This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

गर्भावस्‍था के दौरान खुश रहने के 5 आसान उपाय

Pregnancy Journey
Written by - Mylo EditorLast updated: Feb 4, 2026
गर्भावस्‍था के दौरान खुश रहने के 5 आसान उपाय
Likes6 Likes|
Read time5 min

गर्भावस्‍था सृजन की अवस्‍था है। और कहते हैं कि सृजन तभी सुंदर हो सकता है, जब वह आनंद में डूबकर किया जाए। लेकिन, इस दौरान होने वाले बदलाव स्‍वभाव और व्‍यवहार पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन, फिर भी खुशी हासिल करना इस कदर मुश्किल नहीं। गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए काफी खुशी भरा अनुभव होता है। लेकिन, इस दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव महिला को काफी परेशान भी कर सकते हैं। इसके अलावा हार्मोन्स में तब्दीलियां आने से उसका स्वभाव भी काफी चिढ़चिढ़ा हो जाता है। ऐसे में सकारात्मरक रवैया अपनाए रखना और खुश रहना आसान नहीं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इस दौरान खुश रहा ही नहीं जा सकता। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर गर्भवती महिला के चेहरे पर मुस्कान कायम रह सकती है। अपने शरीर को जानें खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप गर्भावस्था के बारे में अधिक से अधिक जानें। यदि आपको इस बात की जानकारी होगी कि गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में किस प्रकार के बदलाव आते हैं, तो आप उनके साथ अधिक सहजता से रह पाएंगीं। इससे आपको यह मालूम होगा कि आपके साथ जो हो रहा है इसके पीछे कोई उचित कारण है। कारण जानने के बाद आपको तनाव कम होगा और आपका रवैया अधिक सकारात्मक होगा। हर महिला अलग होती है। तो अपने शरीर के बारे में जानना और उन तनावग्रस्‍त बनाने वाले कारणों के बारे में मालूमात रखना काफी मददगार हो सकता है। इससे आपको शांत रहने में काफी मदद मिलेगी। मसाज, पैदल चलना, दोस्तों के साथ वक्ते बिताना, संगीत सुनना, हास्य कार्यक्रम देखना आदि आपके तनाव को दूर कर आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। 
 सही खायें और कसरत करें गर्भावस्‍‍था के दौरान आपका आहार सही होना चाहिए। इसके साथ ही आपको सही अनुपात में उचित व्यायाम भी करना चाहिए। इन दोनों चीजों का सही संतुलन आपको स्वस्थ बनाए रखता है। आप स्वस्थ‍ रहेंगी तो अधिक सक्रिय और सकारात्मक रहेंगी। इससे आपको इस बात का भी अहसास होता है कि परिस्थितियां आपके नियंत्रण में हैं। आपको इस दौरान हल्के व्यायाम, जैसे पैदल चलना, तैराकी और योग आदि का सहारा लेना चाहिए। 

व्यायाम गर्भावस्था के दौरान होने वाले दर्द व अन्य तकलीफों को भी कम करने में मदद करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्ता रहती है। इसके साथ ही यह आपको तनाव मुक्त भी बनाए रखने में मदद करता है। इसका अर्थ यह है कि प्रसव के समय और उसके बाद भी आप अधिक फिट रहेंगीं। 
 कहें दिल की बात खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने दिल की बात किसी से कह सकें। गर्भावस्था के दौरान खुशमिजाज परिवार, दोस्त और डॉक्टर का साथ आपको तनाव से दूर रख सकता है। याद रखिए, आपको सब चीजों का सामना अकेले करने की जरूरत नहीं है। अगर अपनी गर्भावस्था के लेकर आप किसी भी प्रकार की चिंता में हैं, तो उसे इन लोगों के साथ जरूर साझा करें। याद रखें जिन लोगों पर आप भरोसा करते हैं, वे आपको सही समय पर उचित सलाह जरूर देंगे। वे आपको बताएंगे कि आप कैसे बेहतर महसूस कर सकती हैं। केवल अपनी चिंताएं ही नहीं, बल्कि अपने सकारात्मक विचार भी जरूर बांटें। इससे आप और आपके परिवार के बीच संबंध प्रगाढ़ बनते हैं। अपनी फिक्र करें गर्भधारण करना आपके लिए बेहद खुशी भरा समां होता है। याद रखें भू्ण आपके गर्भ में पल रहा है और ऐसे में आपको अपनी चिंता जरूर करनी चाहिए। दूसरों को खुश करने के लिए स्वयं को दुखी न करें। इसके स्थान पर अपनी जरूरतों का ध्यान रखें और देखें कि आखिर आपको क्या चाहिए। अपनी चिंता करें, मसाज करें, मैनीक्योनर करवाएं या कुछ भी ऐसा काम करें जो आपको तनावमुक्त और खुश रख सके। अगर आप अभी भी कार्य करती हैं, तो अपने ऊपर काम का बोझ कम करें। इस दौरान आपको सुविधाजनक मेटेरनिटी कपड़े पहनने चाहिए। यादों का पिटारा बनाएं गर्भावस्था के दौरान खुश रहने का एक पहलु यह भी है। आप गर्भावस्था के अपने अनुभवों को हमेशा सहेज कर रख सकती हैं। हो सकता है कि आपका आशावादी रवैया किसी और के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सके। आप -
डायरी बना सकती हैं 
ब्लॉग बना सकती हैं
तस्वीरें खिंचवा कर रख सकती हैं 


Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.