This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

गर्भावस्था में सेक्स कितना सुरक्षित है और इस दौरान आवश्यक सावधानियां 

Sex Life
Written by - Ishmeet Kaurअंतिम अपडेट: May 4, 2026
गर्भावस्था में सेक्स कितना सुरक्षित है और इस दौरान आवश्यक सावधानियां 
Likes4.8K Likes|
Read time4 min
Dr. Ritu S Santwani
Medically Reviewed By
Dr. Ritu S Santwani, M.D (Obst & Gynaec), FICOG, FIAOG, AMRCOG, ART-Singaporeverified

Infertility treatment, Cosmetology, Recurrent abortion treatment, Menopause, Hysteroscopy & colposcopy, PCOS/PCOD, Sexual health · 20 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • सामान्य गर्भावस्था में यौन संबंध बनाना पूरी तरह सुरक्षित है और प्रसव तक पार्टनर के साथ संबंध बनाए जा सकते हैं, इससे भ्रूण को कोई नुकसान नहीं होता.
  • मिसकैरेज हिस्ट्री, मल्टिपल प्रेग्नेंसी, कमजोर गर्भाशय या प्लेसेंटा लो होने पर डॉक्टर संभोग से बचने की सलाह देते हैं, ऐसे मामलों में विशेष सावधानी जरूरी है.
  • गर्भावस्था में ऑक्सीटोसिन हार्मोन और रक्त प्रवाह बढ़ने से कुछ महिलाओं को सेक्स अधिक सुखद लगता है, जबकि कुछ को रूचि नहीं रहती - दोनों ही स्थितियां सामान्य हैं.
  • वॉटर ब्रेक, रक्तस्राव या पार्टनर के यौन संक्रमित होने पर सेक्स से परहेज करें; फोरप्ले और ओरल सेक्स सुरक्षित विकल्प हैं जिनका आनंद आप बेझिझक ले सकती हैं.

एक गर्भवती स्त्री के मन में कई शंकायें उठती हैं. उनमें से एक है पति के साथ रिलेशन बनाने चाहिए या नहीं. कहीं सेक्स करने से गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान तो नहीं होगा? प्रेग्नेंसी के दौरान महिला की सेक्स लाइफ में भी कई छोटे बड़े बदलाव होते हैं जो पूरी तरह से सामान्य होते हैं और समय के साथ चले भी जाते हैं. लेकिन मन में उठने वाले अनगिनत सवालों और शंकाओं के ऊपर हम इस लेख में बात करेंगे.

गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना कितना सुरक्षित?

  • नॉर्मल प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाना बिल्कुल नुकसानदेह नहीं है और प्रसव होने तक आप अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बना सकती हैं.
  • इस दौरान सेक्स करने से भ्रूण को कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि ज्यादातर गर्भपात इसलिए होते हैं क्योंकि भ्रूण सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाता.
  • लेकिन कुछ गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था नाज़ुक होने के कारण डॉक्टर उन्हें संभोग न करने की सलाह भी देते हैं.
  • जैसे यदि आपका मिसकैरेज हो चुका हो या मल्टिपल प्रेग्नेंसी होने पर सेक्स करना घातक हो सकता है.

गर्भावस्था के दौरान सेक्स का अनुभव कैसा होगा?

गर्भावस्था के वक्त जननांगों में रक्त प्रवाह बढ़ने और ऑक्सीटोसिन हार्मोन की अधिकता के कारण कुछ महिलाओं के लिए संभोग पहले से बेहतर और और्गेज़्म अधिक सुखद हो जाता है जबकि कुछ महिलाओं के लिए यह उतना आनंददायक नहीं रहता और वह सहवास के बाद बेचैनी महसूस करती हैं. वहीं कई महिलाओं को सेक्स करने में बिलकुल रूचि नहीं रहती और ऐसे में जबरन या अनमने ढंग से सेक्स करना हानिकारक भी हो सकता है.

गर्भावस्था के दौरान सेक्स में सावधानियाँ

  • गर्भावस्था के दौरान सेक्स के वक्त नए प्रयोग से बचना चाहिए.
  • पति को खास ख़्याल रखना चाहिए कि महिला पर बहुत ज्यादा दबाव ना पड़े.
  • इस दौरान इंटरकोर्स से बेहतर ओरल सेक्स होता है क्योंकि इससे गर्भस्थ शिशु को कोई हानि नहीं पहुंचती.
  • इस दौरान फोरप्ले, मेस्टर्बेशन या ओरल सेक्स के जरिए भी आप सेक्स का पूरा आनंद ले सकती हैं जो आपके और आपके शिशु के लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी है.
  • इस दौरान कंडोम का इस्तेमाल न करें लेकिन अगर आपको अपने पार्टनर की हाइजीन को लेकर जरा सी भी आशंका है तो कंडोम का इस्तेमाल संक्रमण से बचने के लिए ज़रूरी है.

गर्भावस्‍था में सेक्‍स के दौरान रखें इन बातों का ध्‍यान:

  • अगर वॉटर ब्रेक हो गया है तो सेक्‍स से परहेज करें.
  • सेक्स के दौरान योनि से रक्तस्राव होने पर भी सावधान रहें.
  • जिन महिलाओं का गर्भाशय कमजोर है और बच्चे को कैरी नहीं कर पा रहा है, उन्‍हें भी यौन संबंध बनाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए.
  • प्‍लसेंटा लो होने पर भी सावधानीपूर्वक सेक्‍स करना चाहिए.
  • साथी के यौन संक्रमित होने पर भी गर्भावस्था में सेक्‍स से बचना चाहिए.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.