
गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को स्वास्थ वर्धक भोजन खाने पर गौर करना होता है। उनकी डाएट में पोषक तत्व और सूपरफ़ूड शामिल होने चाहिए ताकि महिलाओं को प्रोटीन, फ़ाइबर, मैगनीशियम, कैलशियम, फ़ैटी ऐसिड और अन्य अनिवार्य चीजें मिल सकें। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए गर्भावस्था में बादाम के ढेरों फ़ायदे होते हैं। बादाम पोषण से भरपूर होते हैं और ताकत से भरे सूपरफ़ूड होते हैं जिन्हें हर गर्भवती महिला को अपनी रोज की डाएट में शामिल करना चाहिए।
बादाम को हमेशा से ही पोषण के खजाने के तौर पर जाना जाता है। ये विटामिन, प्रोटीन, मिनिरल और हेल्दी फ़ैट से भरपूर बेहद ताकतवर होते हैं- ये सभी चीजें महिलाओं के लिए बेहद फ़ायदेमंद होती हैं, खास तौर पर गर्भावस्था में। आप जानना चाहती होंगी कि क्या बादाम गर्भावस्था के लिए अच्छे होते हैं? इसका सीधा जवाब है, हां। बादाम की एक सर्विंग में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहने और सेहतमंद बच्चे को जन्म देने के लिए बहुत सारा प्रोटीन चाहिए होता है। रोजाना बादाम की एक सर्विंग खाने से गर्भवती महिलाओं 8.5% प्रोटीन की दरकार पूरी होती है।
क्या आप जानना चाहती हैं कि बादाम गर्भावस्था के लिए अच्छे होते हैं या नहीं? गर्भावस्था में बादाम के फ़ायदों के बारे में यहां सारी बातें जानें।
गर्भावस्था में बादाम पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। गर्भावस्था में, महिला का सबसे पहला उद्देश्य अपने शरीर को सेहतमंद रखना और बच्चे तक अपनी डाएट के जरिए आवश्यक पोषण पहुंचाना होता है। बहुत सी महिलाओं और विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम उनके पोषण और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
भुने या कच्चे बादाम में बहुत सारा प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छे स्नैक्स होते हैं। बादाम को दिन के पहले आहार के तौर पर खा सकते हैं, उसे ब्रेकफास्ट में अन्य अनाज, दूध के साथ शामिल कर सकते हैं यहां तक कि इसे प्री और पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। भूख लगी क्या? बस कुछ बादाम खा लीजिए- स्नैक्स में किसी अनहेल्दी चीज को खाने से बेहतर है, क्योंकि बादाम गर्भवती महिलाओं को वे सभी प्रकार के पोषण देते हैं जिनकी उन्हें जरूरत होती है।
गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे को बादाम के सेवन से ढेरों फ़ायदे होते हैं। भ्रूण/बच्चे के विकास के लिए बादाम बेहद जरूरी होते हैं, खास तौर पर इसलिए क्योंकि वे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। गर्भवती महिलाओं के शरीर का ध्यान रखने के साथ ही बच्चे के विकास में भी मदद करते हैं, इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ, न्यूट्रीशनिस्ट और चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन की सलाह देते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम के फ़ायदे नीचे दिए गए हैं-
गर्भवती महिला होने के नाते, आप जानना चाहती होंगी कि जरूरी पोषक तत्वों और बादाम के फ़ायदे प्राप्त करने के लिए आपको रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? बादाम की एक सर्विंग में 12-15 बादाम होते हैं। रोजाना एक सर्विंग या 20 बादाम का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त है। बादाम का दूध आपकी गर्भावस्था और बच्चे के विकास में किस प्रकार सहायक हो सकता है, यह जानने के लिए आप अपनी न्यूट्रीशनिस्ट या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात कर सकती हैं।
Yes
No


















Pregnancy me kitne badam aur kab tak khana chahiye
Hello mam .. Mera abhi 10 week shuru Huya hai ..kya main badaam kha skti hu abhi summer b hai
बादाम कैसे खाए ?रात भर भिगोकर !
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |