इनमें से कुछ कारणों में इजैक्युलेशन से ठीक पहले पीनस को वजाइना बाहर निकालना शामिल है- भले ही कुछ लोग प्रेगनेंसी से बचने के लिए यह तरीका अपनाते हैं लेकिन कई बार इस कोशिश में प्रीकम वजाइन के भीतर जा सकता है और प्रेगनेंसी हो सकती है. आइए प्री-इजैक्युलेशन फ्लूइड के बारे में सब जानते हैं, क्या प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन से प्रेगनेंसी हो सकती है और घर पर ही प्रेगनेंस टेस्टिंग किट की मदद से प्रेगनेंसी की जांच कैसे करें?
सेक्स करने के साथ ही साथ इसके बारे में जानना भी जरूरी है. अगर आप सेक्शुअल तरीके से एक्टिव हैं, तो आपको यह दिखता हैं कि आपका मेल पार्टनर क्लाइमैक्स से ठीक पहले अपने पीनस से फ्लूइड डिस्चार्ज करने लगते हैं.
प्री-इजैक्युलेशन फ्लूइड में असल इजैक्युलेशन के बजाय कम मात्रा में स्पर्म हो सकते हैं. इसे प्रीकम भी कहा जाता है और जब मेल पार्टनर एक्साइडेट होता है तो यह कभी भी निकल सकता है. कई बार अगर मेल पार्टनर पीनस के टॉप पार्ट को साफ नहीं करता है, तो उस पर प्रीकम मौजूद हो सकता है. जैसे कि बताया गया है, प्रीकम तब निकल सकता है जब मेल पार्टनर तैयार होता है और यह ऐसी चीज नहीं है कि जिसे कंट्रोल किया जा सके और कई पुरुषों को यह पता भी नहीं लगता कि प्रीकम हो रहा है. कई पुरुष प्रीकम और कम में अंतर नहीं कर पाते हैं, सिर्फ एक तरीका है कि इजैक्युलेशन पूरा हुए बिना पीनस की टिप पर गीलापन लगना प्रीकम होता है.
प्रीकम तब होता है जब पुरुष सेक्स के लिए एक्साइटेड होता है. इस गीलेपन से पीनस को वजाइना में जाने में आसानी होती है और यह आसानी से सेक्स करने के लिए जरूरी भी होता है, लेकिन एक बात का ख्याल रखें कि इसमें स्पर्म भी होते हैं.
प्री-इजैक्युलेशन फ्लूइड में कुछ मात्रा में स्पर्म होते हैं, ज्यादा नहीं लेकिन होते हैं. इसका मतलब है कि अगर प्रीकम, वजाइना में जाता है तो इस बात की संभावना होती है कि महिला प्रेगनेंट हो जाए. प्रीकम से प्रेगनेंट होने की संभावना कम है लेकिन इसे पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता.
कई लोगों का मानना है कि प्रीकम एक लुब्रिकेंट होता है और इसमें स्पर्म नहीं होते. जहां प्रीकम में स्पर्म की मात्रा कम होती है, वहीं कुछ स्पर्म इसमें से निकलकर वजाइना में जा सकते हैं और इनकी वजह से महिला प्रेगनेंट हो सकती है. अगर आप प्रोटेक्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इस बात को लेकर तैयार रहें कि इजैक्युलेशन के बाद सीमन जाकर यूरेथ्रा में रूक सकता है. यह प्रीकम के साथ मिक्स होकर बाहर आ सकता है और अनचाही प्रेगनेंसी हो सकती है.
अगर आप ऑव्यूलेट नहीं कर रही हैं तब भी आप प्रेगनेंट हो सकती हैं. जहां ऑव्यूलेशन की वजह से प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ जाती है वहीं अगर महिला ऑव्यलेट नहीं कर रही है तब भी उसके प्रेगनेंट होने के चांस होते हैं. प्रेगनेंसी जहां ऑव्यूलेशन के समय होती, स्पर्म (प्रीकम के जरिये निकलने वाले) शरीर में 5 दिनों तक रह सकते हैं.
ज़्यादातर होम प्रेगनेंसी किट के हिसाब से, घर में प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सबसे सही समय मिस हो चुके पीरियड का पहला दिन होता है. अगर आप पीरियड मिस होने के पहले ही प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं, तो इस बात की संभावना है कि टेस्ट नेगेटिव ही आए. कंफर्म करने और सटीक नतीजे पाने के लिए, अपने पीरियड की तारीख का इंतजार करें और मिस होते ही पहले या उसके अगले दिन टेस्ट करें.
प्रीकम की वजह से प्रेगनेंसी होने की संभावना कम ही होती है, लेकिन अगर आप बिना प्रोटेक्शन के इंटरकोर्स करते हैं और आपको लगता है कि प्रीकम वजाइना के भीतर चला गया है तो आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए. अगर आपको यूरीन डिस्चार्ज करते वक्त वजाइना में जलन या परेशानी होती है, तब भी डॉक्टर से कंसल्ट करें.
Yes
No














A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.



Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |