This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

जानिए प्रेगनेंसी के दौरान ट्रेन से यात्रा करते हुए, आपको किन-किन बातों का ख़ास ख़्याल रखना चाहिए?

Travel & Holidays
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
जानिए प्रेगनेंसी के दौरान ट्रेन से यात्रा करते हुए, आपको किन-किन बातों का ख़ास ख़्याल रखना चाहिए?
Likes730 Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के दौरान ट्रेन से यात्रा आमतौर पर सुरक्षित है, लेकिन किसी भी कॉम्प्लीकेशन की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेकर ही लम्बी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
  • भारी सामान लेकर यात्रा न करें, हल्के और पहियों वाले बैग चुनें, और जहाँ संभव हो किसी परिवार के सदस्य या साथी के साथ ही सफर करें।
  • ट्रेन के निर्धारित समय से 1 घंटे पहले स्टेशन पहुंचे, हमेशा लोअर बर्थ रिजर्व कराएँ, और टॉयलेट विज़िट के दौरान सपोर्ट पकड़ें व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • लंबी यात्रा में पैरों में सूजन और थकान महसूस हो रही है? हमारे Stretch Marks Cream का इस्तेमाल करें जो गर्भावस्था में त्वचा को पोषण और आराम देने के लिए बनाया गया है।
Stretch Marks Cream - 100 gm
Stretch Marks Cream - 100 gm
Rating4.9
Stretch Marks Oil - 100 ml
Stretch Marks Oil - 100 ml
Rating4.2
Compression Stocking Socks - S
Compression Stocking Socks - S
Rating4.5
Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml
Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml
Rating4.8

कुछ दशकों पहले तक गर्भवती महिला के स्वास्थय और आराम को ध्यान में रखते हुए अधिकतर परिवारों में गर्भवती महिला के किसी भी भारी काम काज करने और बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी जाती जाती थी। परन्तु आज की आधुनिक और भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में गर्भावस्था के दौरान भी आपको कई ज़िम्मेदारियाँ उठानी होती हैं। अगर आप कामकाजी हैं तो प्रतिदिन यात्रा करना आप चाहकर भी टाल नहीं सकती। ऐसे में बेहद ज़रूरी है कि आप कुछ सावधानियों को ध्यान में रखे। ऐसा करने से आप स्वयं को और गर्भ में पल रहे अपने शिशु को किसी भी अवांछित घटना या नुक्सान से बचा सकती हैं।

आमतौर पर गर्भावस्‍था में कार, रेलगाड़ी, बस या ऑटो आदि से यात्रा करना सुरक्षित ही होता है । ऐसी घटनाएं बहुत ही कम देखने को मिलती हैं जहां गर्भवती महिला को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी का शिकार होना पड़ा हो लेकिन फिर भी दुर्घटना से सावधानी हमेशा भली होती है। अगर आपकी प्रेगनेंसी में किसी भी प्रकार की कॉम्प्लीकेशन्स हैं तो ऐसा करना और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में ज़रूरी ये भी है की आप कोई लम्बी यात्रा डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।

आइये आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान ट्रेन से यात्रा करते हुए आपको किन-किन बातों का ख़ास तौर से ध्यान रखना चाहिए।

भारी सामान साथ लेकर यात्रा न करें:

गर्भावस्‍था में जिस बात की हिदायत हमेशा आपके परिवार के बड़े बुज़ुर्ग आपको देते हैं वो है भारी कामकाज और भारी वज़न उठाने से परहेज़ करना। ऐसा करने से आपको और आपके गर्भ में पल रहे शिशु को नुक्सान पहुँच सकता है। इसलिए रेलगाड़ी से यात्रा करते हुए आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि अगर आप अकेले यात्रा कर रहीं हैं तो किसी भी भारी सामान को अपने साथ लेकर न चलें। कोशिश करें की कम से कम और केवल ज़रुरत का सामान ही आपके साथ हो। भारी भरकम बैग्स या सूटकेस की बजाये हलके और पहियों वाले बैग और सूटकेस लेकर यात्रा करे। इन्हें आप स्वयं इधर से उधर आसानी से ले जा सकती हैं। वैसे तो सबसे बेहतर है की आप जहाँ तक हो सकें अकेले ट्रेन से यात्रा न करें। किसी दोस्त या अपने परिवार के किसी सदस्य या साथी के साथ यात्रा करना आपके लिए मददगार साबित होगा।

समय से पहले स्टेशन पर पहुंचें:

हम सभी जानते हैं की ट्रेनों के आने जाने के समय अक्सर अनिश्चित होता है और शायद ही ट्रेन कभी निर्धारित समय पर चलती हैं। ट्रेन का कभी लेट या कभी जल्दी चलना आप बदल नहीं सकतीं इसलिए बेहतर यही है की आप स्वयं ही ट्रेन के निर्धारित समय से 1 घंटे पहले स्टेशन पर पहुंच जाये। ऐसा करने से आप न केवल भारी भीड़ की धक्कामुक्की से तो बचेंगी बल्कि ट्रेन में आराम से बैठने और सामान को व्यवस्थित ढंग से रखने भी सफल होंगी

ऊपर की सीट कभी न लें

गर्भावस्था के दौरान ट्रेन में सफर करते समय आप कभी भी ऊपर वाली बर्थ का रिजर्वेशन न कराएँ । रिजर्वेशन कराते समय निश्चित करें कि आपको लोअर बर्थ की सीट ही मिले। ऊपर की सीट पर चढ़ना असुविधाजनक तो होगा ही, वहाँ आप स्वयं को बँधा हुआ भी महसूस करेंगी। गिरने की सम्भावना को भी नकारा नहीं जा सकता। अगर आप नीचे की सीट पर बैठी हैं तो वाशरूम जाने और थोड़ा बहुत टहलने में भी आपके लिए सुविधा रहेगी। इसलिए सीट की बुकिंग करते समय अपनी अवस्था के बारे में बुकिंग कर्मचारी को बताना न भूलें। अगर किसी कारणवश आपको नीचे की सीट न मिले और यात्रा करना भी अनिवार्य हो तो आप किसी सहयात्री से सीट बदल सकती हैं या ऑन ड्यूटी रेलवे अधिकारी से भी सहायता ले सकती हैं।

टॉयलेट विज़िट्स

ट्रेन का सफर गर्भावस्था के दौरान कई कारणों से असुविधाजनक होता है लेकिन ट्रेन के छोटे और गंदे टॉयलेट्स इसे अत्याधिक मुश्किल बना देते है। अगर आप गर्भवती हैं तो आपको बार टॉयलेट का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा। ऐसे में आपको वॉशरूम विजिट्स के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले तो चलती ट्रेन में टॉयलेट जाते समय किसी प्रकार की सपोर्ट को पकड़ें रखें ताकि आप स्वयं को गिरने से बचा सकें। क्योंकि पब्लिक टॉयलेट्स से इन्फेक्शन्स होने का डर ज़्यादा होता है तो साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखें। अपने हाथों को टॉयलेट जाने के बाद साबुन से भली प्रकार से धो लें।

गर्भावस्था के दौरान ट्रेन से यात्रा करना यक़ीनन असुविधाजनक तो होता है लेकिन ऊपर दी गयी सावधानियों का पालन करके आप इसे काफी हद तक आसान बना सकती हैं।

गर्भवती माँओं की पसंदीदा यात्रा साथी

ट्रेन की लंबी यात्रा थका देती है - ये प्रोडक्ट्स आपके सफर को आरामदायक बनाने में मदद करेंगे।

Stretch Marks Cream - 100 gm

Stretch Marks Cream - 100 gm

Removes Stretch Marks | Made Safe Australia Certified | Safe During Pregnancy & Breastfeeding

117327 Moms bought
₹337₹49932% Off
Rating
4.9
(1000)
Stretch Marks Oil - 100 ml

Stretch Marks Oil - 100 ml

Scars & Stretch Mark Lightening | Natural Skin Care Solution for Pregnant Women

22815 Moms bought
₹299₹34914% Off
Rating
4.2
(309)
Compression Stocking Socks - S

Compression Stocking Socks - S

Compression Stockings for Varicose Veins | Reduces Swelling | Boosts Blood Circulation

460 Moms bought
₹364₹59939% Off
Rating
4.5
(31)
Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml

Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml

Relieves Pregnancy Pain & Ichiness | Heals Stretch Marks | Firms Up Body Post Pregnancy | Made with Dhanwantram Recipe

7937 Moms bought
₹546₹69922% Off
Rating
4.8
(258)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.